मोहम्मद सिराज (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

मोहम्मद सिराज की शानदार गेंदबाजी, मगर हुसैन बोले- अब उस कैच के लिए याद रहेंगे

Nasser Hussain on Mohammed Siraj: हुसैन ने स्काई स्पोर्ट्स पर कहा वह कैच मैच बदलने वाला पल था। अगर उस समय ब्रूक आउट हो जाते, तो इंग्लैंड के लिए मुश्किल हो सकती थी।

संजय सिंह बिष्ट

Mohammed Siraj: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मुकाबलों की सीरीज अब अंतिम पढ़ाव पर है। पांचवे दिन इंग्लैंड को ओवल टेस्ट जीतने के लिए सिर्फ 35 रन की जरूरत है। वहीं, भारत को जीत के लिए 4 विकेट लेने होंगे। इंग्लैंड के लिए इस मैच में जो रूट और हैरी ब्रुक ने शतकीय पारी खेली। चौथे दिन हैरी ब्रुक को आउट करने का अच्छा मौका था, लेकिन बॉउंड्री पर खड़े मोहम्मद सिराज ने उन्हें जीवनदान दे दिया।

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन का मानना है कि एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी में गेंद से अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद मोहम्मद सिराज को 'द ओवल' टेस्ट के चौथे दिन हैरी ब्रुक का कैच सफलतापूर्वक नहीं पकड़ पाने के लिए याद रखा जाएगा। 35वें ओवर की पहली गेंद पर, ब्रूक को 19 रन पर बड़ा जीवनदान मिला।

सिराज ने छोड़ा ब्रुक का कैच

जब मोहम्मद सिराज, जो थोड़े समय के ब्रेक के बाद मैदान पर वापस आए थे, तब उन्होंने प्रसिद्ध की गेंद पर डीप में कैच लेने की कोशिश की। लेकिन कैच लेते समय सिराज का पैर बाउंड्री लाइन से टच कर गया। पूरी सीरीज में अच्छी गेंदबाजी के बावजूद सिराज को इसी कैच के लिए याद रखा जा सकता है।

वह मैच बदलने वाला पल- नासिर हुसैन

हुसैन ने स्काई स्पोर्ट्स पर कहा, "वह मैच बदलने वाला क्षण था। अगर उस समय ब्रूक आउट हो जाते, तो इंग्लैंड के लिए मुश्किल हो सकती थी।" भारत के लिए यह एक महंगी गलती साबित हुई क्योंकि ब्रूक ने 111 रनों की तेज पारी खेली। ब्रूक का यह दसवां टेस्ट शतक था।

हुसैन ने ब्रूक की तारीफ करते हुए कहा, "उसने अपनी गति बिल्कुल सही रखी, जिससे रूट दूसरे छोर पर अपनी गति से खेल सके। ब्रूक में ताकत तो है ही, साथ ही उसके हाथों की गति भी कमाल की है, जिससे वह गेंद को आसानी से हिट करता है। वह किसी भी वाइड गेंद पर झपट पड़ता है। उसने 50 पारियों में 10 शतक लगाए हैं, जो अविश्वसनीय है और उसका भविष्य उज्ज्वल है क्योंकि उसमें रनों की भूख है।"

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान हुसैन ने जो रूट की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि रूट ने रूट की तरह ही खेला। गुस्से में बमुश्किल ही कोई शॉट खेला। मुझे नहीं पता कि मैंने उसे आज जितना अच्छा कवर ड्राइव खेलते हुए कभी देखा है, जो एक बड़ी बात है। वह कवर ड्राइव बहुत अच्छी तरह से करता है। जो रूट ने भी अपने टेस्ट करियर का 39वां शतक लगाया। उन्होंने 152 गेंद पर 12 चौके लगाते हुए 105 रन की पारी खेली।

एजेंसी इनपुट के साथ 

ISI कनेक्शन और बड़ी साजिश! सुखबीर बादल पर हमलों को लेकर भड़कीं हरसिमरत, गृहमंत्री से की NIA जांच की मांग

Vande Mataram Controversy: सोनिया गांधी के बचाव में कांग्रेस-TMC-DMK, CPI-M ने पूछा- पार्टी का रुख क्या है?

लगातार किया गया बदनाम...पूर्व मंत्री आशीष बनर्जी की मौत पर छलका ममता बनर्जी का दर्द, कहा- झूठे आरोप लगाए गए

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

बंगाल में CJP कार्यकर्ता के पिता की पीट-पीटकर हत्या, बीजेपी पर हमला कराने का आरोप; CM शुभेंदु का आया बयान