दिल्ली कैपिटल्स (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

WPL में दिल्ली कैपिटल्स ने रचा इतिहास, महिला प्रीमियर लीग में ऐसा कारनामा करने वाली दुनिया की पहली टीम बनी

Delhi Capitals: दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात जायंट्स को नॉकआउट मैच में 7 विकेट से हराकर रिकॉर्ड चौथी बार डब्ल्यूपीएल के फाइनल में प्रवेश किया। इसके साथ ही दिल्ली की टीम ने इतिहास रच दिया।

उज्जवल सिन्हा

Delhi Capitals Create History in WPL: महिला प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने इतिहास रच दिया है। दिल्ली कैपिटल्स ने मंगलवार को गुजरात जायंट्स के खिलाफ बीसीए स्टेडियम में खेले गए नॉकआउट मैच में 7 विकेट से जीत दर्ज करते हुए रिकॉर्ड चौथी बार डब्ल्यूपीएल के फाइनल में प्रवेश किया। दिल्ली कैपिटल्स ने एलिमिनेटर मुकाबले में 169 रन का पीछा करते हुए डब्ल्यूपीएल प्लेऑफ में सबसे बड़ा टारगेट चेज किया है।

दिल्ली कैपिटल्स ने पिछले तीनों सीजन में फाइनल में जगह बनाई, लेकिन खिताब अपने नाम नहीं कर सकी। रोचक बात ये है कि पिछले तीनों सीजन में एलिमिनेटर जीतने वाली टीम ने ट्रॉफी अपने नाम की है। ऐसे में कैपिटल्स के पास इस बार 'गोल्डन चांस' है। इस बार जेमिमा रोड्रिग्स के नेतृत्व में दिल्ली की खिताब का सूखा खत्म करने के इरादे से फाइनल में आरसीबी से भिड़ेगी।

बेथ मूनी की अर्धशतकीय पारी

मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात जायंट्स की टीम ने 7 विकेट खोकर 168 रन बनाए। इस टीम के लिए बेथ मूनी ने 51 गेंदों में 6 चौकों के साथ नाबाद 62 रन बनाए, जबकि जॉर्जिया वेयरहैम ने 35 रन की पारी खेली। दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से चिनले हेनरी ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए। नंदिनी शर्मा ने 2 विकेट निकाले। एक विकेट मिन्नु मणि के हाथ लगा।

दिल्ली ने 15.4 ओवर में जीता मुकाबला

इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने 15.4 ओवरों में जीत दर्ज कर ली। लिजेल ली ने 24 गेंदों में 9 बाउंड्री के साथ 43 रन बनाए, जबकि कप्तान जेमिमा रोड्रिगेज ने 41 रन की पारी खेली। इनके अलावा, शेफाली वर्मा ने 31 रन, जबकि लौरा वोल्वार्ड्ट ने नाबाद 32 रन की पारी खेली। दिल्ली कैपिटल्स की पारी में शीर्ष-4 खिलाड़ियों ने 30 रन के आंकड़े को छुआ। ऐसा पहली बार है जब टॉप-4 बल्लेबाजों ने डब्ल्यूपीएल की एक ही पारी में 30 से ज्यादा रन बनाए। विपक्षी खेमे से जॉर्जिया वेयरहैम ने 2 विकेट निकाले। एक विकेट राजेश्वरी गायकवाड़ ने हासिल किया।

उल्लेखनीय है कि विमेंस प्रीमियर लीग 2023 के फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स को मुंबई इंडियंस के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। डब्ल्यूपीएल 2024 में इस टीम ने एक बार फिर से फाइनल में जगह बनाई, लेकिन इस बार आरसीबी ने बाजी मार ली। साल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स को मुंबई इंडियंस के हाथों एक बार फिर खिताबी मैच गंवाना पड़ा था। अब दिल्ली कैपिटल्स खिताबी सूखे को समाप्त करना चाहेगी।

Bank Strike: बैंक हड़ताल से पहले सरकार का बड़ा फैसला, 25 सितंबर को ही खाते में आएगी सैलरी-पेंशन

मुसलमानों को निशाना बनाकर दिया जा रहा राजनीतिक संदेश... सपा नेता अबू आजमी ने बोला हमला

Election Commission SIR Row LIVE: चुनाव आयोग में मतभेद का खुलासा, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग

संजय दत्त की बहन ने ज्वाइन की नीतीश कुमार की पार्टी, JDU ने SAD-SAS से गठबंधन कर पंजाब में बनाया नया मोर्चा

राष्ट्रीय टीम में एंट्री के सिर्फ 37 दिन बाद प्रमोशन; जानिए आशीष अग्रवाल को भाजपा ने क्यों सौंपी बड़ी कमान