दिग्वेश राठी (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

IPL 2025 के बाद बढ़ा दिग्वेश राठी का भाव, इस टीम ने दिए LSG से ज्यादा पैसे

आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने वाले दिग्वेश राठी को दिल्ली प्रीमियर लीग में साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स ने 38 लाख रुपये में शामिल किया है। जबकि आईपीएल में एलएसजी ने 30 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा था।

उज्जवल सिन्हा

नई दिल्ली: आईपीएल 2025 में शानदार प्रदर्शन करने वाले दिग्वेश राठी को बड़ा इनाम मिला है। आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए बेहतरीन प्रदर्शन करने के बाद दिल्ली प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन के नीलामी में साउथ दिल्ली सुपरस्टार्स ने 38 लाख रुपये में अपने टीम में शामिल किया।

दिल्ली प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन की नीलामी 6 जुलाई को हुई। इस दौरान सभी फ्रेंचाइजियों ने दिग्वेश पर बोली लगाई। अंत में दिल्ली सुपरस्टार्स ने 38 लाख खर्च करके दिग्वेश राठी को शामिल किया। गौरतलब है कि पिछले साल आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी में लखनऊ ने दिग्वेश को 30 लाख रुपये में खरीदा था, जो इस सीजन के लिए उनके डीपीएल वेतन से कम है।

लखनई सुपर जायंट्स के लिए किया शानदार प्रदर्शन

आईपीएल 2025 में लखनऊ के लिए 8.25 की इकॉनमी से 13 मैचों में 14 विकेट लेने वाले दिगवेश के शानदार प्रदर्शन के बाद उनकी मांग काफी बढ़ गई थी। बोली लगाने की होड़ में पुरानी दिल्ली 6 की टीम ने भी दिलचस्पी दिखाई थी, लेकिन साउथ दिल्ली ने अपने स्टार क्रिकेटर को अपने साथ बनाए रखने के लिए हरसंभव कोशिश की। दिगवेश ने आईपीएल में आखिरी बार मई में लखनऊ के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ ग्रुप स्टेज के आखिरी मैच में खेला था।

520 खिलाड़ियों की लगी बोली

520 खिलाड़ियों की बोली लगी, जिनमें से शीर्ष खिलाड़ियों में दिग्वेश, सिमरजीत सिंह (सेंट्रल दिल्ली किंग्स को 39 लाख रुपये), नितीश राणा (वेस्ट दिल्ली लायंस को 34 लाख रुपये) और प्रिंस यादव (न्यू दिल्ली टाइगर्स को 33 लाख रुपये) शामिल हैं।

नीलामी से पहले साउथ दिल्ली ने आयुष बदोनी को रिटेन करके एक स्मार्ट कदम उठाया, जो एक गतिशील दाएं हाथ के खिलाड़ी हैं और तेजी से रन बनाने और जरूरत पड़ने पर गेंद से योगदान देने की अपनी क्षमता के लिए जाने जाते हैं। अपनी टीम को और मजबूत करते हुए टीम ने दिगवेश को अपने साथ जोड़ा, जिन्होंने आईपीएल 2025 सीजन में अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया। इसके बाद टीम ने आर्यवीर कोहली को 1 लाख रुपये में खरीदा।

डीडीसीए के अध्यक्ष ने क्या कहा?

इस अवसर पर डीडीसीए अध्यक्ष रोहन जेटली ने कहा कि पिछले वर्ष हमने सीमित समय में पहला सीज़न सफलतापूर्वक आयोजित किया, जो सभी संबंधित लोगों की कड़ी मेहनत और समर्पण का परिणाम था। जियो प्लेटफॉर्म पर 3.5 करोड़ व्यूज़, 1,084 मिलियन मिनट का वॉच टाइम और सोशल मीडिया पर 240 मिलियन व्यूज़ जैसे आँकड़े यह दर्शाते हैं कि क्रिकेट न सिर्फ उत्साह जगाता है, बल्कि एक वैश्विक स्तर पर जबरदस्त जुड़ाव भी पैदा करता है। यह सफलता इस बात का प्रमाण है कि खेल किस तरह लोगों को जोड़ने और एक मजबूत सांस्कृतिक आंदोलन का रूप लेने की क्षमता रखता है।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन