कार्लोस अल्काराज ने जीता ATP फाइनल्स का खिताब सोर्स- सोशल मीडिया
क्रिकेट

चोट के बावजूद टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज ने रचा इतिहास, पहली बार जीता ATP फाइनल्स का खिताब

ATP Finals 2026: कार्लोस अल्काराज ने वर्ल्ड नंबर-1 अलेक्जेंडर ज्वेरेव को हराकर पहली बार ATP फाइनल्स का खिताब और 43 करोड़ रुपये जीते, जिससे वे फेडरर-जोकोविच जैसे दिग्गजों की सूची में शामिल हो गए।

राहुल उपाध्याय

Highlights:

  • अल्काराज ने ज्वेरेव (6-2, 7-6) को हराकर पहली बार ATP फाइनल्स जीता।

  • वह करियर ग्रैंड स्लैम और ATP फाइनल्स दोनों जीतने वाले चौथे खिलाड़ी बने।

  • उनसे पहले सिर्फ अगासी, फेडरर और जोकोविच ही यह कर पाए थे।

Carlos Alcaraz ATP Finals: स्पेन के युवा टेनिस स्टार खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज ने अपने करियर में एक और सुनहरा अध्याय जोड़ दिया है। इटली के ट्यूरिन में खेले गए खिताबी मुकाबले में अल्काराज ने जर्मनी के वर्ल्ड नंबर-1 अलेक्जेंडर ज्वेरेव को सीधे सेटों में 6-2, 7-6 (7) से शिकस्त देकर पहली बार एसोसिएशन ऑफ टेनिस प्रोफेशनल्स (ATP) फाइनल्स की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है।

वहीं इस जीत के साथ ही 23 वर्षीय अल्काराज करियर ग्रैंड स्लैम और ATP फाइनल्स दोनों जीतने वाले दुनिया के चौथे खिलाड़ी बन गए हैं। हालांकि उनसे पहले यह कारनामा सिर्फ आंद्रे अगासी, रोजर फेडरर और नोवाक जोकोविच ही कर पाए थे।

जानें क्यों भावुक हुए अल्काराज

इस ऐतिहासिक जीत के बाद कार्लोस अल्काराज ने कहा कि महान खिलाड़ियों के साथ अपना नाम जुड़ना उनके लिए बेहद खास है। उन्होंने कहा कि मेरे लिए यह किसी सपने के सच होने जैसा है। मैं और मेरी टीम पिछले कुछ समय से काफी मुश्किल दौर से गुजरे हैं, लेकिन अब मैं अपना सर्वश्रेष्ठ टेनिस खेल रहा हूं।

इस ट्रॉफी का मुझे लंबे समय से इंतजार था। दूसरी तरफ, उपविजेता रहे ज्वेरेव ने अल्काराज की तारीफ करते हुए मजाकिया लहजे में कहा कि आप महज 23 साल की उम्र में ही इस खेल के लेजेंड बन चुके हैं, अगर आप कल संन्यास भी ले लें तो भी कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

चोट से जूझते हुए जीते 43 करोड़ रुपये

आपको बता दें कि अल्काराज के लिए यह सफर आसान नहीं था। दाई कलाई की चोट के कारण वे इस साल 4 महीने कोर्ट से बाहर रहे थे। फाइनल में भी उनकी बाई हैमस्ट्रिंग और दाएं घुटने पर टेप बंधा था।

इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और वियना तथा पेरिस के बाद ट्यूरिन में जीत दर्ज कर लगातार 14वां मुकाबला जीता। इस खिताबी जीत पर उन्हें करीब 5.2 मिलियन डॉलर यानी लगभग 43 करोड़ रुपये की इनामी राशि मिली।

ज्वेरेव की सर्विस टूटी, टाईब्रेकर में गंवाए 3 सेट पॉइंट

पूरे टूर्नामेंट में अपनी सर्विस न गंवाने वाले ज्वेरेव फाइनल में दबाव में दिखे। अल्काराज ने पहले सेट में उनकी सर्विस 3 बार तोड़ी। इस दौरान अल्काराज के एक शानदार 'ट्वीनेर' (पैरों के बीच से शॉट) ने ज्वेरेव को इतना झल्ला दिया कि उन्होंने गुस्से में अपना रैकेट पटक दिया। दूसरे सेट में ज्वेरेव ने वापसी की और टाईब्रेकर तक मैच ले गए, लेकिन वहां 3 सेट पॉइंट गंवाने का खामियाजा उन्हें हार के रूप में भुगतना पड़ा।

अब डेविस कप पर नजरें

इस जीत से ज्वेरेव के खिलाफ अल्काराज का करियर रिकॉर्ड 8-6 हो गया है। मैच के बाद ज्वेरेव ने स्वीकार किया कि पुराने टखने के दर्द के कारण वे अपनी सबसे बड़ी ताकत यानी 'सर्विस' का सही इस्तेमाल नहीं कर पाए।

अब दोनों खिलाड़ी मंगलवार से इटली के बोलोग्ना में शुरू हो रहे डेविस कप फाइनल-8 में अपने-अपने देशों का प्रतिनिधित्व करेंगे, हालांकि ज्वेरेव का खेलना संदिग्ध है। वहीं, डबल्स का खिताब फ्रांस के थियो एरिबेज और अल्बानो ओलिवेटी की जोड़ी ने जीता।

भारत में खत्म हो रही गरीबी? वित्त मंत्री की LinkedIn पोस्ट में दावा, पिछले एक दशक में 50 करोड़ लोग निकले बाहर

भारत का Stealth Fighter Jet AMCA कौन बनाएगा? 3 कंपनियों की रेस, 2028 में पहली उड़ान का लक्ष्य

PM Balen Shah India Visit: भारत पहुंचे बालेन शाह, पीएम नरेंद्र मोदी ने गर्मजोशी से किया स्वागत, देखें तस्वीरें

Bisleri का पानी 2 बार टेस्ट में फेल, थर्ड पार्टी टेस्ट में सैंपल पास; अब सभी आरोपों पर बिसलेरी ने दी सफाई

भारत-नेपाल के रिश्तों को मिलेगी नई दिशा! हैदराबाद हाउस में PM मोदी और बालेन शाह के बीच द्विपक्षीय वार्ता शुरू