जेमी ओवरटन (फोटो- सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

IPL 2026: जेमी ओवरटन ने धोनी को छोड़ा पीछे, CSK के लिए ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने

Jamie Overton: चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी जेमी ओवरटन ने महेंद्र सिंह धोनी को पछाड़कर एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया है। सीएसके के लिए 8वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाए।

उज्जवल सिन्हा

Jamie Overton Overtakes MS Dhoni: आईपीएल 2026 का शानदार आगाज हुआ। राजस्थान रॉयल्स ने इस सीजन में जीत के साथ आगाज किया। राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी। इसके बाद भी चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी जेमी ओवरटन ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है।

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) सोमवार को राजस्थान रॉयल्स के विरुद्ध 19.4 ओवरों में महज 127 रन पर सिमट गई। खराब बल्लेबाजी के बीच जेमी ओवरटन ने 43 रनों की पारी खेली। इस पारी के बदौलत ओवरटन ने महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। यह सीएसके की ओर से 8वें या उससे निचले क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए सबसे बड़ी पारी है। ओवरटन से पहले यह रिकॉर्ड महेंद्र सिंह धोनी के नाम पर था, जिन्होंने साल 2024 में विशाखापत्तनम के मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के खिलाफ 8वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 37 रन की नाबाद पारी खेली थी।

जेमी ओवरटन ने सोमवार को बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के विरुद्ध 36 गेंदों में 2 छक्कों और इतने ही चौकों की मदद से 43 रन बनाए। टीम 12.5 ओवरों में 82 के स्कोर तक अपने 8 विकेट खो चुकी थी, लेकिन ओवरटन की इस पारी ने टीम को 127 रन तक पहुंचाया।

10वें विकेट के लिए दूसरी बड़ी साझेदारी

सोमवार को इस पारी के दौरान जेमी ओवरटन ने अंशुल कंबोज के साथ 10वें विकेट के लिए 33 रन की साझेदारी की। यह आईपीएल इतिहास में 10वें विकेट के लिए संयुक्त रूप से दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। साल 2024 में सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेलते हुए पैट कमिंस और विजयकांत व्यासकांत ने कोलकाता नाइड राइडर्स के खिलाफ 33 रन जुटाए थे।

इस लिस्ट में शिखर धवन-मोहित राठी की जोड़ी शीर्ष पर है, जिन्होंने साल 2023 में पंजाब किंग्स की ओर से खेलते हुए सनराइजर्स हैदराबाद के विरुद्ध 55 रन की अटूट साझेदारी की थी। हालांकि, इसमें महज 1 रन का योगदान मोहित राठी का था।

राजस्थान के खिलाफ तीसरा सबसे कम स्कोर

यह आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए तीसरा न्यूनतम स्कोर भी है। सीएसके साल 2008 में जयपुर में खेले गए आईपीएल मैच के दौरान आरआर के विरुद्ध महज 109 रन पर सिमट गई थी। वहीं, साल 2020 में अबू धाबी में खेले गए मुकाबले के दौरान 20 ओवरों में 125/5 का स्कोर ही बना सकी थी।

अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि: अजातशत्रु की याद में भावुक हुआ देश, पीएम मोदी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: बंगाल विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

यूपी से उत्तराखंड तक मूसलाधार बारिश का साया, IMD ने जारी किया अलर्ट, 65 km/h की रफ्तार से चलेंगी तूफानी हवाएं

बीरभूम में हड़कंप! घर के ऑफिस में मिला TMC विधायक आशीष बनर्जी का शव, जांच में जुटी पुलिस

सरकार गिराने के लिए काले जादू का सहारा! शिवमोगा के मंदिर में क्या हुआ कि CM रेवंत रेड्डी ने BRS पर लगाए आरोप