SRH vs CSK: ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर हैदराबाद को दिया बल्लेबाजी का न्योता, देखें दोनों की प्लेइंग XI

IPL 2026: आईपीएल 2026 के 27वें मुकाबले में चेन्नई ने टॉस जीतकर सनराइजर्स हैदराबाद को बल्लेबाजी का न्योता दिया है। अब चेन्नई यहां पर SRH को कम से कम स्कोर पर रोकना चाहेगी।
IPL 2026 SRH vs CSK Match Numbar 27th Toss Update
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपर किंग्स (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

IPL 2026 SRH vs CSK Match Numbar 27th Toss Update: आईपीएल 2026 के 27वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स की टीमें हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में आमने-सामने हैं। इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है, जिसके चलते हैदराबाद की टीम पहले बल्लेबाजी करती नजर आएगी। सनराइजर्स हैदराबाद ने अपनी प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव करते हुए हर्ष दुबे की जगह दिलशान मधुशंका को मौका दिया है।

दोनों टीमों के लिए अहम मुकाबला

यह मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि यहां जीत दर्ज करने वाली टीम पॉइंट्स टेबल में अपनी स्थिति मजबूत कर सकती है। ईशान किशन की कप्तानी में खेल रही सनराइजर्स हैदराबाद का प्रदर्शन इस सीजन मिला-जुला रहा है। टीम ने अब तक 5 मैचों में 2 जीत हासिल की हैं और फिलहाल पांचवें स्थान पर बनी हुई है। हालांकि, पिछले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 57 रन की शानदार जीत ने टीम का आत्मविश्वास काफी बढ़ा दिया है और खिलाड़ी पूरे जोश के साथ मैदान पर उतरे हैं।

CSK की वापसी की कोशिश

वहीं दूसरी ओर चेन्नई सुपर किंग्स ने सीजन की खराब शुरुआत के बाद वापसी के संकेत दिए हैं। शुरुआती तीन मैच हारने के बाद टीम ने लगातार दो मुकाबले जीतकर लय हासिल की है। इससे खिलाड़ियों का मनोबल काफी ऊंचा हुआ है, लेकिन इसके बावजूद टीम अभी पॉइंट्स टेबल में आठवें स्थान पर बनी हुई है। ऐसे में चेन्नई के लिए यह जरूरी है कि वह जीत का सिलसिला जारी रखे, ताकि प्लेऑफ की दौड़ में मजबूती से बने रह सके।

हेड-टू-हेड में CSK भारी

अगर दोनों टीमों के आपसी रिकॉर्ड पर नजर डालें तो चेन्नई सुपर किंग्स का पलड़ा साफ तौर पर भारी नजर आता है। अब तक दोनों टीमों के बीच खेले गए 22 मुकाबलों में चेन्नई ने 15 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद को सिर्फ 7 बार ही सफलता मिली है। हालांकि, मौजूदा फॉर्म को देखते हुए यह मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है और दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है।

दोनों टीमों की प्लेइंग XI

चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, मैथ्यू शॉर्ट, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, गुरजापनीत सिंह।

सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, शिवांग कुमार, प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन, ईशान मलिंगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com