क्रिकेट

T20 World Cup 2026 से पहले साउथ अफ्रीका को मिली बड़ी खुशखबरी, स्टार बल्लेबाज पूरी तरह हुए फिट

T20 World Cup 2026: साउथ अफ्रीका के अनुभवी बाएं हाथ के बल्लेबाज डेविड मिलर को फिटनेस टेस्ट पास करने के बाद मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेलने की मंजूरी मिल गई है।

उज्जवल सिन्हा

David Miller cleared Fitness Test: टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 7 फरवरी से होगी। इस वर्ल्ड कप से पहले साउथ अफ्रीका को एक बड़ी खुशखबरी मिली है। साउथ अफ्रीका के अनुभवी बल्लेबाज डेविड मिलर ने टी20 वर्ल्ड कप से पहले फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है। जिसके बाद उन्हें वर्ल्ड कप में खेलने की मंजूरी मिल गई है। इसकी जानकारी शनिवार को क्रिकेट साउथ अफ्रीका (सीएसए) ने दी।

सीएसए ने अपने बयान में कहा, "साउथ अफ्रीका टीम के बल्लेबाज डेविड मिलर को अगले महीने भारत और श्रीलंका में होने वाले आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए मेडिकल रूप से फिट घोषित कर दिया गया है। मिलर ने इस हफ्ते सफलतापूर्वक फिटनेस टेस्ट पास किया, उन्हें एसए20 के दौरान पार्ल रॉयल्स की तरफ से खेलते समय एडक्टर मांसपेशी में खिंचाव आया था। वह रविवार को टीम में शामिल होंगे।"

9 फरवरी को होगा साउथ अफ्रीका का पहला मुकाबला

एडन मार्करम की कप्तानी वाली साउथ अफ्रीका टीम को आगामी वर्ल्ड कप में ग्रुप डी में रखा गया है, जहां इस टीम के साथ अफगानिस्तान, कनाडा, न्यूजीलैंड और संयुक्त अरब अमीरात भी हैं। साउथ अफ्रीकी टीम 9 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कनाडा के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी। अपने वर्ल्ड कप अभियान से पहले साउथ अफ्रीका 4 फरवरी को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले जाने वाले एकमात्र वार्म-अप मैच में भारत से भिड़ेगा।

SA20 के दौरान चोटिल हुए थे मिलर

36 वर्षीय मिलर को एसए20 लीग के अपने आखिरी लीग मैच में पार्ल रॉयल्स की ओर से खेलते समय एडक्टर इंजरी हुई थी, लेकिन अब उन्हें वर्ल्ड कप में प्रोटियाज की तरफ से खेलने के लिए फिट घोषित कर दिया गया है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत 7 फरवरी से होगी। यह इवेंट भारत और श्रीलंका की सह-मेजबानी में खेला जाना है। मिलर ने साउथ अफ्रीका की ओर से 133 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें 140.56 के स्ट्राइक रेट से 2630 रन बनाए।

ये खिलाड़ी जूझ रहे चोट से

इससे पहले, साउथ अफ्रीका ने टोनी डी जोरजी और डोनोवन फेरीरा के हैमस्ट्रिंग इंजरी और कंधे में फ्रैक्चर के कारण बाहर होने के बाद रयान रिकेल्टन और ट्रिस्टन स्टब्स को टीम में शामिल किया था। तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी भी एसए20 में खेलते समय पैर की समस्या से जूझ रहे हैं, लेकिन उम्मीद है कि वह टी20 वर्ल्ड कप के लिए फिट हो जाएंगे।

Bank Strike: बैंक हड़ताल से पहले सरकार का बड़ा फैसला, 25 सितंबर को ही खाते में आएगी सैलरी-पेंशन

मुसलमानों को निशाना बनाकर दिया जा रहा राजनीतिक संदेश... सपा नेता अबू आजमी ने बोला हमला

Election Commission SIR Row LIVE: चुनाव आयोग में मतभेद का खुलासा, CEC ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग

संजय दत्त की बहन ने ज्वाइन की नीतीश कुमार की पार्टी, JDU ने SAD-SAS से गठबंधन कर पंजाब में बनाया नया मोर्चा

राष्ट्रीय टीम में एंट्री के सिर्फ 37 दिन बाद प्रमोशन; जानिए आशीष अग्रवाल को भाजपा ने क्यों सौंपी बड़ी कमान