Indian Premier League 2026 DC vs LSG Highlight Updates:आईपीएल 2026 के पांचवें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ की शुरुआत खराब रही और तीसरे ओवर में ही कप्तान ऋषभ पंत आउट हो गए, जिसके बाद टीम नियमित अंतराल में विकेट गंवाती रही और 18.4 ओवर में 141 रन पर सिमट गई। दिल्ली की ओर से लुंगी एंगिडी और टी नटराजन ने 3-3 विकेट लिए, कुलदीप यादव को 2 और अक्षर पटेल को 1 सफलता मिली, जबकि मुकेश कुमार किफायती रहे। जवाब में 142 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की शुरुआत भी खराब रही और मोहम्मद शमी ने पहले ही ओवर में केएल राहुल को शून्य पर आउट कर दिया, वहीं मोहसिन खान ने नीतीश राणा को पवेलियन भेजा और प्रिंस यादव ने एक ही ओवर में पथुम निसांका व अक्षर पटेल को आउट कर दिल्ली को 26 रन पर 4 विकेट के संकट में डाल दिया। इसके बाद ट्रिस्टन स्टब्स और समीर रिजवी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 76 गेंदों में 119 रन की साझेदारी कर मैच पलट दिया, जिसमें रिजवी ने 47 गेंदों में 70 और स्टब्स ने 32 गेंदों में 39 रन बनाए, जिससे दिल्ली ने 17.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर जीत दर्ज की।
समीर रिजवी की 70 रनों की बेहतरीन पारी की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जाएंट्स को 6 विकेट से हरा दिया है।
समीर रिजवी ने 37 गेंदों का सामना करते हुए 51 रन बना दिए हैं। उनकी ये अर्धशतकीय पारी दिल्ली कैपिटल्स के लिए मुश्किल वक्त में आई है। अब दिल्ली धीरे-धीरे जीत की तरफ बढ़ रही है। दिल्ली को जीत के लिए 36 गेंद में 36 रन की जरूरत है।
प्रिंस यानव बेहतरीन अंदाज में गेंदबाजी कर रहे हैं। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल को क्लीन बोल्ड किया है। इससे पहले उन्होंने पथुम निशंका को अपना शिकार बनाया। इसके साथ ही दिल्ली कैपिटल्स के चार बड़े बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं। अब बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर ट्रिस्टन स्टब्स आए हैं। 4.3 ओवर के बाद दिल्ली का स्करो 26/4 है।
दिल्ली कैपिटल्स की इंनिंग की पहली ही गेंद पर मोहम्मद शमी ने केएल राहुल को अपना शिकार बनाया। केएल राहुल बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में मोहसिन खान को अपना कैच थमा बैठे।
लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम 18.4 ओवर में 141 रन पर सिमट कर रह गई है। अब दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए 142 रन बनाने होंगे। 19वें ओवर में लुंगी एडगिनी ने मोहसिन खान को आउट कर LSG की पारी खत्म कर दी।
लखनऊ सुपर जाएंट्स को मिचेल मार्श के रूप में पांचवां झटका लग चुका है। उन्हें कुलदीप यानव ने अपनी फिरकी का शिकार बनाया। मार्श ने 28 गेंदों का सामना करते हुए 35 रन बनाए। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर मुकुल चौधरी आए हैं। 10 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर 80/5 है।
निकोलस पूरन के रूप में दिल्ली कैपिटल्स को उसकी चौथी सफलता मिल चुकी है। उन्हें लूंगी एडगिनी ने क्लीन बोल्ड कर पवेलियन का रास्ता दिखाया। पूरन ने 8 रन बनाए। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर अब्दुल समद बल्लेबाजी के लिए मैदान पर आए हैं। 8.5 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर 65/4 है।
दिल्ली कैपिटल्स ने इस मैच में अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। लगातार दो ओवर में दो बल्लेबाजों को आउट करके लखनऊ सुपर जायंट्स को मुश्किल में डाल दिया है। अक्षर पटेल ने पारी के छठे ओवर में एडन मार्करम को बोल्ड किया। वहीं सातवें ओवर में टी नटराजन ने आयुष बदोनी को बिना खाता खोले ही पवेलियन भेज दिया।
लखनऊ सुपर जायंट्स को तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर पहला नुकसान हुआ। मुकेश कुमार ने ऋषभ पंत को रन आउट कर पवेलियन भेजा। पंत केवल 7 रन ही बना पाए।
