क्रिकेट

Daren Sammy बने St. Lucia Kings के हेड कोच, CPL 2022 में दिखेगा जलवा

नवभारत डेस्क

-विनय कुमार

कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) के आगामी सीजन के लिए क्रिकेट की दुनिया के नामचीन खिलाड़ी रहे डैरेन सैमी (Daren Sammy) सेंट लूसिया किंग्स (St. Lucia Kings) टीम के चीफ कोच होंगे। गौरतलब है कि CPL (Caribbean Premier League) के सीज़न CPL 2020 और CPL 2021 में सेंट लूसिया किंग्स टीम को फाइनल तक पहुंचाने में सैमी की अहम भूमिका थी। उनके परफॉर्मेंस और निष्ठा देखते हुए टीम मैनेजमेंट ने उन्हें CPL 2022 के लिए चीफ़ कोच नियुक्त किया है।

KPH Dream Cricket Pvt. Ltd. के CEO सतीश मेनन (Satish Mennon) ने कहा, “हम सेंट लूसिया किंग्स (St. Lucia Kings) के लिए नए हेड कोच के तौर पर डैरेन (Daren Sammy) को लेकर बहुत खुश हैं। वे एक बार टीम के कप्तान और मेंटोर के तौर पर भी साथ दे चुके हैं। अब वे टीम के हेड कोच के तौर पर एक रोल में होंगे और हमेशा की तरह टीम को प्रोत्साहित करेंगे। टीम की नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे। वे बतौर खिलाड़ी और एक टीम लीडर शानदार शख्सियत रहे हैं। और मुझे यकीन है कि उनकी अगुवाई में सेंट लूसिया किंग्स (St. Lucia Kings) बढ़िया प्रदर्शन करेगी।”

डेरेन सैमी (Daren Sammy) ने कहा, “St. Lucia Kings हमेशा मेरा घर है और रहेगा। बतौर खिलाड़ी मेरे खेलने के दिनों के बाद इस टीम के नेतृत्व करने का अवसर है। मैं इस बेहतरीन टीम के साथ एक नए सीजन खेलने के लिए बेताब हूं। टीम मैनेजमेंट के मुझपर भरोसा दिखाने के लिए शुक्रगुजार हूं।"

गौरतलब है कि, प्रोग्राम के अनुसार सेंट लूसिया किंग्स टीम (St. Lucia Kings) 7 सितंबर 2022 से 11 सितंबर 2022 तक सेंट लूसिया में 4 मैच खेलेगी।

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: JPSC-JSSC मुद्दे पर छात्रों से आज दोपहर 2 बजे बातचीत करेगी झारखंड सरकार

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी