दानिश मालेवार (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

दलीप ट्रॉफी में विदर्भ के 21 साल के बल्लेबाज ने काटा गदर, नॉर्थ ईस्ट के खिलाफ जड़ा दोहरा शतक

Danish Malewar Scored Double Century: विदर्भ के बल्लेबाज दानिश मालेवार ने दलीप ट्रॉफी में गदर मचा दिया। सेंट्रल जोन के लिए खेलते हुए मालेवार ने नॉर्थ ईस्ट के खिलाफ दोहरा शतक लगाया।

उज्जवल सिन्हा

Danish Malewar Scored Double Century in Duleep Trophy: दलीप ट्रॉफी की शुरुआत 28 अगस्त से हो गई है। इस टूर्नामेंट में कुल 6 टीमें हिस्सा ले रही है। जिसमें क्वार्टरफाइनल का मुकाबला सेंट्रल जोन और नॉर्थ ईस्ट जोन के खिलाफ खेला जा रहा है। दानिश मालेवार ने नॉर्थ ईस्ट जोन के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए दोहरा शतक जड़ा।

विदर्भ के लिए रणजी ट्रॉफी में बेहतरीन बल्लेबाजी करने वाले दानिश मालेवार ने दलीप ट्रॉफी में उसी लय को बरकरार रखा और दलीप ट्रॉफी 2025 के क्वार्टरफाइनल मुकाबले में ही दोहरा शतक जड़ा दिया। पहले दिन का खेल खत्म खत्म होने तक दानिश ने 219 गेंदों का सामना करते हुए 198 रनों की पारी खेली थी। वहीं दूसरे दिन का खेल शुरू होते ही दानिश ने अपना दोहरा शतक पूरा किया। इस दौरान उन्होंने 35 चौके और 1 छक्के लगाए।

रजत पाटीदार ने भी जड़ा शतक

दानिश के पहले टीम के कप्तान रजत पाटीदार ने भी शतक जड़ा। उन्होंने केवल 80 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। हालांकि वो 125 रन बनाकर आउट हो गए। रजत पाटीदार ने 96 गेंदों में 125 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 21 चौके और 3 छक्के लगाए। पहले दिन का खेल खत्म होने तक सेंट्रल जोन ने 2 विकेट खोकर 432 रन बनाए।

रणजी ट्रॉफी के फाइनल में जड़ा था शतक

विदर्भ और केरल के बीच खेले गए रणजी ट्रॉफी फाइनल में दानिश मालेवार ने 153 रनों की पारी खेली थी। उनकी ही पारी के बदौलत विदर्भ की टीम मजबूत स्थिति में पहुंच सकी। वहीं दूसरी पारी में भी उन्होंने 73 रन बनाए। सेमीफाइनल में मुंबई के खिलाफ अर्धशतक और क्वार्टर फाइनल में तमिलनाडु के खिलाफ भी अर्धशतकीय पारी खेली थी।

कौन है दानिश मालेवार?

दानिश मालेवार का जन्म नागपुर में 8 अक्टूबर 2003 को हुआ था। वो घरेलू क्रिकेट विदर्भ के लिए खेलते है। उनका फर्स्ट क्लास में डेब्यू आंध्र प्रदेश के खिलाफ नागपुर में हुआ था। मालेवार ने अपनी दूसरी पारी में नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए 61 रनों की पारी खेली थी। इसके बाद अगले तीन पारियों ने उन्होंने अर्धशतक जड़े। इसके बाद गुजरात के खिलाफ उन्होंने अपने होम ग्राउंड विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पहला शतक लगाया।

इस सीजन में दानिश मालेवार ने कुल 9 मुकाबले खेले। इस दौरान उन्होंने 15 पारियों में 52.20 की औसत से 783 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 2 शतक और 6 अर्धशतक लगाए। इस सीजन में उन्होंने कुल 95 चौके और 6 छक्के लगाए।

BRICS Summit 2026 LIVE: PM मोदी-जिनपिंग की मीटिंग जारी, कई अहम मुद्दों पर होगी बात

PHOTOS: मोदी, पुतिन और जिनपिंग की बॉन्डिंग, ईरान के साथ कूटनीति; देखें BRICS समिट की 10 शानदार तस्वीरें

विशेषाधिकार नहीं, साझेदारी... BRICS में पीएम मोदी ने ग्लोबल साउथ के लिए पेश किया रिफॉर्म रोडमैप

BRICS Summit: शी जिनपिंग का बयान- मिडिल-ईस्ट में शांति और स्थिरता के लिए BRICS देशों से मिलकर काम करेगा चीन

BRICS Summit 2026: नई दिल्ली घोषणापत्र में क्या-क्या? पहलगाम से गाजा तक, 10 प्वाइंट्स में समझें पूरी बात