बेन स्टोक्स (सौजन्यः सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

अतरंगी अंदाज में बेन स्टोक्स ने गंवाया अपना विकेट, बाल-बाल बचे पाकिस्तानी खिलाड़ी, खुद भी हुए हैरान- देखें वीडियो

इंग्लैंड की दूसरी पारी के दौरान बेन स्टोक्स ने सबसे ज्यादा 37 रन बनाए, हालांकि वो नौमान अली की गेंद पर स्टंप आउट हो गए। लेकिन वह जिस तरह से आउट हुए हैं उसकी जमकर चर्चा हो रही है। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

मृणाल पाठक

स्पोर्ट्स डेस्क, नवभारत: इंग्लैंड क्रिकेट टीम इस समय पाकिस्तान दौरे पर है। जहां दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। इस सीरीज के दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान ने मेहमान टीम को 152 रन से हराकर सीरीज को 1-1 से बराबर कर लिया है। इस मुकाबले में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स काफी अतरंगी अंदाज में आउट हुए। जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।

दरअसल, इंग्लैंड की दूसरी पारी के दौरान बेन स्टोक्स ने सबसे ज्यादा 37 रन बनाए, हालांकि वो नौमान अली की गेंद पर स्टंप आउट हो गए। लेकिन वह जिस तरह से आउट हुए हैं उसकी जमकर चर्चा हो रही है। साथ ही वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उनके बल्ले से पाकिस्तान खिलाड़ी बाल-बाल बचे हैं।

बेन स्टोक्स ने लेफ्ट आर्म स्पिनर नौमान अली की गेंद पर लंबा छक्का लगाने की कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हो पाए। शॉट लगाने से पहले ही उनका बल्ला फिसल गया और हवा में उड़ गया। शॉट लगाने के चक्कर में वह क्रीज से आगे निकल आए, जिसे देखकर मोहम्मद रिजवान ने उन्हें स्टंप आउट कर दिया।

खुद को इस तरह खुद को आउट होते देख बेन स्टोक्स भी हैरान हो गए। वहीं जो बल्ला स्टोक्स के हाथ से छूटा था उससे भी पाकिस्तान खिलाड़ी बाल-बाल बचे। क्योंकि वह किसी को भी लग सकता था। लेकिन गनीमत रही कि स्टोक्स का बल्ला किसी भी खिलाड़ी को नहीं लगा।

जानकारी के लिए बता दें कि मुल्तान में ही खेला गया पहला टेस्ट मैच इंग्लैंड ने जीता था। जबकि अब दूसरा मुकाबला पाकिस्तान ने जीत लिया है। इसी के साथ 3 टेस्ट मैचों की सीरीज में अब दोनों टीमें 1-1 से बराबरी पर आ खड़ी हो गई हैं। ऐसे में 24 अक्टूबर से खेला जाने वाला तीसरा मैच निर्णायक होगा, जहां दोनों टीम मुकाबला जीतकर सीरीज जीतने की कोशिश में होगी।

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; दो सीटों पर फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन