कोलंबो: श्रीलंका ने हाल ही में भारत को वनडे सीरीज में करारी शिकस्त दी है। जिसके बाद से ही श्रीलंका का हौसला काफी बुलंद है। अब श्रीलंका को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलनी है। लेकिन इस सीरीज के शुरू होने से पहले ही इंग्लैंड को तगड़ा झटका लगा है। टीम के कप्तान बेन स्टोक्स घायल हो गए हैं।
दरअसल, नॉर्दर्न सुपर चार्जस की तरफ से मैनचेस्टर ओरिजिनल्स के खिलाफ खेलते हुए स्टोक्स चोटिल हो गए हैं। तेजी से रन लेने की वजह से उनके बाएं पांव की मांसपेशियां खिंच गई हैं। जिसके बाद उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा। जिसके लिए उन्हें बैसाखी का सहारा लेना पड़ा। वह दो रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए।
बेन स्टोक्स की यह चोट कितनी गंभीर है, फिलहाल इसकी जानकारी अभी तक आई नहीं आई है। ऐसे में यह कहना गलत होगा कि वह श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खेलेंगे या नहीं। हालांकि कोशिश ये ही रहेगी कि वह जल्द से जल्द फिट होकर इस सीरीज में भाग लें, क्योंकि यह टेस्ट सीरीज विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के लिए काफी अहम हैं। इस सीरीज में उनकी उपलब्धता काफी जरूरी है।
मुकाबले की बात करें तो मैनचेस्टर ओरिजिनल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 100 गेंदों में 7 विकेट के नुकसान पर 152 रन बनाए। जिसके जवाब में स्टोक्स ओपनिंग करने आए, लेकिन वह चोटिल हो गए। लेकिन बाद में उनकी टीम ने सात विकेट के नुकसान पर जीत हासिल की। इस मुकाबले में सबसे ज्यादा रन निकोलस पूरन ने बनाए, जो 66 रन है।
बेन स्टोक्स (कप्तान), गस एटकिंसन, शोएब बशीर, हैरी ब्रूक, जॉर्डन कॉक्स, बेन डकेट, डैन लॉरेंस, ओली पोप, मैथ्यू पॉट्स, जो रूट, जेमी स्मिथ, ओली स्टोन, क्रिस वोक्स, मार्क वुड।