भारतीय टीम खिताब जीतने के बाद (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

'इतिहास रचा गया...इतिहास फिर से लिखा गया', T20 World Cup का खिताब जीतने के बाद BCCI सचिव कह दी ये बड़ी बात

Devajit Saikia: बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने टी20 वर्ल्ड कप का विजेता बनने के बाद भारतीय टीम की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि इतिहास रचा गया और इतिहास फिर से लिखा गया।

उज्जवल सिन्हा

Devajit Saikia on T20 World Cup Win: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब भारतीय टीम ने अपने नाम किया। भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर तीसरी बार वर्ल्ड की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है। इस जीत के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने टीम की जमकर तारीफ की है। सैकिया ने कहा है कि लगातार दो जीत वर्ल्ड क्रिकेट में टीम के दबदबे को दिखाती है। यह पूरे देश के लिए गर्व का पल है।

भारत ने रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर इतिहास रच दिया। भारत तीन बार मेंस टी20 वर्ल्ड कप टाइटल जीतने वाला पहला देश बन गया है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर प्रतिक्रिया देते हुए, सैकिया ने कहा कि यह जीत देश के लिए जश्न का पल था और उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में टीम के निडर रवैये की तारीफ की।

देवजीत सैकिया ने जीत के बाद क्या कहा?

सैकिया ने मीडिया से बात करते हुए ​​कहा कि इतिहास रचा गया, इतिहास फिर से लिखा गया। देश टीम इंडिया की इस ऐतिहासिक जीत का जश्न मना रहा है जिसने हमारे टी20 वर्ल्ड कप को सफलतापूर्वक बचाया। कप्तान सूर्यकुमार यादव, हेड कोच गौतम गंभीर और पूरी टीम इंडिया के हर सदस्य को उनके निडर क्रिकेट और कभी हार न मानने वाले रवैये के लिए दिल से बधाई और सलाम।

वर्ल्ड क्रिकेट में भारत ने बनाया अपना दबदबा

सैकिया ने कहा कि लगातार दो टाइटल जीतना ग्लोबल स्टेज पर भारतीय क्रिकेट की ताकत और निरंतरता को दिखाता है। उन्होंने कहा, "लगातार दो आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप ट्रॉफी जीतना एक शानदार और पहले कभी नहीं देखी गई कामयाबी है, जो वर्ल्ड क्रिकेट में भारत के दबदबे को साबित करती है।"

मुकाबले का हाल

रविवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में भारत ने 5 विकेट खोकर 255 रन बनाए। इस पारी में संजू सैमसन ने 46 गेंदों में 89 रन की पारी खेली, जबकि अभिषेक शर्मा ने 52 रन टीम के खाते में जोड़े। ईशान किशन ने 54 रन का योगदान दिया। इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 19 ओवरों में महज 159 रन पर सिमट गई। सलामी बल्लेबाज टिम सीफर्ट ने 26 गेंदों में 5 छक्कों और 2 चौकों के साथ 52 रन की पारी खेली, जबकि मिचेल सेंटनर ने 43 रन बनाए। भारत ने मैच 96 रन से अपने नाम किया।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला