ध्रुव जुरेल (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

हवा में उड़ते हैं ध्रुव जुरेल: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में उड़कर गेंद पकड़ने का वीडियो हो रहा वायरल

Dhruv Jurel's Amazing Catch: टीम इंडिया ने ऋषभ पंत की अनुपस्थिति में युवा विकेटकीपर ध्रुव जुरेल को मौका दिया। जुरेल ने अपनी विकेटकीपिंग से सबको प्रभावित किया।

संजय सिंह बिष्ट

IND vs WI: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टेस्ट मुकाबला खेला जा रहा है। मेहमान टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला तो लिया, लेकिन यह दांव उनके खिलाफ चला गया। भारतीय गेंदबाजों के सामने वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी लाइनअप पूरी तरह बिखर गई। शुरू से ही विकेट गिरते रहे और कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया। पूरी टीम 44.1 ओवर में केवल 162 रन बनाकर सिमट गई।

ध्रुव जुरेल हवा में उड़कर पकड़ा कैच

इस मैच में टीम इंडिया ने ऋषभ पंत की अनुपस्थिति में युवा विकेटकीपर ध्रुव जुरेल को मौका दिया। जुरेल ने अपनी विकेटकीपिंग से सबको प्रभावित किया। कई मौकों पर उन्होंने हवा में डाइव लगाकर शानदार कैचिंग और कलेक्शन किया। उनकी फुर्ती ने गेंदबाजों का भरोसा बढ़ाया और यह साफ दिखा कि वह पंत की जगह मिले इस मौके को हर हाल में भुनाना चाहते हैं। जुरेल का यह प्रदर्शन उनके करियर के लिए बेहद अहम साबित हो सकता है।

वेस्टइंडीज की कमजोर बल्लेबाजी

वेस्टइंडीज की ओर से कुछ ही बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार कर पाए। जस्टिन ग्रीव्स ने सबसे ज्यादा 32 रन बनाए। शाई होप ने 26 और कप्तान रॉस्टन चेज ने 24 रन का योगदान दिया। इनके अलावा बाकी बल्लेबाज भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सके। टीम का कोई भी बल्लेबाज 50 रन तक नहीं पहुंच पाया। भारतीय गेंदबाजों की सटीक लाइन-लेंथ और फुर्तीली फील्डिंग ने विपक्ष को बांधकर रखा और उन्हें बड़ा स्कोर बनाने का कोई मौका नहीं दिया।

सिराज और बुमराह का कहर

भारत के तेज गेंदबाजों ने इस मैच की पहली पारी में कहर बरपाया। मोहम्मद सिराज ने सबसे ज्यादा 4 विकेट हासिल किए। उन्होंने 14 ओवर में 40 रन देकर टैगनारायण चंद्रपॉल, एलिक अल्थानाजे, ब्रैंडन किंग और कप्तान रोस्टन चेज को आउट किया। सिराज की सटीक गेंदबाजी से कैरेबियाई बल्लेबाज दबाव में आ गए।

जसप्रीत बुमराह ने भी शानदार गेंदबाजी की और 14 ओवर में 42 रन देकर 3 विकेट चटकाए। उन्होंने जॉन कैम्पबेल, जस्टिन ग्रीव्स और जोहान लेन को पवेलियन भेजा। स्पिन विभाग में कुलदीप यादव ने अपनी फिरकी से कमाल किया। उन्होंने 6.1 ओवर में 25 रन देकर 2 विकेट लिए और विंडीज की पारी का अंत किया।

भारतीय गेंदबाजों का जलवा

पहली पारी में भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शन शानदार रहा। सिराज और बुमराह की घातक गेंदबाजी के साथ कुलदीप यादव की स्पिन ने वेस्टइंडीज की कमर तोड़ दी। ध्रुव जुरेल की बेहतरीन विकेटकीपिंग ने इस काम को और आसान बना दिया। अब देखना होगा कि भारतीय बल्लेबाज किस तरह इस मैच में जवाबी पारी खेलते हैं और कितनी बढ़त बनाते हैं।

Jantar Mantar Protest LIVE: SIR को लेकर हंगामा, सौरभ भारद्वाज हिरासत में

1 जीरा, 2 अजवाइन, मर्द जात दो रिजाइन, जंतर-मंतर से DU तक नारों की धूम, दिल्ली के प्रोटेस्ट ने खींचा सबका ध्यान

Captain Smit Machchhar: पीएम मोदी ने कैप्टन स्मित से की बात, बताया हमले के दौरान हिम्मत कहां से मिली

AAP नेता सौरभ भारद्वाज हिरासत में, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में पहुंचे थे जंतर-मंतर

नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ गैर-जमानती वारंट, 8 साल पुराने केस में कोर्ट की बड़ी कार्रवाई