ईशान किशन (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

बिहार के लाल का देश-दुनिया में कमाल, T20 World Cup के हीरो ईशान किशन को मिला 1 करोड़ का बंपर इनाम

Ishan Kishan: भारतीय क्रिकेट टीम के टी20 वर्ल्ड कप 2026 अभियान में योगदान के लिए बिहार सरकार ने ईशान किशन को सम्मानित करते हुए 1 करोड़ रुपये का चेक दिया।

संजय सिंह बिष्ट

Chief Minister of Bihar gave ₹1 crore to Ishan Kishan: ईशान किशन इस वक्त आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में खेल रहे हैं। उन्होंने आईपीएल के शुरुआती मुकाबलों में सनराइजर्स के लिए कप्तानी भी की। इससे पहले ईशान ने भारतीय टीम में अचानक से टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान वापसी कर सबको हैरान कर दिया था। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के खिताब को टीम इंडिया ने अपने नाम किया था और इसमें ईशान ने अपने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया था। अब उसी प्रदर्शन का ईनाम उन्हें उनके ग्रह राज्य बिहार सरकार की तरफ से दिया गया है।

ईशान किशन को मिला 1 करोड़ रूपये का इनाम

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया के लिए बेहतरीन प्रदर्शन करने पर ईशान किशन को बिहार सरकार की तरफ से सम्मानित किया गया है। बिहार के सीएम सम्राट चौधरी ने राजधानी पटना में आयोजित एक खास कार्यक्रम के दौरान ईशान किशन को 1 करोड़ रूपये का चेक भेंट किया। सीएम कार्यालय में आयोजित किए इस प्रोग्राम में ईशान को उनके अचीवमेंट्स की पहचान के तौर पर एक पारंपरिक शॉल व मोमेंटों भी भेंट किया गया।

सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीरें

ईशान किशन के अलावा इस कार्यक्रम में सनराइजर्स हैदराबाद के एक अन्य तेज गेंदबाज साकिब हुसैन भी मौजूद रहे। वहीं, सीएम सम्राट चौधरी ने विश्व कप में टीम इंडिया की जीत पर ईशान किशन के खेल की जमकर सराहना की। सीएम में उन्हें बिहार के गौरवशाली खेल स्टार्स में से एक बताया। कार्यक्रम के बाद सोशल मीडिया पर तस्वीरें भी साझा की गई। इस दौरान सीएम ने ईशान किशन को 'बिहार का बेटा' कहकर संबोधित किया।

बिहार के मुख्यमंत्री के साथ SRH के ईशान किशन और साकिब हुसैन

भारत के टी20 वर्ल्ड कप जीत अभियान में अहम योगदान देने वाले ईशान किशन को बिहार सरकार ने 1 करोड़ रुपये देकर सम्मानित किया। अधिकारियों के मुताबिक इस सम्मान का उद्देश्य राज्य के युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करना है। नवादा से संबंध रखने वाले ईशान किशन ने अपने शुरुआती क्रिकेट करियर का बड़ा हिस्सा पटना में बिताया था, जिसके बाद उन्होंने भारतीय टीम और आईपीएल में अपनी अलग पहचान बनाई।

सम्मान समारोह के तुरंत बाद ईशान किशन आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम से जुड़ गए। हालांकि अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में एसआरएच का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा और टीम मजबूत गेंदबाजी आक्रमण के सामने सिर्फ 86 रन पर सिमट गई।

Africa Delivery Apps: अफ्रीका के होम डिलीवरी ऐप्स IND के स्टार्टअप्स से सीख सकते हैं डिलीवरी का तरीका: रिपोर्ट

Vande Mataram Row: सोनिया गांधी की बढ़ीं मुश्किलें! BJP नेता ने दर्ज कराई शिकायत, हाईकोर्ट जाने की दी चेतावनी

तिरंगे का सफर: एक झंडा, 120 साल की कहानी, 1906 से 1947 तक ऐसे बदला भारत का राष्ट्रीय ध्वज...

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

NEET Paper Leak Student Protest: राहुल गांधी बोले- युवाओं का साहस काबिल-ए-तारीफ, सत्ता से जवाब मांगना उनका हक