आयुष म्हात्रे चोट के कारण आईपीएल से बाहर (फाइल फोटो, सोर्श- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

CSK ने आयुष म्हात्रे की जगह इस धाकड़ खिलाड़ी को टीम में किया शामिल, मुंबई इंडियंस के लिए कर चुका है कमाल

IPL 2026 News: चेन्नई सुपर किंग्स को लगा बड़ा झटका। युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे चोट के कारण IPL 2026 से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह घातक गेंदबाज आकाश मधवाल की टीम में एंट्री हुई है।

अक्षय साहू

Akash Madhwal Replace Ayush Mhatre in IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को आईपीएल 2026 सीजन में चोटिल खिलाड़ियों की वजह से लगातार मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच टीम को बड़ा झटका युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे के रूप में लगा है, जो अब पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं।

आयुष म्हात्रे ने शुरुआती मैचों में शानदार फॉर्म दिखाया था और टीम के लिए एक उभरते हुए सितारे के रूप में सामने आए थे, लेकिन 18 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच के दौरान उन्हें हैमस्ट्रिंग इंजरी हो गई। चोट गंभीर होने के कारण मेडिकल टीम ने उन्हें पूरे सीजन से बाहर रखने का फैसला किया है।

आकाश मधवाल को CSK ने दिया मौका

उनकी जगह चेन्नई सुपर किंग्स ने रिप्लेसमेंट के तौर पर तेज गेंदबाज आकाश मधवाल को टीम में शामिल किया है। 32 वर्षीय आकाश मधवाल उत्तराखंड से आते हैं और आईपीएल में पहले भी अनुभव रखते हैं।

मुंबई इंडियंस के लिए था डेब्यू

आकाश मधवाल इससे पहले मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स जैसी टीमों का हिस्सा रह चुके हैं। उन्होंने 2023 में मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल डेब्यू किया था और उसी सीजन में अपने प्रदर्शन से काफी प्रभावित किया था। बाद में 2024 सीजन में भी वे इसी टीम का हिस्सा रहे। इसके बाद उन्हें राजस्थान रॉयल्स  ने अपने स्क्वाड में शामिल किया था, लेकिन इस सीजन में उन्हें रिलीज कर दिया गया था और नीलामी में भी कोई खरीदार नहीं मिला। अब चेन्नई सुपर किंग्स ने उन्हें 30 लाख रुपये के बेस प्राइस पर टीम में शामिल किया है।

अब तक का आईपीएल करियर

मधवाल का आईपीएल करियर अब तक 17 मैचों का रहा है, जिसमें उन्होंने 23 विकेट हासिल किए हैं। उनका औसत 25.65 और इकॉनमी रेट 10.06 रहा है। उनका सबसे यादगार प्रदर्शन 2023 में आया था, जब उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए 5 रन देकर 5 विकेट झटके थे।

म्हात्रे की चोट से CSK को झटका

इस तरह चेन्नई सुपर किंग्स को जहां एक ओर आयुष म्हात्रे के बाहर होने से झटका लगा है, वहीं आकाश मधवाल के आने से गेंदबाजी विभाग को मजबूती मिलने की उम्मीद है। टीम अब प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए अपने बचे हुए मैचों में बेहतर प्रदर्शन करना चाहेगी।

MLC Election Results LIVE: यूपी, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों में मतगणना, यूपी की 11 सीटों पर नजर

BRICS Parliamentary Forum 2026: ब्रिक्स फोरम में बिरला का संदेश, चर्चाओं से नहीं ठोस नतीजों से तय होगी सफलता

Bihar MLC Election Result: पटना में मतगणना केंद्र पर हंगामा, CCTV नहीं होने पर कांग्रेस-जन सुराज ने उठाए सवाल

चक्रवात अर्णव आंध्र प्रदेश के तट से टकराएगा, 140 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; 20 राज्यों में बारिश का अलर्ट

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई, 12 विपक्षी पार्टियों की संयुक्त याचिका को साथ सुनेगा कोर्ट