भारतीय महिला टीम की स्पिनर श्री चरणी (सोर्स- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

T20 वर्ल्ड कप के बीच ICC रैंकिंग में बड़ा उलटफेर! इस भारतीय खिलाड़ी ने हासिल किया नंबर-1 का ताज

ICC T20 Rankings: महिला टी20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन का इनाम भारत की युवा स्पिनर श्री चरणी ने इतिहास रच दिया है। वह ICC T20 गेंदबाजी रैंकिंग में दुनिया की नंबर-1 गेंदबाज बन गई हैं।

दिव्या सिंह

Shree Charani T20 Bowling Ranking: महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारत की स्टार स्पिनर श्री चरणी ने लगातार बेहतरीन प्रदर्शन किया है। वह ICC T20 गेंदबाजी रैंकिंग में दुनिया की नंबर-1 गेंदबाज बन गई हैं। 21 वर्षीय चरणी ने 3 मैचों में 10 विकेट लेकर टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत की और रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया।

पाकिस्तान के खिलाफ उन्होंने 21 रन देकर 3 विकेट लिए, जबकि नीदरलैंड्स के खिलाफ 19 रन देकर 4 विकेट चटकाए। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में भी उन्होंने 3 विकेट हासिल किए, भले ही टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा।

ICC रैंकिंग में नंबर-1 बनीं श्री चरणी

ताजा ICC रैंकिंग में श्री चरणी ने 753 रेटिंग अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया है। उन्होंने इंग्लैंड की लिन्से स्मिथ को पीछे छोड़ दिया है, जो अब तीसरे स्थान पर खिसक गई हैं। दूसरे स्थान पर चार्ली डीन 733 अंकों के साथ मौजूद हैं।

भारत की गेंदबाजी और बल्लेबाजी रैंकिंग में स्थिति

भारत की ओर से गेंदबाजी रैंकिंग में टॉप-10 में सिर्फ श्री चरणी और दीप्ति शर्मा शामिल हैं। दीप्ति शर्मा को तीन स्थान का नुकसान हुआ है और वह अब आठवें स्थान पर हैं। वहीं बल्लेबाजी रैंकिंग में स्मृति मंधाना पांचवें स्थान पर बनी हुई हैं, शेफाली वर्मा एक स्थान के सुधार के साथ छठे स्थान पर पहुंची हैं, जबकि कप्तान हरमनप्रीत कौर टॉप-10 में शामिल हो गई हैं।

तेजी से उभरता हुआ करियर

करीब एक साल पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाली श्री चरणी पिछले 13-14 महीनों में भारतीय महिला टीम की सबसे प्रभावशाली गेंदबाजों में से एक बनकर उभरी हैं। उनकी निरंतरता और विकेट लेने की क्षमता ने उन्हें दुनिया की नंबर-1 गेंदबाज बना दिया है।

टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग की बात करें तो शेफाली वर्मा एक स्थान के फायदे के साथ छठे स्थान पर आ गई है, जबकि स्मृति मंधाना ने पांचवां स्थान बरकरार रखा है। वहीं कप्तान हरमनप्रीत कौर भी एक स्थान के फायदे के साथ टॉप-10 में प्रवेश कर गई हैं।

Monsoon Alert: बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर, ओडिशा-बिहार समेत कई राज्यों में बारिश से मचेगा हाहाकार

Explainer: स्पेस से ही दुश्मन की मिसाइलों का पता लगाएगा भारत, दोहरी सुरक्षा तय, क्या है Space-Eye टेक्निकलॉजी?

दिल्ली ITO के पास सड़क हादसा, दो विधायकों समेत कई घायल, LNJP अस्पताल में कराया गया भर्ती

पुण्यतिथि विशेष: कभी नहीं जीते आम चुनाव, फिर भी वाजपेयी-मोदी सरकार में बने मंत्री! अरुण जेटली की अनोखी कहानी

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा