डेविड वॉर्नर (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

IPL से अनसोल्ड होने के बाद अब MLC में दिखेगा डेविड वॉर्नर का जलवा, इस टीम ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज को किया शामिल

ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बल्लेबाज डेविड वॉर्नर मेजर क्रिकेट लीग खेलते दिखेंगे। डेविड वॉर्नर को सिएटल ऑर्कस की टीम ने अपने साथ जोड़ा है। यह मेजर क्रिकेट लीग का तीसरा सीजन 12 जून से शुरू होगा।

उज्जवल सिन्हा

स्पोर्ट्स डेस्क: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व धाकड़ बल्लेबाज डेविड वॉर्नर इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद विश्व भर में टी20 लीग खेलते नजर आ रहे हैं। डेविड वॉर्नर अब इसके साथ ही एक और लीग में खेलते दिखेंगे। 37 वर्षीय वॉर्नर ने मेजर लीग क्रिकेट (MLC) के तीसरे संस्करण के लिए अमेरिका की फ्रेंचाइज़ी सिएटल ऑर्कस के साथ जुड़ गए है।

मेजर क्रिकेट लीग की शुरुआत 12 जून से होगी। वहीं इस टूर्नामेंट का फाइनल 13 जुलाई को खेला जाएगा। वॉर्नर पहली बार इस लीग में शामिल होने जा रहे हैं। वॉर्नर के शामिल होने से लीग की लोकप्रियता और तेजी से बढ़ेगी। 2023 में शुरुआत करने वाली MLC ने विश्व स्तर पर टी20 लीगों की भीड़ में अपनी खास जगह बना ली है।

टी20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे विस्फोटक बल्लेबाज़ों में गिने जाने वाले वार्नर ने अब तक 401 टी20 मैचों में 12,956 रन बनाए हैं, वह भी 140.27 की स्ट्राइक रेट के साथ। उनकी आक्रामक बल्लेबाज़ी और शुरुआती ओवरों में दबदबा बनाने की क्षमता सिएटल ऑर्कस के लिए एक बड़ा फायदा साबित हो सकती है।

आईपीएल में सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक हैं वॉर्नर

डेविड वॉर्नर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के सबसे सफल बल्लेबाज़ों में से एक हैं । उन्होंने 6,565 रन बनाए हैं और सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में चौथे स्थान पर हैं। इसके बावजूद उन्हें इस सीजन में किसी टीम ने शामिल नहीं किया। हालांकि आईपीएल में अनसोल्ड रहने के बाद वॉर्नर ने पाकिस्तान के लीग खेलने का फैसला किया।ट

वॉर्नर पीएसएल में कर रहे हैं कप्तानी

वह इस समय पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में कराची किंग्स की कप्तानी कर रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने बिग बैश लीग 2025 में सिडनी थंडर को फाइनल तक पहुंचाने में भी अहम भूमिका निभाई, जहां उन्होंने 12 पारियों में 405 रन बनाए थे। वार्नर ILT20 2025 में दुबई कैपिटल्स की विजेता टीम का भी हिस्सा रहे।

सिएटल ऑर्कस को वॉर्नर से काफी उम्मीदें हैं। 2023 में लीग टेबल में शीर्ष पर रहने के बाद टीम ने 2024 सीज़न में केवल एक ही जीत दर्ज की और सबसे निचले स्थान पर रही। वॉर्नर के अनुभव और आक्रामक अंदाज़ से टीम को एक मज़बूत वापसी की उम्मीद है। दिलचस्प बात यह है कि इस बार MLC और इंग्लैंड की द हंड्रेड लीग का कार्यक्रम नहीं टकरा रहा है, जिससे वॉर्नर को दोनों लीगों में खेलने का मौका मिलेगा। वह लंदन स्पिरिट के लिए भी मैदान में उतरेंगे।

अब नहीं जाएंगे जंतर-मंतर...रिहाई के लिए सौरव दास और आशुतोष रांका ने क्या-क्या वादे किए?

अजेय रणनीतिकार: चुनावी रिकॉर्ड से लेकर बूथ मैनेजमेंट तक, कैसे काम करती है अमित शाह की रणनीति?

Amit Shah Nickname: बचपन में अमित शाह को किस नाम से बुलाते थे? पढ़ें दिलचस्प किस्सा

एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की नई फोटो रिलीज, राहुल गांधी ने पूछा- किस गद्दार को ब्लैकमेल कर रहे हैं?

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन