शुभमन गिल (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

IND vs ENG: तीसरे दिन की सेशन टाइमिंग में होगा अहम बदलाव, जानिए पूरी डिटेल

India vs England: पांचवे टेस्ट के दूसरे दिन ओवल में बारिश ने दस्तक दी। जिसके बाद खबर आ रही है कि तीसरे दिन सेशन के टाइमिंग में अहम बदलाव देखने को मिलेगा। आइए इस बारे में आपको पूरी जानकारी देते हैं।

संजय सिंह बिष्ट

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की अंतिम सीरीज का आखिरी मुकाबला केनिंग्टन ओवल में खेला जा रहा है। पहली पारी में भारत की शुरुआत ज्यादा अच्छी नहीं रही, लेकिन गेंदबाजों ने बल्लेबाजों की गलती सुधार दी। भारतीय गेंदबाजों ने इंग्लैंड को उनकी पहली पारी में 247 पर ढेर कर दिया। जिसके बाद मुकाबले में रोमांच बढ़ गया। अब तक दो दिन का खेल हो चुका है। दूसरे दिन ओवल में बारिश ने दस्तक दी। जिसके कारण मुकाबला कई बार प्रभावित हुआ।

ये ही कारण है कि तीसरे दिन के सेशन टाइमिंग और ओवर संख्या में थोड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। क्रिकब्ज की रिपोर्ट् की मानें तो तीसरे दिन कुल 98 ओवर के खेला होगा। इसके अलावा रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय समयानुसार रात 11 बजकर 30 मिनट तक मुकाबला चलेगा। आमतौर पर देखा गया है कि इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में किसी भी दिन का खेल 10 बजे तक समाप्त हो जाता है। यदि ओवर पूरे नहीं हुए तो फिर इसकी टाइमिंग 11 बजे तक बढ़ा दी जाती है।

पांचवें टेस्ट में तीसरे दिन की शुरुआत साढ़े तीन बजे से शुरुआत होगी, जो कि पहले से ही निर्धारित है। इसके बाद पहले सेशन साढ़े 5 बजे तक चलेगा। लंच ब्रेक 40 मिनट तक चलेगा। कुल मिलाकर बदलाव दूसरे और तीसरे सेशन के लिए किया गया है। अब दोनों सेशन में 15-15 मिनट बढ़ा दिए गए हैं।

5वें टेस्ट में तीसरे दिन की सेशन टाइमिंग

पहला सेशन- 13:00 से 13:40 तक (5:30 pm-6:10 pm) भारतीय समयानुसार

दूसरा सेशन- 13:40 से 15:55 तक (6:10 pm-8:25 pm) भारतीय समयानुसार

टी ब्रेक- 15:55 से 16:15 तक (8:25 pm-8:45 pm) भारतीय समयानुसार

तीसरा सेशन- 16:15 से 18:30 तक (8:45 pm-11 pm) भारतीय समयानुसार

मैच का हाल

अगर बात करें मुकाबले की तो दूसरे दिन भारतीय टीम 2 विकेट के नुकसान पर 75 रन स्कोर बोर्ड पर लगा चुकी है। इस दौरान टीम इंडिया का स्कोर 4.17 का रहा। सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल इसके पीछे सबसे बड़ा कारण है। उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 51 रन बनाए। दूसरी तरफ नाइटवॉचमैन के रूप में बल्लेबाजी करने आए आकाश दीप भी क्रीज पर मौजूद हैं। इससे पहले केएल राहुल और साई सुदर्शन क्रीज पवेलियन जा चुके हैं।

भारतीय टीम ने पहली पारी में 224 रन बनाए। वहीं, पहली पारी के दौरान इंग्लैंड की टीम भी मजह 247 रनों पर ढेर हो गई। इसके आधार पर उसे पहली पारी में टीम इंडिया को 23 रन की लीड दी। इस दौरान इंग्लिश टीम के लिए जैक क्रॉली और हैरी ब्रुक ने अर्धशतक जड़े। वहीं, टीम इंडिया के लिए मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा को 4-4 विकेट मिले।

सोनिया गांधी ने वंदे मातरम गाने से रोका...तो भड़के अमित शाह, चित्तौड़गढ़ से ललकारा, FIR हुई दर्ज- VIDEO

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

15 अगस्त की सुबह लाल किला जाने से पहले किससे मिले थे PM मोदी? इंस्टा पर शेयर किया ये खास लम्हा, देखें VIDEO

दिमागी नक्सल पर सियासी घमासान, पीएम मोदी के बयान पर चिदंबरम का तीखा पलटवार

मैं टेंडर कमेटी में नहीं था, मरने से पहले आशीष बनर्जी का खुलासा, सुसाइड नोट में लिखा- मेरी सबसे बड़ी गलती...