बीसीसीआई (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

BCCI अब सेलिब्रेशन के लिए भी बनाएगी गाइडलाइन, चिन्नास्वामी में जश्न के दौरान हुई घटना के बाद बोर्ड हुआ सख्त

बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुई घटना के बाद अब बीसीसीआई सेलिब्रेशन के लिए जल्द ही गाउडलाइन भी तैयार करेगा। आईपीएल के चेयरमैन ने कहा कि किसी की जान की कीमत पर कोई भी जश्न नहीं मनाया जा सकता।

उज्जवल सिन्हा

बेंगलुरु: बेंगलुरु में आरसीबी की जीत के जश्न के दौरान 11 लोगों की मौत और 33 से ज्यादा लोग घायल हो गए है। इस घटना ने सभी को पूरी तरह से झकझोर कर रख दिया है। इस घटना के बाद बीसीसीआई भी सख्त हो गई है। बीसीसीआई ने कहा कि अब सेलिब्रेशन के लिए भी अलग गाइडलाइन बनाई जाएगी। जिसके बाद अब आने वाले समय में ऐसा हादसा नहीं होगा।

इस घटना के बाद बीसीसीआई के सचिव देवाजीत सैकिया ने बताया कि उन्हें इस कार्यक्रम के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। हालांकि, अब बीसीसीआई इस मामले पर कड़ी नजर रखेगा ताकि भविष्य में इस तरह के आयोजनों को रोका जा सके। साथ ही, ऐसे आयोजनों के लिए आगे से पहले ही गाइडलाइन्स जारी की जाएंगी। उन्होंने कहा कि बीसीसीआई ने भी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के जीतने के बाद मुंबई में विक्ट्री परेड का आयोजन भी हुआ था। जो पूरी तहर से शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ था।

उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मुझे लगता है कि इवेंट के दौरान कुछ गड़बड़ी हुई। बीसीसीआई का इसमें कोई योगदान या रोल नहीं है। लेकिन यह हमारे लिए एक सीख है। आरसीबी की जीत का सेलिब्रेशन ने हमारी आंखें खोल दी है।

आईपीएल चेयरमैन का बयान?

वहीं आईपीएल के चेयरमैन ने कहा कि हमने आयोजन से पहले मैनेजमेंट से बात की थी और उन्होंने हमें आश्वासन दिया था कि सेरेमनी जल्द से जल्द समाप्त कर दी जाएगी। लेकिन जो कुछ भी हुआ, वह बेहद दुखद है। आरसीबी के अधिकारियों ने मुझसे साफ तौर पर कहा था कि वे कार्यक्रम को जल्दी खत्म कर देंगे। उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी कि स्टेडियम के बाहर क्या स्थिति है।

किसी की जान की कीमत पर कोई जश्न नहीं मनाया जा सकता

उन्होंने आगे कहा कि मेरी संवेदनाएं सभी प्रभावित लोगों के साथ हैं। हमें तो यह भी नहीं पता था कि इस इवेंट का आयोजन किसने किया था। सवाल यह भी है कि इतनी बड़ी संख्या में लोग स्टेडियम के भीतर कैसे पहुंचे। लेकिन यह तय है कि किसी की जान की कीमत पर कोई भी जश्न नहीं मनाया जा सकता। उन्होंने कहा कि किसी इवेंट के आयोजन की जिम्मेदारी उसकी फ्रेंचाइजी की होती है। लेकिन कार्यक्रम के दौरान राज्य सरकार के सभी प्रमुख अधिकारी मौजूद थे।

Delhi CJP Protest LIVE: CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू, दिपके की दादी के निधन की पुष्टि पर की बात

मैं गांव जा रहा हूं, रिहाई के बाद अभिजीत दिपके का पोस्ट, कहा- CJP न पीछे हटेगी, न डरेगी

CJP के प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस की पाबंदियों पर SC सख्त, बैरिकेड हटाने और मेट्रो स्टेशन खोलने का दिया आदेश

CJI से मिलेंगे मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी, शाम 4 से 5 बजे का मांगा समय, CJP को लेकर इमरजेंसी का जिक्र

मुझे किडनैप किया गया... ध्रुव राठी ने दिल्ली पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, पासपोर्ट दिखाकर कहा मुझे हक है- VIDEO