क्रिस वोक्स (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

5वें टेस्ट के दौरान इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका, क्रिस वोक्स चोट के कारण हुए बाहर

Chris Woakes Out Of 5th Test Vs India: क्रिस वोक्स कंधे के चोट के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं। वोक्स को पांचवें टेस्ट के पहले दिन बाउंड्री बचाते समय चोट लगी थी, जिसके बाद वो बाहर हो गए हैं।

उज्जवल सिन्हा

Chris Woakes Ruled Out Of 5th Test Vs India: भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पांचवें टेस्ट के दौरान इंग्लैंड को बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड टीम के मुख्य गेंदबाज क्रिस वोक्स केनिंग्टन ओवल से बाहर हो गए हैं। इस टेस्ट मैच के पहले दिन वोक्स को बाउंड्री बचाते हुए कंधे में चोट लगा। जिसके बाद वो अब सीरीज के अंतिम मुकाबले से बाहर हो गए हैं।

गुरुवार को टेस्ट मैच के पहले दिन फील्डिंग करते समय क्रिस वोक्स को कंधे में चोट लग गई थी और टीम के फिजियो बेन डेविस ने उन्हें जम्पर को कंधे पर लगाने में मदद की और उन्हें मैदान से बाहर ले गए। ऐसा लग रहा है कि उनका कंधा डिसलोकेट हो गया है। हालांकि इंग्लैंड ने चोट की बारे में कुछ अधिक जानकारी नहीं दी है।

इंग्लैंड और बेल्स क्रिकेट बोर्ड ने कहा कि सीरीज के अंत में अब आगे की जांच की जाएगी। लेकिन आशंका जताई जा रही है कि मिड-ऑफ से दौड़कर वापस आने के बाद करुण नायर की गेंद पर फील्डिंग करते समय उनका बायां कंधा डिसलोकेट हो गया है या फिर किसी और तरह की चोट लगी है।

गस एटकिंसन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या कहा?

गस एटकिंसन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में वोक्स के बारे में बात करते हुए कहा कि मुझे इसके बारे में ज़्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन वह अच्छे नहीं दिख रहे हैं। सीरीज के आखिरी मैच में ऐसा होना बहुत दुखद होता है। क्रिस वोक्स को पूरा समर्थन मिलेगा। इस मुकाबले में क्रिस वोक्स ने ओवल में शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने 14 ओवर में 46 रन देकर केएल राहुल का विकेट लिया।

ओवल टेस्ट में वोक्स की कमी खलेगी

अब इंग्लैंड की टीम को क्रिस वोक्स की कमी खलेगी। आईसीसी के नियमों के अनुसार, किसी भी विकल्प को बल्लेबाजी या गेंदबाजी की अनुमति नहीं है, इसलिए अब बाकी टेस्ट के लिए एक गेंदबाज कम होगा। वहीं एक बल्लेबाजी का विकल्प भी कम हो गया है।

ओवल में खेला जा रहा यह मुकाबला कम स्कोर वाला बनाते जा रहा है। यहां गेंदबाजों को ज्यादा मदद मिल रही है। अब इस मुकाबले में इंग्लैंड गस एटकिंसन, जेमी ओवर्टन और जोश टंग पर निर्भर रहेगी। हालांकि तीनों बहुत दिन कोई मुकाबला खेल रहे हैं। अब देखना होगा कि इंग्लैंड की टीम इसको कैसे मैनेज करती है।

वहीं उसके अलावा इंग्लैंड के पास जेकब बेथेल, जो रूट का स्पिन ऑप्शन भी उपलब्ध है। वहीं हैरी ब्रूक भी कुछ ओवर फेंक सकते हैं। लेकिन ओवल की पिच से स्पिनरों के लिए मददगार नहीं लग रही है। अब देखना होगा भारतीय स्पिनर इस पिच से कितना फायदा उठा सकते हैं।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज