दीप्ति शर्मा (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान को यकीन, विपक्षी टीमों को काफी परेशान करेगी दीप्ति शर्मा की फॉर्म

Meg Lanning impressed Deepti Sharma: पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मेग लेनिंग भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा के ICC महिला वर्ल्ड कप 2025 में शानदार प्रदर्शन से प्रभावित हैं।

संजय सिंह बिष्ट

ICC Women ODI World Cup 2025: पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मेग लेनिंग भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा के प्रदर्शन से काफी प्रभावित हैं। उनका मानना है कि दीप्ति की शानदार फॉर्म और कुशल बल्लेबाजी-गेंदबाजी के कारण विरोधी टीमें दबाव में आ जाएंगी। लेनिंग ने दीप्ति के योगदान को वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की सफलता के लिए अहम बताया और कहा कि उनका प्रदर्शन अन्य टीमों के लिए चुनौतीपूर्ण साबित होगा।

दीप्ति शर्मा फिलहाल महिला विश्व कप के इस संस्करण में सर्वाधिक विकेट लेने वाली गेंदबाज हैं। उन्होंने अब तक 2 मुकाबलों में 19 ओवर गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट हासिल किए हैं। दीप्ति ने श्रीलंका के विरुद्ध 54 रन देकर 3 विकेट अपने नाम किए। इसके साथ ही उन्होंने 53 रन की पारी भी खेली। पाकिस्तान के विरुद्ध 25 रन बनाने वाली दीप्ति शर्मा ने इस हाई-वोल्टेज मैच में 45 रन देकर 3 विकेट चटकाए।

दीप्ति शर्मा के पास काफी अनुभव- मेग लेनिंग

लैनिंग ने आईसीसी के साथ बातचीत में कहा कि "दीप्ति शर्मा के पास काफी अनुभव है। वह उन परिस्थितियों में खेल सकती हैं, जिन्हें अच्छी तरह जानती हैं। ऐसा लगता है कि उन्होंने मध्यक्रम में मजबूत जगह बना ली है, जहां वह अपनी इच्छानुसार खेल सकती हैं। दीप्ति के साथ अच्छी बात यह है कि अगर टीम कुछ विकेट गंवा चुकी है, तो वह बल्लेबाजी के लिए उतरकर स्थिति को संभाल सकती हैं। मध्यक्रम में उनका होना टीम इंडिया के लिए फायदेमंद है।" इसके आगे उन्होंने कहा कि "गेंदबाजी में भी वह काफी चतुर हैं। आप जानते हैं कि थोड़े-बहुत बदलाव बहुत कारगर होते हैं। वह जानती हैं कि क्या कारगर है, इसलिए टूर्नामेंट की अच्छी शुरुआत से उन्हें बहुत आत्मविश्वास मिलेगा। मुझे लगता है कि उनके इतने शानदार प्रदर्शन से कुछ अन्य टीमें काफी घबरा जाएंगी।"

श्रीलंका और पाकिस्तान को हरा चुकी है टीम इंडिया

भारत ने महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 के अपने शुरुआती मुकाबले में श्रीलंका को 59 रनों से मात दी। इसके बाद टीम इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ हाई-वोल्टेज मैच को 88 रन से अपने नाम किया। भारतीय टीम फिलहाल 4 अंकों के साथ शीर्ष पायदान पर मौजूद है।

9 अक्टूबर को साउथ अफ्रीका के खिलाफ है मैच

भारत 9 अक्टूबर को साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपना अगला मुकाबला खेलेगा। यह मैच विशाखापत्तनम के एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित होगा, जिसके बाद 12 अक्टूबर को इसी मैदान पर गत विजेता ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक रोमांचक मुकाबला होगा।

IANS इनपुट के साथ

सहारनपुर मस्जिद विवाद: जमीन किसकी है, मस्जिद कितनी पुरानी और बुलडोजर क्यों चला? समझें पूरी कहानी

सुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1322 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में CBI ने दर्ज की FIR

भाग सकते हो, छिप नहीं सकते..., कश्मीर में सुरक्षाबलों ने लश्कर के पाकिस्तानी कमांडर यासिर को किया ढेर

सहारनपुर मस्जिद पर UP में गरमाई सियासत, मायावती ने की बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा