देवदत्त पडिक्कल (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

देवदत्त पडिक्कल ने रचा इतिहास, विजय हजारे ट्रॉफी में ऐसा कारनामा करने वाले पहले खिलाड़ी बने

Devdutt Padikkal: देवदत्त पडिक्कल ने विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में इतिहास रच दिया है। वो इस सीजन में 600 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इस टूर्नामेंट में वो तीन बार 600 से ज्यादा रन बनाए हैं।

उज्जवल सिन्हा

Devdutt Padikkal Creates History: बीसीसीआई द्वारा आयोजित विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में कर्नाटक के स्टार खिलाड़ी और भारतीय टीम के बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल ने इतिहास रच दिया है। केरल के एडप्पल में जन्मे 25 साल के बाएं हाथ के बल्लेबाज मंगलवार को तीन अलग-अलग विजय हजारे ट्रॉफी सीजन में 600 से ज़्यादा रन बनाने वाले पहले क्रिकेटर बन गए।

विजय हजारे ट्रॉफी के छठे राउंड के मुकाबले में कर्नाटक के लिए खेलते हुए राजस्थान के खिलाफ 82 गेंदों में 91 रनों की पारी खेली। इस पारी के सहारे उन्होंने इस सीजन में विजय हजारे ट्रॉफी में 600 रनों का आंकड़ा पार कर लिया। विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में अब तक कुल 605 रन बनाए हैं। वह इस साल विजय हजारे ट्रॉफी में 600 से ज़्यादा रन बनाने वाले पहले और एकमात्र बल्लेबाज हैं।

6 मैचों में लगाया चार शतक

बेंगलुरु के इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने सीजन की शुरुआत लगातार दो शतक लगाकर की। देवदत्त पडिक्कल ने झारखंड के खिलाफ 147 और केरल के खिलाफ 124 रन बनाए। इसके बाद अहमदाबाद में कर्नाटक के तीसरे एलीट ग्रुप A मैच में तमिलनाडु के खिलाफ 22 रन बनाकर आउट हो गए। पुडुचेरी और त्रिपुरा के खिलाफ खेले गए कर्नाटक के अगले दो मैचों में पडिक्कल ने फिर से दो शतक बनाए। पडिक्कल ने पुडुचेरी के खिलाफ 113 रन और त्रिपुरा के खिलाफ 108 रनों की पारी खेली। वहीं उन्होंने राजस्थान के खिलाफ 92 रनों  की पारी खेली।

पडिक्कल अब तक भारत के लिए दो टेस्ट और दो T20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं। उन्होंने 26 सितंबर 2019 को बेंगलुरु में झारखंड के खिलाफ कर्नाटक की ओर से विजय हजारे ट्रॉफी में अपना डेब्यू किया था। 2019–20 विजय हजारे ट्रॉफी में उन्होंने 11 मैचों में कुल 609 रन बनाए, जबकि 2020–21 सत्र में सात मैचों में 737 रन उनके बल्ले से निकले।

विजय हजारे ट्रॉफी के एक संस्करण में 600+ रन बनाने वाले खिलाड़ी

खिलाड़ी टीम सत्र मैच रन सर्वोच्च स्कोर
नारायण जगदीशन तमिलनाडु 2022–23 8 830 277
पृथ्वी शॉ मुंबई 2020–21 8 827 227*
करुण नायर विदर्भ 2024–25 9 779 163*
देवदत्त पडिक्कल कर्नाटक 2020–21 7 737 152
मयंक अग्रवाल कर्नाटक 2017–18 8 723 140
ऋतुराज गायकवाड़ महाराष्ट्र 2022–23 5 660 220*
मयंक अग्रवाल कर्नाटक 2024–25 10 651 139*
रविकुमार समर्थ कर्नाटक 2020–21 7 613 192
बी साई सुदर्शन तमिलनाडु 2022–23 8 610 154
देवदत्त पडिक्कल कर्नाटक 2019–20 11 609 103*
दिनेश कार्तिक तमिलनाडु 2016–17 9 607 118
देवदत्त पडिक्कल कर्नाटक 2025–26 6* 605 147
ऋतुराज गायकवाड़ महाराष्ट्र 2021–22 5 603 168
अभिनव मुकुंद तमिलनाडु 2019–20 12 600 147

विजय हजारे ट्रॉफी के इतिहास में अब तक केवल 10 बल्लेबाज ऐसे रहे हैं जिन्होंने किसी एक सीजन में 600 से अधिक रन बनाए हैं। इन 10 खिलाड़ियों में सिर्फ़ पडिक्कल, मयंक अग्रवाल और ऋतुराज गायकवाड़ ने यह उपलब्धि एक से ज़्यादा बार हासिल की है। इनमें भी पडिक्कल अकेले ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने अब तक तीन बार 600 से अधिक रन बनाने का कारनामा किया है।

जगदीशन के रिकॉर्ड पर नजर

अगर पडिक्कल अपनी मौजूदा शानदार फॉर्म बरकरार रखते हैं और कर्नाटक की टीम फाइनल तक पहुंचती है, तो उनके पास विजय हजारे ट्रॉफी के एक सीजन में सबसे ज़्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका होगा। यह रिकॉर्ड फिलहाल तमिलनाडु के नारायण जगदीशन के नाम है। 2022–23 विजय हजारे ट्रॉफी में जगदीशन ने आठ मैचों में 830 रन बनाए थे। मौजूदा समय में पडिक्कल इस रिकॉर्ड को तोड़ने से केवल 226 रन दूर हैं।

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा

काशी पहुंचे जापान के गवर्नर कोटारो नागासाकी, बोले- ग्रीन हाइड्रोजन से नई ऊंचाई छुएंगे भारत-जापान संबंध

न पीने की पानी... न बैठने की जगह, 89% स्टेशनों का बुरा हाल; CAG रिपोर्ट ने खोली रेलवे के दावों की पोल

भ्रम न फैलाएं...राष्ट्रगान विवाद पर सतीश महाना की सफाई, अनादर के आरोपों को बताया बेबुनियाद

जिस सस्ते रॉकेट लॉन्च पर भारत को था गर्व, नई स्टडी ने खोल दी पोल? जानिए क्या है पूरा मामला