शाहबाज शरीफ (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

पाकिस्तानी PM ने IND vs PAK मैच के बहिष्कार को ठहराया सही, बांग्लादेश के समर्थन में उतरे शाहबाज शरीफ

पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ मैच बहिष्कार को सही ठहराया और बांग्लादेश के समर्थन में यह कदम उठाया, जबकि बांग्लादेश के खेल सलाहकार आसिफ नजरुल ने इसका स्वागत किया।

उज्जवल सिन्हा

Shehbaz Sharif on IND vs PAK Match Boycott: टी20 वर्ल्ड कप की शुरुआत 7 फरवरी से होने जा रही है। इस वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले ही कई विवादों का सामना करना पड़ा है। बांग्लादेश की जगह टी20 वर्ल्ड कप में स्कॉटलैंड को शामिल किया गया। वहीं उसके बाद पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ खेलने से मना कर दिया। जिससे बाद विवाद और बढ़ गया। अब बॉयकॉट के मामले में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ का प्रतिक्रिया सामने आया है।

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप 2026 के मैच के बहिष्कार को सही फैसला बताया है। शरीफ ने कहा कि यह निर्णय “सोच-समझकर” लिया गया और पूरी तरह से बांग्लादेश के समर्थन में है। इस पर बांग्लादेश के खेल सलाहकार आसिफ नजरुल ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, "शुक्रिया पाकिस्तान।"

शाहबाज शरीफ ने सरकार की बैठक के बाद कहा, "हमने टी20 विश्व कप पर स्पष्ट रूख अपनाया है कि हम भारत के खिलाफ नहीं खेलेंगे, क्योंकि खेल के मैदान पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। मुझे लगता है कि यह बिल्कुल सही फैसला है।"

भारत के खिलाफ नहीं खेलेगा पाकिस्तान

पाकिस्तान सरकार ने अपनी राष्ट्रीय क्रिकेट टीम को निर्देश दिया है कि 15 फरवरी को कोलंबो में भारत के खिलाफ होने वाला मैच नहीं खेला जाए। यह कदम बांग्लादेश को सुरक्षा कारणों से भारत में खेलने से रोकने और उनके विश्व कप से बाहर किए जाने के फैसले के समर्थन में उठाया गया। बांग्लादेश की जगह अब स्कॉटलैंड को शामिल किया गया है। पाकिस्तानी टीम अपने बाकी लीग मैच खेलने के लिए कोलंबो पहुंच चुकी है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कहा है कि यदि भारत का सामना नॉकआउट चरण में होता है, तो वह सरकार की सलाह के अनुसार कदम उठाएगा।

ICC ने पाकिस्तान को दी चेतावनी

आईसीसी ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को चेताया है कि भारत के खिलाफ हाई-प्रोफाइल मैच में हिस्सा न लेने पर गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। आईसीसी ने कहा है कि प्रसारकों, प्रायोजकों और विज्ञापनदाताओं के लिए यह मैच सबसे बड़ा कमाई का जरिया है।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख मोहसिन नकवी ने कहा कि बांग्लादेश को बाहर करने का निर्णय सही नहीं था और सुरक्षा चिंताओं का निवारण किया जाना चाहिए था। आईसीसी ने भारत में विश्व कप मैचों के स्थलों का सुरक्षा दौरा किया और बांग्लादेश के लिए जोखिम को कम से मध्यम श्रेणी में रखा।

मुस्तफिजुर रहमान को बाहर करने के बाद खड़ा हुआ विवाद

तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को बीसीसीआई के निर्देश पर आईपीएल से बाहर किए जाने के बाद बांग्लादेश ने भारत में खेलने से इनकार किया था। भारतीय बोर्ड ने इसके पीछे का कारण स्पष्ट नहीं किया, लेकिन यह फैसला देश में हिंदुओं पर हो रहे हमलों के बीच लिया गया था।

UNGA 81: ग्लोबल साउथ देशों की मंत्री-स्तरीय बैठक में एस जयशंकर की अध्यक्षता, AI और UN सुधार पर जोर

वोट चोरी देशद्रोह...SIR विवाद पर राहुल गांधी ने BJP, RSS और चुनाव आयोग को घेरा, बोले- समय आने पर पकड़ेंगे

Meghalaya Politics: UDP के 8 विधायक BJP में शामिल, एक झटके में बदल गया विधानसभा का गणित

Seva Pakhwada: कैसे हुई शुरुआत और क्या है इस अभियान का उद्देश्य? जानें पूरी जानकारी

Ishan Anand: BSP के राष्ट्रीय संयोजक बने ईशान आनंद, मायावती ने दी बड़ी जिम्मेदारी