

Daryl Mitchell Becomes 2nd Cricketer In The World: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे तीन मैचों की वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में डेरिल मिचेल ने एक और कारनामा अपने नाम किया। डेरिल मिचेल ने शतकीय पारी खेलते हुए इतिहास रच दिया। मिचेल भारत में भारतीय टीम के खिलाफ कम से कम चार वनडे शतक बनाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं।
हैमिल्टन के 34 साल के दाएं हाथ के बल्लेबाज डेरिल मिचेल ने भारत में अपने 8वें वनडे में भारतीय टीम के खिलाफ अपना चौथा वनडे शतक लगाया। रविवार को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में भारतीय टीम के खिलाफ चल रहे तीसरे वनडे में शतक पूरा करने के लिए उन्हें 107 गेंदों की जरूरत पड़ी।
मिचेल से पहले यह कारनामा साउथ अफ्रीका के एबी डिविलियर्स ने अपने नाम किया था। एबी डिविलियर्स ने साउथ अफ्रीका के लिए भारत में भारतीय टीम के खिलाफ 11 वनडे खेले और पांच शतक बनाए। कुल पांच बल्लेबाजों ने भारत में भारतीय टीम के खिलाफ तीन वनडे शतक लगाए हैं।
| बल्लेबाज | देश | मैच | शतक |
|---|---|---|---|
| एबी डिविलियर्स | दक्षिण अफ्रीका | 11 | 5 |
| डेरिल मिचेल | न्यूज़ीलैंड | 8* | 4 |
| क्विंटन डी कॉक | दक्षिण अफ्रीका | 12 | 3 |
| सलमान बट | पाकिस्तान | 12 | 3 |
| क्रिस गेल | वेस्टइंडीज़ | 13 | 3 |
| रिकी पोंटिंग | ऑस्ट्रेलिया | 25 | 3 |
| मार्लोन सैमुअल्स | वेस्टइंडीज़ | 28 | 3 |