क्रिस गेल (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

अब खेल नहीं, टीम चलाएंगे यूनिवर्स बॉस! क्रिस गेल ने खरीदी अपनी टी20 टीम, इस टूर्नामेंट में लगाएंगे बोली

Chris Gayle: टी20 में धमाल मचाने वाले क्रिस गेल अब नए रोल में नजर आएंगे। उन्होंने एक फ्रेंचाइजी लीग में टीम खरीद ली है, जिसका आधिकारिक ऐलान हो चुका है।

संजय सिंह बिष्ट

European T20 Premier League:  टी20 क्रिकेट में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से दुनिया भर में पहचान बनाने वाले क्रिस गेल अब एक नई भूमिका में नजर आने वाले हैं। यूनिवर्स बॉस ने मैदान के बाहर कदम रखते हुए यूरोपियन टी20 लीग में टीम के सह-मालिक के तौर पर एंट्री ली है। इस खबर के सामने आते ही फैंस के बीच उत्साह और भी बढ़ गया है।

क्रिस गेल बने फ्रेंचाइजी के सह-मालिक

वेस्टइंडीज के दिग्गज खिलाड़ी क्रिस गेल ने यूरोपियन टी20 लीग में ग्लास्गो फ्रेंचाइजी में हिस्सेदारी ली है। यह इस लीग का पहला सीजन होगा, जिससे पहले ही इसकी चर्चा तेज हो गई है। गेल जैसे बड़े नाम के जुड़ने से लीग की लोकप्रियता और बढ़ने की उम्मीद है। खास बात यह है कि इस लीग से बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन भी सह-मालिक के रूप में जुड़े हुए हैं।

अभिषेक बच्चन ने किया स्वागत

अभिषेक बच्चन ने क्रिस गेल के जुड़ने पर खुशी जताते हुए कहा, "हम मुगाफी ग्रुप और क्रिस गेल का इस सफर में स्वागत करते हुए काफी खुश हैं। यूरोप क्रिकेट के लिए ये रोमांच से भरपूर है। यहां खेल संस्कृति, विविधता और अपार संभावनाएं हैं। हम इस लीग के जरिए नई प्रतिभाओं को अपना टैलेंट दिखाने का मौका देंगे।" उनके इस बयान से साफ है कि लीग को लेकर बड़ी योजनाएं बनाई जा रही हैं।

कई दिग्गजों की मौजूदगी

इस लीग में सिर्फ क्रिस गेल ही नहीं, बल्कि कई और बड़े नाम भी शामिल हैं। ऑस्ट्रेलिया के स्टार खिलाड़ी ग्लेन मैक्सवेल और दिग्गज स्टीव वॉ भी इससे जुड़े हैं। एम्सटर्डम फ्रेंचाइजी की कमान स्टीव वॉ और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व हॉकी कप्तान जैमी ड्वायेर के हाथों में होगी। वहीं एडिनबर्ग टीम के मालिक न्यूजीलैंड के पूर्व इंटरनेशनल नाथन मैकुलम और काइल मिल्स हैं। इन बड़े नामों की मौजूदगी लीग को और भी खास बनाती है।

पहले सीजन का शेड्यूल

यूरोपियन टी20 लीग का पहला सीजन 26 अगस्त से शुरू होकर 20 सितंबर तक खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट में कुल 6 टीमें हिस्सा लेंगी और 33 मुकाबले खेले जाएंगे। सभी मैच यूरोप के अलग-अलग शहरों में आयोजित होंगे, जिनमें ग्लास्गो, एम्सटर्डम, एडिनबर्ग, डबलिन, बेलफास्ट और रोटरडम शामिल हैं।

क्रिस गेल जैसे दिग्गज खिलाड़ी के जुड़ने से यह लीग अब वैश्विक स्तर पर पहचान बनाने की ओर बढ़ रही है। फैंस को उम्मीद है कि यह टूर्नामेंट नए खिलाड़ियों के लिए बड़ा मंच साबित होगा और क्रिकेट के विस्तार में अहम भूमिका निभाएगा।

BRICS Summit 2026 LIVE: चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग कल आएंगे भारत, शाम 5.45 बजे PM मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक

Elephant Madhuri Return: वनतारा से कोल्हापुर लौटेगी माधुरी, वापसी से पहले किए गए खास इंतजाम

DUSU Election 2026: चुनावी रण में 6 महिलाएं, 4 पदों के लिए चुनाव; यूनिवर्सिटी प्रशासन की तैयारी पूरी

मोदी ने बताया BRICS की ताकत, पुतिन ने G7 पर साधा निशाना...बिजनेस फोरम में संबोधन की 10 बड़ी बातें

BRICS Business Forum की फैमिली फोटो में शामिल हुए PM मोदी, वैश्विक मंच पर दिखी एकजुटता