रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

जैकब डफी नहीं, 25 साल का ये भारतीय खिलाड़ी है RCB का असली गेम चेंजर; पूर्व कप्तान ने खोल दिया बड़ा राज

RCB vs SRH: जैकब डफी ने आरसीबी के लिए घातक गेंदबाजी कर 3 विकेट झटके, लेकिन डेनियल विटोरी के अनुसार मैच का असली गेम चेंजर कोई और खिलाड़ी रहा, जिसने जीत में अहम भूमिका निभाई।

संजय सिंह बिष्ट

Daniel Vettori Credits Devdutt Padikkal As RCB’s Game Changer: सनराइजर्स हैदराबाद के मौजूदा कोच और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पूर्व कप्तान डेनियल विटोरी ने मैच के बाद बड़ा बयान देते हुए कहा कि मुकाबले का रुख पूरी तरह से देवदत्त पडिक्कल की विस्फोटक बल्लेबाजी ने बदल दिया। विटोरी के अनुसार, एक समय उनकी टीम मुकाबले में मजबूत स्थिति में थी, क्योंकि 201 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा करने के बाद उन्हें बढ़त हासिल थी, लेकिन पडिक्कल की तूफानी पारी ने पूरा खेल पलट दिया।

देवदत्त पाडिक्कल का आक्रमक अंदाज

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की रन चेज की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम को दूसरे ही ओवर में झटका लगा, जब फिल सॉल्ट महज 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट के रूप में मैदान पर उतरे पडिक्कल ने आते ही आक्रामक अंदाज अपनाया और गेंदबाजों पर दबाव बनाना शुरू कर दिया। उन्होंने शुरुआत से ही बड़े शॉट्स खेलकर मैच का माहौल बदल दिया।

234 के स्ट्राइक रेट के साथ बनाए रन

पिछले सीजन में नंबर तीन पर शानदार प्रदर्शन करने वाले पडिक्कल ने इस मुकाबले में भी उसी लय को बरकरार रखा। उन्होंने केवल 26 गेंदों का सामना करते हुए 234.62 के बेहतरीन स्ट्राइक रेट से 61 रन ठोक डाले। इस दौरान उन्होंने विराट कोहली के साथ दूसरे विकेट के लिए 101 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की। जब तक पडिक्कल आउट हुए, तब तक टीम 9वें ओवर में 110/2 के स्कोर के साथ बेहद मजबूत स्थिति में पहुंच चुकी थी और जीत की ओर तेजी से बढ़ रही थी।

पाडिक्कल की पारी असरदार थी- डेनियल विटोरी

मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में विटोरी ने साफ तौर पर कहा, ‘मुझे लगता है कि यह पडिक्कल की पारी थी। वो आए और पहली ही गेंद पर छक्का जड़ दिया; 200 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए उन्होंने सभी गेंदबाजों का डटकर सामना किया और विराट कोहली को भी अपनी पारी जमाने का मौका दिया, हालांकि विराट भी तेजी से रन बना रहे थे।’ उन्होंने आगे कहा, ‘जब वो मैदान पर उतरे तो उन्होंने जिस तरह की आक्रामकता दिखाई, वही असली फर्क साबित हुआ। शायद कुछ साल पहले, आप 200 रन बनाकर खुद को सुरक्षित समझते, लेकिन मुझे लगता है कि अब हम समझ चुके हैं कि खेल किस दिशा में चला गया है और RCB की बैटिंग लाइन-अप कितनी खतरनाक है।’

सोनिया गांधी ने वंदे मातरम गाने से रोका...तो भड़के अमित शाह, चित्तौड़गढ़ से ललकारा, FIR हुई दर्ज- VIDEO

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

15 अगस्त की सुबह लाल किला जाने से पहले किससे मिले थे PM मोदी? इंस्टा पर शेयर किया ये खास लम्हा, देखें VIDEO

दिमागी नक्सल पर सियासी घमासान, पीएम मोदी के बयान पर चिदंबरम का तीखा पलटवार

मैं टेंडर कमेटी में नहीं था, मरने से पहले आशीष बनर्जी का खुलासा, सुसाइड नोट में लिखा- मेरी सबसे बड़ी गलती...