दासुन शनाका (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

T20 World Cup 2026 में दासुन शनाका ने रचा इतिहास, श्रीलंका के लिए ऐसा कारनामा करने वाले पहले बल्लेबाज बने

Dasun Shanaka: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में दासुन शनाका ने ओमान के खिलाफ 19 गेंदों में अर्धशतक जड़कर इतिहास रच दिया। वह टी20 इंटरनेशनल में श्रीलंका के लिए सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले बल्लेबाज बन गए।

उज्जवल सिन्हा

Dasun Shanaka Create History: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 16वां मुकाबला श्रीलंका और ओमान के बीच खेला गया। इस मुकाबले में श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। वो श्रीलंका के लिए टी20 वर्ल्ड कप और टी20 इंटरनेशनल में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं।

दासुन शनाका अपने प्रदर्शन से कभी कभी हैरान करते हैं। आज उन्होंने ओमान के खिलाफ महज 19 गेंदों में अर्धशतकीय पारी खेलकर सबको हैरान कर दिया। गुरुवार को पल्लेकेले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में ओमान के खिलाफ खेले गए मुकाबले में भी शनाका ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से न सिर्फ घरेलू दर्शकों को हैरान किया बल्कि श्रीलंका की इस वर्ल्ड कप में दूसरी जीत की नींव भी रख दी।

शनाका पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे थे। उस समय तक श्रीलंका का स्कोर 13.3 ओवर में 136 था। यहां पर श्रीलंका को एक विस्फोटक पारी की जरूरत थी जो टीम को सुरक्षित स्कोर तक पहुंचा सके। शनाका ने जिम्मेदारी उठाई और महज 19 गेंदों पर 5 छक्कों और 2 चौकों की मदद से अर्धशतक लगा दिया। अंतरराष्ट्रीय टी20 में श्रीलंका की तरफ से यह सबसे तेज अर्धशतक है।

टी20 अंतरराष्ट्रीय में श्रीलंका के लिए सबसे तेज अर्धशतक (गेंदों के आधार पर)

क्रमांक खिलाड़ी गेंदें विपक्षी टीम स्थान वर्ष/टूर्नामेंट
1 दासुन शनाका 19 ओमान पल्लेकेले 2026 विश्व कप*
2 दासुन शनाका 20 भारत पुणे 2023
3 महेला जयवर्धने 21 केन्या जोहान्सबर्ग 2007 विश्व कप
4 कुमार संगकारा 21 भारत नागपुर 2009

पूर्व में भी श्रीलंका की तरफ से सबसे तेज टी20 अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड भी शनाका के नाम ही था। दाएं हाथ के इस विस्फोटक बल्लेबाज ने 2023 में पुणे में भारत के खिलाफ 20 गेंद पर अर्धशतक लगाया था। वहीं महेला जयवर्धने ने 21 गेंदों में 2007 के वर्ल्ड कप में अर्धशतक लगाया था। 2009 में कुमार संगकारा ने 21 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया था।

मुकाबले का हाल

शनाका की विस्फोटक पारी के दम पर श्रीलंका ने 5 विकेट के नुकसान पर 225 रन बनाए। शनाका ने 20 गेंद पर 50 रन बनाए। इसके अलावा, पवन रथनायके ने 28 गेंद पर 1 छक्का और 8 चौकों की मदद से 60 रन की पारी खेली। कुसाल मेंडिस ने भी 45 गेंद पर 7 चौकों की मदद से 61 रन की पारी खेली। 226 रन के बड़े लक्ष्य के दबाव में ओमान की बल्लेबाजी बिखर गई। नदीम 56 गेंद में 3 चौकों और 1 छक्के की मदद से 53 रन बनाकर नाबाद रहे। ओमान 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 120 रन बना सकी और 105 रन के बड़े अंतर से मैच हार गई।

मैं टेंडर कमेटी में नहीं था, मरने से पहले आशीष बनर्जी का खुलासा, सुसाइड नोट में लिखा- मेरी सबसे बड़ी गलती...

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

मेरे पास हथियार है...वाराणसी से मुंबई जा रही फ्लाइट में चली गोलियां, 2 एयरपोर्ट स्क्रीनर को किया घायल

वंदे मातरम पर छिड़ा सियासी संग्राम: बंकिम चंद्र के वंशज ने सोनिया गांधी से क्यों मांगी माफी? जानें पूरा विवाद

भारत की मेजबानी में 12वीं BRICS बैठक, दिल्ली में जुटे सदस्य देश, क्लाइमेट चेंज से निपटने का बनेगा एक्शन प्लान