संजू सैमसन (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

जन्मदिन विशेष: हमेशा के लिए टीम इंडिया से बाहर होने की कगार पर था ये खिलाड़ी, उसके बाद जो हुआ...!

भारत के स्टार खिलाड़ी संजू सैमसन आज अपना 30वां जन्मदिन मना रहे हैं। संजू सैमसन का जन्म 11 नवंबर 1994 को हुआ था। संजू का जन्म केरल के तिरुअंनतपुरम जिले के पुल्लुविल गांव में हुआ था।

उज्जवल सिन्हा

स्पोर्ट्स डेस्क : भारत के स्टार खिलाड़ी संजू सैमसन आज अपना 30वां जन्मदिन मना रहे हैं। संजू सैमसन का जन्म 11 नवंबर 1994 को हुआ था। संजू का जन्म केरल के तिरुअंनतपुरम जिले के पुल्लुविल गांव में हुआ था। संजू सैमसन भारतीय टीम के अलावा आईपीएल राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते है। वहीं घरेलू क्रिकेट में केरल के लिए खेलते हैं।

लगातार दो शतक लगाकर हासिल की बड़ी उपलब्धि

संजू सैमसन ने दो मैचों में लगातार दो मैचों में दो शतक लगाए। इसके साथ ही उन्होंने इतिहास रच दिया। शतक लगाते ही संजू सैमसन भारत के पहले खिलाड़ी बन गए, जिन्होंने लगातार दो टी20 इंटरनेशनल मैचों में शतक लगाए हैं। संजू सैमसन ऐसा करने वाले भारत के पहले खिलाड़ी बने। वहीं दूनिया के चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। जिन्होंने दो मैचों में दो शतक लगाए हैं।

उनसे पहले गुस्तव मैकियोन, राइली रोसो और फिल सॉल्ट ने यह कारनामा किया था। संजू ने अपने ताबड़तोड़ पारी के दौरान 9 छक्के लगाए। इसके साथ ही वो भारत के पहले विकेटकीपर बल्लेबाज भी बन गए, जिन्होंने दो बार एक पारी में 5 या इससे ज्यादा छक्के जड़े हैं।

2014 में आए थे चर्चा में

संजू सैमसन 2014 आईपीएल के दौरान तब चर्चा में आए थे जब उन्हें राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 4 करोड़ की भारी रकम देकर खरीदा था। संजू तब ऑक्शन में करोड़पति बनने वाले सबसे युवा भारतीय क्रिकेटर थे। इससे पहले 2013 में वह चैम्पियंस लीग टी20 में नजर आए थे। उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ डैब्यू करते हुए बतौर विकेटकीपर सचिन तेंदुलकर, रोहित शर्मा और कैरोन पोलार्ड की कैच पकड़ी थी। वह जब बल्लेबाजी के लिए आए तो उन्होंने 47 गेंदों पर 54 रन बनाए थे।

संजू सैमसन का करियर

संजू सैमसन ने साल 2015 में भारतीय टीम के लिए टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू किया था। तब से लेकर अब तक उन्होंने टीम की तरफ से 34 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 701 रन बनाए हैं, जिसमें दो शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं। इस दौरान उनका सर्वोच्च स्कोर 111 रन रहा है। वहीं, वह 16 वनडे मैच भी खेल रहे हैं। ओवरऑल टी20 क्रिकेट पर नजर डालें तो संजू के नाम 7048 रन दर्ज हैं।

सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर चाहिए? 1 अक्टूबर से पहले पूरा करें यह जरूरी काम, वरना रिफिल में हो सकती है परेशानी

मिडिल ईस्ट में सैन्य टकराव के बीच अलर्ट, US ने अपने नागरिकों के लिए चेतावनी जारी की

DUSU चुनाव के बाद CJP का विपक्ष पर हमला, बोले- बंटे विपक्ष का फायदा उठा रही है ABVP

'सेमीकॉन 2026' में 10 अरब डॉलर के निवेश का अनुमान, कंपनियों में दिख रहा उत्साह; उभरते प्लेयर आ रहे सामने

पहली बार PDA रथ से निकलेंगे अखिलेश यादव, 24 सितंबर को रायबरेली में MLA राहुल लोधी के घर लेंगे चाय की चुस्की