बिपिन सौरभ  
क्रिकेट

विजय हजारे ट्रॉफी प्लेट ग्रुप में बिहार की लगातार 5वीं जीत, फाइनल में मणिपुर से होगा खिताबी भिड़ंत

Bihar vs Mizoram: बिहार और मिजोरम के बीच खेले गए प्लेट ग्रुप के मुकाबले में बिहार ने 5 विकेट से जीत दर्ज कर ली। यह बिहार की लगातार पांचवीं जीत है। इसी जीत के साथ बिहार फाइनल में पहुंच गई है।

उज्जवल सिन्हा

Vijay Hazare Trophy, Plate Group: बीसीसीआई द्वारा आयोजित विजय हजारे ट्रॉफी का मुकाबला खेला जा रहा है। एलीट ग्रुप के साथ प्लेट ग्रुप का मुकाबला भी खेला जा रहा है। प्लेट ग्रुप में बिहार ने लगातार पांच जीत दर्ज करके फाइनल में जगह बना ली है। बिहार ने मिजोरम को पांच विकेट से हराकर पांचवीं जीत दर्ज की। वैभव सूर्यवंशी की उपकप्तानी वाली टीम ने प्लेट ग्रुप में शानदार प्रदर्शन किया। प्लेट ग्रुप का फाइनल 6 जनवरी को खेला जाएगा। यह मुकाबला बिहार और मणिपुर के बीच खेला जाएगा।

विजय हजारे ट्रॉफी (प्लेट) के अंतर्गत उषा मार्टिन ग्राउंड, रांची में खेले गए लिस्ट-ए मुकाबले में मिजोरम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मिजोरम की टीम ने 45.4 ओवर में 258 रन ही बना सकी। मिजोरम की ओर से कप्तान थैंकहुमा ने 61 रन की पारी खेली, जबकि कार्तिक सी. ए. ने 29 गेंदों पर 73 रन बनाकर अंत में रन गति को बढ़ाया।

बिहार के गेंदबाजों का कमाल

जेहु एंडरशन 34, शाहिल 26 रन बनाया।  बिहार की ओर से गेंदबाजी करते हुए हनी कुमार सिंह ने 7 ओवर 2 मेडन 31 रन 3 विकेट, हिमांशु सिंह 10 ओवर 45 रन 3 विकेट और सूरज कश्यप ने भी अहम मौकों पर 3.4 ओवर में 22 रन देकर 3 विकेट चटकाया एवं शकिबुल गनी को एक विकेट मिला।

बिपिन सौरभ की ताबड़तोड़ पारी

लक्ष्य का पीछा करते हुए बिहार की शुरुआत तेज रही। आयुष लोहारुका ने 13 गेंदों पर 40 रन बनाकर रन गति को मजबूत आधार दिया। इसके बाद बिपिन सौरभ ने 59 गेंदों पर 95 रन की आक्रामक और संतुलित पारी खेलते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। उसके बाद कुमार रजनीश ने मध्यक्रम में शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 71 रनों की पारी खेली है।

कुमार रजनीश की इस पारी से बिहार ने पांच विकेट से जीत दर्ज किया। वहीं कप्तान सकीबुल गनी ने 26 रनों की पारी खेली। 259 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बिहार ने 34.1 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 262 रन बनाकर जीत दर्ज की। मिजोरम की गेंदबाजी में मेरामा 10 ओवर 60 रन 3 विकेट तथा नुनफेला 6 ओवर 1 मेडन 45 रन 2 विकेट लिया। बाकि किसी अन्य गेंदबाज को विकेट नहीं मिला।

इस टूर्नामेंट में बिहार का शानदार प्रदर्शन

बिहार ने विजय हजारे ट्रॉफी के प्लेट ग्रुप में शानदार प्रदर्शन किया। बिहार ने विजय हजारे ट्रॉफी के पहले मुकाबले में अरुणाचल प्रदेश को 397 रनों से हराया। इस मुकाबले में बिहार के तीन बल्लेबाजों ने शतकीय पारी खेली। उसके बाद बिहार ने मणिपुर को 15 रनों से हराया। उसके बाद तीसरे मुकाबले में बिहार ने मेघालय को 8 विकेट से हराया। चौथे मुकाबले में नागालैंड को 8 विकेटों से करारी शिकस्त दी और लीग के पांचवें और आखिरी मुकाबले में बिहार ने मिजोरम को 5 विकेट से हराकर पांचवीं जीत हासिल कर ली है। अब फाइनल का मुकाबला 6 जनवरी को खेला जाएगा। जिसपर बिहार की नजरें खिताब जीतने पर रहेगी।

दिल्ली दंगा साजिश केस: उमर खालिद और शरजील इमाम को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली अंतरिम जमानत

भारत-बांग्लादेश के रिश्तों की अग्निपरीक्षा बनेगी गंगा जल संधि, 30 साल पुरानी डील खत्म होने से पहले बढ़ी हलचल

Explainer: बोतल का पानी कितना खतरनाक है? इसे पीने से कैंसर कैसे हो सकता है

एक क्लिक में तुरंत पढ़ें 25 नवंबर 2026 की 10 बड़ी खबरें; देश-दुनिया, खेल-मनोरंजन और भी बहुत कुछ है खास

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: 2021 और 2024 के कानून रद्द, यूपी के कर्मचारियों को मिलेगी पुरानी सेवा की पेंशन