दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

DC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स ने जीता टॉस, हार्दिक पांड्या के बिना उतरी मुंबई इंडियंस; ऐसी है टीमों की प्लेइंग-11

DC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। वहीं मुंबई इंडियंस की टीम हार्दिक पांड्या के बिना उतरी है। सूर्यकुमार यादव इस मुकाबले में कप्तानी करते दिखेंगे।

उज्जवल सिन्हा

Delhi Capitals vs Mumbai Indians (DC vs MI): आईपीएल 2026 का 8वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है। यह मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है। दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इस मुकाबले में दिल्ली की टीम ने कोई बदलाव नहीं किया।

वहीं मुंबई इंडियंस इस मुकाबले में हार्दिक पांड्या के बिना उतरी है। हार्दिक पांड्या बीमार हैं, इसलिए मुंबई इंडियंस के लिए इस मुकाबले में सूर्यकुमार यादव कप्तानी करते दिखेंगे। मुंबई इंडियंस तीन बदलाव के साथ उतरी है। मुंबई के लिए इस मुकाबले में दीपक चाहर, कॉर्बिन बॉश और मिचेल सेंटनर खेलते दिखेंगे।

अक्षर पटेल ने जीता टॉस

अक्षर पटेल ने टॉस जीतने के बाद कहा कि हम गेंदबाजी करेंगे। यह सीजन का हमारा पहला घरेलू मैच है। हम देखना चाहते हैं कि मैच कैसा रहता है। हम पिछले सीजन में 26 रन पर 4 विकेट गंवाने के बाद भी लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत हासिल करने में कामयाब रहे थे। इस मैच में भी हम उसी प्लेइंग इलेवन के साथ उतर रहे हैं।

DC vs MI मैच में टॉस गंवाने के बाद सूर्यकुमार यादव ने क्या कहा?

सूर्यकुमार यादव ने कहा, "हार्दिक ठीक नहीं हैं, इसलिए इस मैच में उनकी जगह कप्तानी कर रहा हूं। पिच अच्छी लग रही है और हम पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे। टीम में कई बदलाव हैं। दीपक चाहर आए हैं। तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट की जगह कॉर्बिन बॉश आए हैं। अल्लाह गजनफर की जगह मिशेल सेंटनर आए हैं।"

दोनों टीमों ने जीता अपना पहला मुकाबला

दोनों ही टीमों का सीजन का यह दूसरा मुकाबला है। दिल्ली कैपिटल्स ने सीजन का पहला मुकाबला 1 अप्रैल को लखनऊ में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेला था और 6 विकेट से जीत हासिल की थी। वहीं एमआई ने 29 मार्च को वानखेड़े स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ अपना पहला मैच खेला था और 6 विकेट से जीत हासिल की थी। दोनों ही टीमें इस मैच में अपनी जीत की लय को बरकरार रखने उतरेंगी।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नितीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, विप्रज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, रयान रिकल्टन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, मिशेल सेंटनर, कॉर्बिन बॉश, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जसप्रित बुमरा

Delhi Protest LIVE: इंडिया गठबंधन की बैठक शुरू, राष्ट्रपति से मिलेंगे विपक्ष के नेता

मुंबई से दिल्ली जाने का प्लान है? 10 अक्टूबर को 5 ट्रेनें रद्द और 2 राजधानी एक्सप्रेस 5 घंटे देरी से चलेंगी

Bypoll Results 2026: बंगाल-असम में BJP तो तमिलनाडु में TVK ने मारी बाजी, देखें उपचुनाव के नतीजे

मक्खी-मच्छर, तिलचट्टा सब आंदोलन करें! CJP के प्रदर्शन पर उद्धव गुट के नेता आनंद दुबे का तंज, CEC पर भी निशाना

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली मेट्रो बंद करने का आदेश किया खारिज, CJP प्रोटेस्ट से पहले सख्ती पर सरकार को लगाई फटकार