डेरिल मिचेल (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

डेरिल मिचेल ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, एबी डिविलियसर्स के बाद भारत में ऐसा कारनामा करने वाले दुनिया के...

Daryl Mitchell: न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल ने एक और बड़ा इतिहास अपने नाम किया। वो भारत में भारतीय टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं।

उज्जवल सिन्हा

Daryl Mitchell Becomes 2nd Cricketer In The World: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे तीन मैचों की वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में डेरिल मिचेल ने एक और कारनामा अपने नाम किया। डेरिल मिचेल ने शतकीय पारी खेलते हुए इतिहास रच दिया। मिचेल भारत में भारतीय टीम के खिलाफ कम से कम चार वनडे शतक बनाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं।

हैमिल्टन के 34 साल के दाएं हाथ के बल्लेबाज डेरिल मिचेल ने भारत में अपने 8वें वनडे में भारतीय टीम के खिलाफ अपना चौथा वनडे शतक लगाया। रविवार को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में भारतीय टीम के खिलाफ चल रहे तीसरे वनडे में शतक पूरा करने के लिए उन्हें 107 गेंदों की जरूरत पड़ी।

मिचेल से पहले यह कारनामा साउथ अफ्रीका के एबी डिविलियर्स ने अपने नाम किया था। एबी डिविलियर्स ने साउथ अफ्रीका के लिए भारत में भारतीय टीम के खिलाफ 11 वनडे खेले और पांच शतक बनाए। कुल पांच बल्लेबाजों ने भारत में भारतीय टीम के खिलाफ तीन वनडे शतक लगाए हैं।

भारत में भारतीय टीम के खिलाफ सबसे ज़्यादा वनडे शतक

बल्लेबाज देश मैच शतक
एबी डिविलियर्स दक्षिण अफ्रीका 11 5
डेरिल मिचेल न्यूज़ीलैंड 8* 4
क्विंटन डी कॉक दक्षिण अफ्रीका 12 3
सलमान बट पाकिस्तान 12 3
क्रिस गेल वेस्टइंडीज़ 13 3
रिकी पोंटिंग ऑस्ट्रेलिया 25 3
मार्लोन सैमुअल्स वेस्टइंडीज़ 28 3
भारत में भारतीय टीम के खिलाफ अपने पिछले पांच वनडे मैचों में मिचेल ने चार शतक बनाया। भारत में खेले गए पिछले पांच मैचों में डेरिल मिचेल ने 130, 134, 84, 131 और 100 रनों का स्कोर बनाया। इसके साथ ही वह भारत में भारतीय टीम के खिलाफ खेले गए वनडे मैचों में लगातार पांच बार 50 से ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं।
इसके साथ डेरिल मिचेल ने भारत बनाम न्यूजीलैंड के मैचों में न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। न्यूजीलैंड के लिए भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे शतक नाथन एस्टल ने बनाया है। नाथन एस्टल ने अपने खेल के दिनों में पांच शतक बनाए थे। वहीं डेरिल मिचेल ने 11 पारियों में 4 शतक बनाकर इतिहास रच दिया।

वनडे में न्यूजीलैंड के लिए भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी

  • 5 - नाथन एस्टल (29 पारियां)
  • 4 - डेरिल मिचेल (11 पारियां)*
  • 3 - क्रिस केर्न्स (28 पारियां)
  • 3 - रॉस टेलर (34 पारियां)

Weather Alert: ओडिशा में रेड अलर्ट, छत्तीसगढ़-झारखंड समेत 12 राज्यों में भारी बारिश, 60 Kmph तक चलेंगी हवाएं

गोविंद बल्लभ पंत: आजादी की लड़ाई से यूपी के पहले मुख्यमंत्री तक, राष्ट्र निर्माण में निभाई अहम भूमिका

5 राज्यों के चुनाव में BJP को ₹1,473 करोड़ का चंदा, कांग्रेस से 7 गुना ज्यादा; जानें कहां कितना किया खर्च

गांधीनगर में बड़ा हादसा, स्लैब गिरने से मचा हड़कंप, मलबे में दबे 10 लोग; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Chidambaram vs PM Modi: दिमागी नक्सल कहे जाने पर चिदंबरम ने क्यों जताई खुशी? नाराज फूफा पर भी किया पलटवार