ललित मोदी का क्रिस गेल पर बयान (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

मेरे पास बिल चुकाने के पैसे नहीं..., क्रिस गेल ने मांगी थी आईपीएल में जगह; ललित मोदी का हैरान करने वाला खुलासा

Vijay Mallya IPL involvement: IPL के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने क्रिस गेल को लेकर बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि वेस्टइंडीज के इस धाकड़ बल्लेबाज को RCB तक पहुंचाने में उनकी अहम भूमिका रही थी।

संजय सिंह बिष्ट

Lalit Modi Chris Gayle Story: क्रिस गेल का नाम सुनते ही गेंदबाजों के मन में डर बैठ जाता था। जब वह क्रीज पर होते थे तो यह तय माना जाता था कि रन तेजी से बनेंगे। टी20 क्रिकेट में उनकी धाक ऐसी थी कि हर टीम उन्हें अपने साथ जोड़ना चाहती थी। अब इसी दिग्गज बल्लेबाज को लेकर आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है, जिसने फैंस को हैरान कर दिया है।

जब नहीं मिला था कोई खरीदार

ललित मोदी ने बताया कि एक समय ऐसा भी आया था जब क्रिस गेल को आईपीएल ऑक्शन में किसी टीम ने नहीं खरीदा था। यह मामला साल 2011 का है, जब गेल पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेल चुके थे, लेकिन उस सीजन में उन्हें किसी फ्रेंचाइजी ने नहीं चुना। उस वक्त गेल काफी मुश्किल दौर से गुजर रहे थे और उन्हें पैसों की जरूरत थी।

ललित मोदी ने किया खुलासा

ललित मोदी ने इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन के साथ बातचीत में इस घटना का जिक्र करते हुए कहा, "मैंने आईपीएल छोड़ा ही था और लंदन वापस आ गया था। तभी मेरे दोस्त क्रिस गेल का फोन आया और उन्होंने बताया कि उन्हें किसी ने नहीं खरीदा है।" उन्होंने आगे बताया, "मैंने उनसे कहा कि तुमने कोलकाता के लिए अच्छा प्रदर्शन नहीं किया और आईपीएल पूरी तरह प्रदर्शन पर आधारित है। तब गेल ने कहा कि उन पर काफी कर्ज है और उन्हें कई बिल चुकाने हैं।"

विजय माल्या से हुई बातचीत

ललित मोदी ने बताया कि उन्होंने कई लोगों से बात की, लेकिन कोई भी क्रिस गेल को लेने के लिए तैयार नहीं था। इसके बाद उन्होंने आरसीबी के मालिक विजय माल्या से संपर्क किया। ललित ने कहा, "मैंने कुछ फोन कॉल किए, लेकिन हर किसी ने मना कर दिया। फिर मैं अपने घर के सामने सड़क पार करके विजय माल्या के पास गया और उनसे कहा कि इस खिलाड़ी को एक मौका दीजिए।" उन्होंने आगे कहा, "विजय ने कहा कि डर्क नेनेस चोटिल हो गए हैं, इसलिए वह गेल को टीम में ले सकते हैं, लेकिन पैसा तभी मिलेगा जब वह अच्छा प्रदर्शन करेंगे।"

फिर नहीं रुके क्रिस गेल

ललित मोदी ने बताया कि उन्होंने गेल को खुद पर भरोसा रखने की सलाह दी। "मैंने उनसे कहा कि जाओ और प्रदर्शन करो। इसके बाद उन्होंने खुद को साबित किया और फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।" गौरतलब है कि आरसीबी में शामिल होने के बाद क्रिस गेल ने आईपीएल में कई यादगार पारियां खेलीं और टी20 क्रिकेट के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में अपनी पहचान और मजबूत कर ली।

सुभाष चंद्रा की बढ़ीं मुश्किलें, 1322 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में CBI ने दर्ज की FIR

भाग सकते हो, छिप नहीं सकते..., कश्मीर में सुरक्षाबलों ने लश्कर के पाकिस्तानी कमांडर यासिर को किया ढेर

सहारनपुर मस्जिद पर UP में गरमाई सियासत, मायावती ने की बुलडोजर कार्रवाई रोकने की मांग

Teacher’s Day पर PM मोदी की शिक्षकों संग खास बातचीत, पब्लिक स्पीकिंग से लेकर बच्चों के टैलेंट तक पर हुई चर्चा

Operation Chakra 6: डिजिटल अरेस्ट का खौफनाक खेल! 3 महीने बंधक बनाकर ऐंठे 42.36 करोड़, CBI ने दबोचे 3 एजेंट