मोहसिन नकवी और राजीव शुक्ला (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

पाकिस्तान पर BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला का बड़ा बयान, कहा- नहीं होगी आपस में कोई भी सीरीज

India vs Pakistan Bilateral Series: बीसीसीआई उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने साफ कहा है कि मौजूदा हालात में भारत और पाकिस्तान के बीच किसी भी तरह की द्विपक्षीय क्रिकेट सीरीज संभव नहीं है।

संजय सिंह बिष्ट

BCCI Vice President Rajeev Shukla: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने शनिवार को भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय क्रिकेट सीरीज को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि भारत सरकार की अनुमति के बिना भारतीय टीम पाकिस्तान के साथ कोई भी द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेलेगी। मौजूदा हालात में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय क्रिकेट की संभावना लगभग खत्म नजर आ रही है।

मौजूदा हालात में सीरीज संभव नहीं

राजीव शुक्ला ने स्पष्ट किया कि वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय दौरा संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि बीसीसीआई किसी भी तरह का फैसला भारत सरकार की सहमति के बिना नहीं ले सकता। उनका कहना था कि जो भी फैसला सरकार करेगी, बोर्ड उसी का पालन करेगा और सरकार के निर्णय का पूरा सम्मान किया जाएगा।

2012-13 के बाद नहीं हुई द्विपक्षीय सीरीज

भारत और पाकिस्तान के बीच आखिरी द्विपक्षीय सीरीज साल 2012-13 में खेली गई थी। उस दौरान पाकिस्तान की टीम ने भारत का दौरा किया था, जहां दोनों टीमों के बीच तीन वनडे और दो टी20 मैचों की सीरीज हुई थी। इसके बाद से दोनों देशों के बीच कोई भी द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली गई है।

सिर्फ आईसीसी इवेंट्स में होती है भिड़ंत

2012-13 के बाद भारत और पाकिस्तान केवल आईसीसी या एशिया क्रिकेट काउंसिल के टूर्नामेंट्स में ही आमने-सामने आए हैं। इसमें वर्ल्ड कप, एशिया कप और चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े इवेंट्स शामिल हैं। घरेलू सीरीज या द्विपक्षीय दौरे पूरी तरह बंद हैं।

पुलवामा हमले के बाद और बिगड़े रिश्ते

2019 में हुए पुलवामा आतंकी हमले के बाद दोनों देशों के रिश्तों में और ज्यादा तनाव आ गया। इसके बाद से हालात और खराब हुए और अब तक उनमें कोई खास सुधार देखने को नहीं मिला है। इसी वजह से क्रिकेट संबंधों पर भी इसका सीधा असर पड़ा है।

तीसरी जमीन पर खेलने की नीति

राजीव शुक्ला ने भारत सरकार की पुरानी नीति का जिक्र करते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच मैच केवल तीसरी जमीन पर ही खेले जा सकते हैं। इसका मतलब है कि मुकाबले या तो भारत में हों या फिर किसी तटस्थ देश में, लेकिन पाकिस्तान में नहीं।

सरकार के फैसले का सम्मान करेगा बीसीसीआई- राजीव शुक्ला

राजीव शुक्ला ने आगे कहा कि भारत सरकार का यह रुख लंबे समय से चला आ रहा है और बीसीसीआई इसे सही मानता है। उन्होंने बताया कि इसी नीति के कारण द्विपक्षीय दौरे मुश्किल हो जाते हैं। हालांकि पहले पाकिस्तान कई बार भारत आया है, लेकिन अब नीति साफ है कि त्रिकोणीय सीरीज या अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में ही दोनों टीमें आमने-सामने होंगी, वह भी तीसरी जमीन पर। इस बयान के बाद एक बार फिर साफ हो गया है कि भारत-पाक द्विपक्षीय क्रिकेट सीरीज की राह फिलहाल पूरी तरह बंद है।

Cyclone Alert: दिल्ली से आंध्र तक 19 राज्यों में अर्नब चक्रवात का असर, बारिश-तेज हवाओं और लैंडस्लाइड का अलर्ट

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान