ग्लेन फिलिप्स और डेरिल मिचेल (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

IND vs NZ: डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स का शतक, न्यूजीलैंड ने भारत को दिया 338 रनों का टारगेट

IND vs NZ, 3rd ODI: तीसरे वनडे में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 337 रन का बड़ा स्कोर बनाया। भारत को इस मुकाबले और सीरीज को जीतने के लिए अब 338 रन बनाने होंगे।

उज्जवल सिन्हा

India vs New Zealand, 3rd ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में न्यूजीलैंड के लिए डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की धमाकेदार शतकीय पारियों की मदद से भारतीय टीम को जीत के लिए 338 रनों का लक्ष्य दिया है। 3 मैचों की सीरीज 1-1 से बराबरी पर है। इस मैच को जीतने वाला सीरीज का विजेता होगा।

सीरीज के तीसरे और निर्णायक मुकाबले में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह ने भारत को अच्छी शुरुआत दिलायी थी और 5 के स्कोर पर 2 और 58 के स्कोर पर 3 विकेट गिराकर न्यूजीलैंड को संकट में डाल दिया था।

डेरिल मिचेल और फिलिप्स के बीच 219 रनों की साझेदारी

यहां से डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स ने मोर्चा संभाला और चौथे विकेट के लिए 219 रन की बेहतरीन साझेदारी कर टीम का स्कोर 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 337 तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाई। आखिरी कुछ ओवरों में उम्मीद के मुताबिक रन नहीं बने, नहीं तो कुल स्कोर 360 के ऊपर जा सकता था।

डेरिल मिचेल ने भारत के खिलाफ लगाया चौथा शतक

डेरिल मिचेल ने अपने वनडे करियर का नौवां शतक लगाया। मिचेल का भारत के खिलाफ यह चौथा शतक और सीरीज में लगातार दूसरा शतक है। मिचेल ने 131 गेंद पर 3 छक्के और 15 चौके लगाते हुए 137 रन बनाए। ग्लेन फिलिप्स ने भी शतक लगाया। फिलिप्स के करियर का यह दूसरा शतक था। फिलिप्स ने 88 गेंद पर 9 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 106 रन की पारी खेली। विल यंग ने 30 और कप्तान माइकल ब्रेसवेल ने नाबाद 28 रन बनाए।

भारत की तरफ से अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा ने 3-3 विकेट लिए। हर्षित थोड़े महंगे रहे। उन्हें 10 ओवर में 84 रन पड़ गए। अर्शदीप ने 63 रन दिए। सिराज ने 10 ओवर में 43 रन देकर 1 और कुलदीप यादव ने 6 ओवर में 48 रन देकर 1 विकेट लिए। नितीश रेड्डी और रवींद्र जडेजा को विकेट नहीं मिला। रवींद्र जडेजा और कुलदीप यादव ने सिर्फ 6-6 ओवर की गेंदबाजी की। दोनों गेंदबाज इस सीरीज में काफी मंहगे रहे। रवींद्र जडेजा का यह सीरीज काफी फिका गुजर रहा है। उनके प्रदर्शन पर लगातार सवाल उठ रहे हैं।

गोविंद बल्लभ पंत: आजादी की लड़ाई से यूपी के पहले मुख्यमंत्री तक, राष्ट्र निर्माण में निभाई अहम भूमिका

5 राज्यों के चुनाव में BJP को ₹1,473 करोड़ का चंदा, कांग्रेस से 7 गुना ज्यादा; जानें कहां कितना किया खर्च

गांधीनगर में बड़ा हादसा, स्लैब गिरने से मचा हड़कंप, मलबे में दबे 10 लोग; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Chidambaram vs PM Modi: दिमागी नक्सल कहे जाने पर चिदंबरम ने क्यों जताई खुशी? नाराज फूफा पर भी किया पलटवार

रांची में बड़ा हादसा, भरभराकर गिरी जर्जर पानी टंकी, मलबे में दबे कई मजदूर; एक की मौत