दानिश मालेवर (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

कौन हैं दानिश मालेवार? जिन्हें मुंबई इंडियंस ने रोहित की जगह मैदान पर उतारा, पर पहले ही मैच में नहीं चला बल्ला

Danish Malewar Debut: 22 साल के दानिश मालेवर ने मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल डेब्यू किया, लेकिन गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में वह फ्लॉप रहे और बल्ले से खास असर नहीं छोड़ पाए।

संजय सिंह बिष्ट

Who is Danish Malewar? आईपीएल 2026 के तहत 20 अप्रैल को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में मुंबई इंडियंस ने दो युवा खिलाड़ियों को डेब्यू का मौका दिया, जिनमें 22 वर्षीय दानिश मालेवर और 21 साल के ऑलराउंडर कृष भगत शामिल हैं। दानिश को रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में ओपनिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई, लेकिन वह अपने पहले ही मैच में प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे और 4 गेंदों में सिर्फ 2 रन बनाकर आउट हो गए।

डेब्यू में नहीं चला दानिश का बल्ला

दानिश मालेवर का यह पहला टी20 मैच था। इससे पहले उन्होंने न तो टी20 और न ही लिस्ट ए क्रिकेट खेला था। वह केवल फर्स्ट क्लास क्रिकेट तक ही सीमित रहे हैं। अपने डेब्यू मैच में क्विंटन डी कॉक के साथ पारी की शुरुआत करते हुए उनसे बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन वह उन्हें पूरा नहीं कर सके। अब देखना होगा कि टीम उन्हें आगे और मौके देती है या नहीं।

घरेलू क्रिकेट में शानदार रिकॉर्ड

दानिश मालेवर का जन्म 8 अक्टूबर 2003 को नागपुर में हुआ था और वह विदर्भ की टीम का हिस्सा हैं। उन्होंने आंध्र के खिलाफ नागपुर में फर्स्ट क्लास डेब्यू किया था, जहां दूसरी पारी में नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए 61 रन बनाए थे। इसके बाद उन्होंने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया और शुरुआती पारियों में ही दो अर्धशतक जड़े। गुजरात के खिलाफ उन्होंने अपना पहला फर्स्ट क्लास शतक भी लगाया। अपने पहले रणजी ट्रॉफी सीजन में उन्होंने 9 मैचों की 15 पारियों में 52.20 के औसत से 783 रन बनाए, जिसमें 2 शतक और 6 अर्धशतक शामिल रहे।

मुंबई इंडियंस ने किए बदलाव

इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। गुजरात ने अपनी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया, जबकि मुंबई इंडियंस ने दो बदलाव किए। रोहित शर्मा हैमस्ट्रिंग चोट के चलते इस मैच में भी टीम का हिस्सा नहीं हैं, जिससे युवा खिलाड़ियों को मौका मिला है।

मुंबई इंडियंस की नजर अब अपने युवा खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर होगी। दानिश मालेवर और कृष भगत जैसे नए चेहरों के लिए यह बड़ा मंच है, जहां अच्छा प्रदर्शन उन्हें आगे और मौके दिला सकता है। हालांकि डेब्यू में दानिश असफल रहे, लेकिन आने वाले मैचों में उनके पास खुद को साबित करने का पूरा मौका होगा।

न्यूट्रल स्पिरिट में आर्टिफिशियल फ्लेवर डाल बन रही थी Old Monk! FSSAI का रम मानने से इनकार, HC करेगा फैसला

Delhi Building Collapse Live: सभी पीजी और हॉस्टल का होगा सेफ्टी ऑडिट, हाई कोर्ट ने दिया निर्देश, अब तक 7 मौत

सत्य निकेतन हादसा: छात्रों की मौत के लिए PG हॉस्टल मालिक के साथ MCD भी जिम्मेदार, हाई कोर्ट में आज क्या हुआ?

फर्जी पासपोर्ट केस में आचार्य बालकृष्ण को बड़ी राहत, 15 साल पुराने मामले में कोर्ट ने किया बरी

दिल्ली के सत्य निकेतन हादसे ने छीने MP के दो लाल; देवास के अर्पित और कटनी के अक्षत की मलबे के नीचे दबने से मौत