लखनऊ सुपर जाएंट्स की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। टीम के लिए कप्तान ऋषभ पंत और मिचेल मार्श सलामी बल्लेबाज के रूप में मैदान पर उतर चुके हैं। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स के लिए मुकेश कुमार पहला ओवर कर रहे हैं।
ए़डन मार्करम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), आयुष बडोनी, अब्दुल समद, मूकुल चौधरी, मोहसिन खान, मोहम्मद शमी, एनरिक नॉर्खिया, प्रिस यावद।
इम्पैक्ट प्लेयर: दिग्वेश राठी, आवेश खान, हिम्मत सिंह, शाहबाज अहमद, अक्षद रघुवंशी
केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निशंका, नीतीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, विप्रज निगम, लुंगी एडगिनी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार।
इम्पैक्ट प्लेयर: आशुतोष शर्मा, आकिब नबी, समीर रिजवी, दुशमंथा चमीरा, करुण नायर
DC के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीता है। टॉस जीतकर उन्होंने गेंदबाजी का फैसला किया है। अब लखनऊ सुपर जाएंट्स की कोशिश स्कोर बोर्ड को बड़ा करने की होगी। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स उसे कम से कम स्कोर पर रोकना चाहेगी। DC के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर कहा- "हम पहले गेंदबाज़ी करेंगे। यह पहला मैच है, विकेट ताज़ा है। यह एक लाल और ठोस विकेट है, और शायद शुरुआती 6 ओवरों में इससे मदद मिलेगी। आँकड़े बताते हैं कि ज़्यादातर मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीतती है, लेकिन हमने सोचा कि यह पहला मैच है, इसलिए हम पहले गेंदबाजी करेंगे।"
वहीं होम कप्तान ऋषभ पंत ने कहा कि "इस तरह की विकेट पर इससे कोई फ़र्क नहीं पड़ता; इसमें ज़्यादा बदलाव नहीं आएगा, क्योंकि मुझे नहीं लगता कि ओस पड़ेगी। यह पूरी तरह से नया है। हमने अपना रंग और लोगो बदल दिया है। कोई नकारात्मक विचार नहीं हैं। हम अच्छा महसूस कर रहे हैं और खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। पिछले सीज़न में चोटों को लेकर कुछ चिंताएँ थीं, लेकिन एक कप्तान के तौर पर आप उन पर ज्यादा ध्यान नहीं दे सकते। इस बार हर कोई फिट है। मार्करम, मार्श, निकोलस पूरन और एनरिक नॉर्खिया हमारे चार विदेशी खिलाड़ी हैं।"
यदि लखनऊ में आज मौसम की बात करें तो उम्मीद है कि आसमान में थोड़ा बादल दिखाई देंगे। फिर भी परेशानी की कोई बात नहीं, क्योंकि यहां आज बारिश होने की उम्मीद ना के बराबर है।
लखनऊ की पिच को देखते हुए टॉस इस मुकाबले में काफी अहम भूमिका निभाएगा। ऐसी संभावना है कि जो भी टीम टॉस जीतेगी, वह पहले गेंदबाजी करने का फैसला करेगी। अब बड़ा सवाल यही है कि नवाबों के शहर में लखनऊ सुपर जायंट्स जीत का जश्न मनाएगी या दिल्ली कैपिटल्स इस मैदान पर कब्जा जमाकर मुकाबला अपने नाम करेगी।
आईपीएल 2026 में आज टूर्नामेंट का पांचवां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार साढ़े सात बजे लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में शुरू होगा, जबकि टॉस के लिए दोनों टीमों के कप्तान सात बजे मैदान पर उतरेंगे।
केएल राहुल (विकेटकीपर), पृथ्वी शॉ, अभिषेक पोरेल, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, डेविड मिलर, विपराज निगम, दुष्मंथा चमीरा, काइल जैमीसन, टी नटराजन, लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार, कुलदीप यादव, नितीश राणा, करुण नायर, पथुम निसांका, साहिल पारख, समीर रिज़वी, माधव तिवारी, आकिब नबी डार, त्रिपुराना विजय और अजय जाधव मंडल।
ऋषभ पंत (कप्तान/विकेटकीपर), एडेन मार्करम, मिशेल मार्श, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, आयुष बदोनी, शाहबाज़ अहमद, दिग्धेश सिंह राठी, अवेश खान, एनरिक नॉर्टजे, प्रिंस यादव, मोहसिन खान, अक्षत रघुवंशी, मोहम्मद शमी, मैथ्यू ब्रीत्ज़के, जोश इंग्लिस, हिम्मत सिंह, मुकुल चौधरी, अर्शिन कुलकर्णी, नमन तिवारी, अर्जुन सचिन तेंदुलकर, मणिमारन सिद्धार्थ, मयंक प्रभु यादव और आकाश महाराज सिंह।