राजशाही वॉरियर्स (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

BPL 2025-26 का खिताब राजशाही वॉरियर्स ने किया अपने नाम, चट्टोग्राम रॉयल्स को 63 रनों से हराया

Rajshahi Warriors Winner: राजशाही वॉरियर्स ने चट्टोग्राम रॉयल्स को 63 रनों से हराकर बीपीएल 2025-26 का खिताब अपने नाम किया। तंजीद हसन के शतक और बिनुरा फर्नांडो के 4 विकेट की मदद से टीम ने जीत दर्ज की।

उज्जवल सिन्हा

Rajshahi vs Chattogram, Final at Dhaka: राजशाही वॉरियर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चट्टोग्राम रॉयल्स को 63 रनों से हराकर बांग्लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) 2025-26 का खिताब अपने नाम कर लिया। शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में राजशाही ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में पूरी तरह दबदबा बनाए रखा और एकतरफा जीत दर्ज की।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजशाही वॉरियर्स की शुरुआत बेहद मजबूत रही। ओपनिंग में साहिबजादा फरहान और तंजीद हसन ने टीम को ठोस आधार दिया। दोनों बल्लेबाजों ने आक्रामक लेकिन संयमित अंदाज में खेलते हुए पहले विकेट के लिए 10.2 ओवरों में 83 रनों की साझेदारी की। साहिबजादा फरहान ने 30 गेंदों में 30 रन बनाए, जबकि तंजीद हसन शुरुआत से ही बेहतरीन लय में नजर आए।

फरहान के आउट होने के बाद तंजीद ने अनुभवी केन विलियमसन के साथ पारी को आगे बढ़ाया। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 47 रनों की अहम साझेदारी हुई, जिसने राजशाही को बड़े स्कोर की ओर बढ़ाया। विलियसन ने 15 गेंदों में 24 रनों की तेज पारी खेली, लेकिन वह अपनी पारी को बड़ा नहीं कर सके।

राजशाही वॉरियर्स ने बनाए 174 रन

इसके बाद तंजीद हसन ने जेम्स नीशम के साथ तीसरे विकेट के लिए 33 रन जोड़े। तंजीद ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए शतक जड़ा। उन्होंने 62 गेंदों में 7 छक्कों और 6 चौकों की मदद से 100 रन बनाए और विपक्षी गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाए रखा। राजशाही वॉरियर्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 174 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। चट्टोग्राम की ओर से शोरिफुल इस्लाम और मुकिदुल इस्लाम ने 2-2 विकेट झटके।

चट्टोग्राम रॉयल्स की शुरुआत बेहद खराब

175 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चट्टोग्राम रॉयल्स की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने महज 18 रन के भीतर अपने दो विकेट गंवा दिए, जिससे दबाव लगातार बढ़ता चला गया। मिर्जा बेग ने हसन नवाज के साथ तीसरे विकेट के लिए 21 रनों की साझेदारी कर पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन हसन 11 रन बनाकर आउट हो गए।

इसके बाद जाहिदुज्जमान ने मिर्जा बेग के साथ चौथे विकेट के लिए 25 रन जोड़े, लेकिन यह साझेदारी भी ज्यादा देर नहीं टिक सकी। मिर्जा बेग ने 36 गेंदों में 1 छक्का और 2 चौकों की मदद से 39 रन बनाए, जबकि आसिफ अली ने 21 रनों का योगदान दिया। इसके बावजूद चट्टोग्राम की बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर गई और टीम के 7 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू सके।

बिनुरा फर्नांडो की घातक गेंदबाजी

राजशाही वॉरियर्स की गेंदबाजी इस जीत की सबसे बड़ी वजह रही। बिनुरा फर्नांडो ने घातक गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 9 रन देकर 4 विकेट झटके और विपक्षी बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। हसन मुराद ने 3 विकेट चटकाए, जबकि जेम्स नीशम ने 2 विकेट लेकर जीत पर मुहर लगा दी। पूरी चट्टोग्राम टीम 17.5 ओवरों में 110 रन पर सिमट गई। इस तरह राजशाही वॉरियर्स ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर बीपीएल 2025-26 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया और पूरे टूर्नामेंट में अपनी श्रेष्ठता साबित की।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

दिमागी नक्सल कौन? किरेन रिजिजू ने बताई इसकी परिभाषा, ये तीन इरादे रखने वालों पर निशाना

भवानीसागर बांध से LBP नहर में छोड़ा गया पानी, इरोड के किसानों की सूखती फसलों को मिली राहत

तिरंगा बनाम वंदे मातरम्... भिड़े की रैली में पोस्टर पर विवाद, राष्ट्रगीत को लेकर भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने

सोनिया गांधी ने वंदे मातरम गाने से रोका...तो भड़के अमित शाह, चित्तौड़गढ़ से ललकारा, FIR हुई दर्ज- VIDEO