श्रेयस अय्यर (फोटो-सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

पंजाब किंग्स को जीत के बाद भी नहीं मिली राहत, BCCI ने श्रेयस अय्यर पर लगाया लाखों का जुर्माना

Shreyas Iyer: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स के पहले ही मुकाबले में टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर पर जुर्माना लगाया गया है। अय्यर पर धीमी ओवर रेट को लेकर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

उज्जवल सिन्हा

BCCI Punished Shreyas Iyer: आईपीएल 2026 की शुरुआत हो गई है। इस सीजन के चौथे मुकाबले और पंजाब किंग्स के पहले मुकाबले के बाद टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर को बड़ा झटका लगा है। गुजरात जायंट्स के खिलाफ सीजन के पहले मुकाबले में श्रेयस अय्यर पर जुर्माना लगाया है। श्रेयस पर धीमे ओवर रेट की वजह से जुर्माना लगाया गया है।

इस मैच के दौरान गंभीर चोट का सामना करने वाले श्रेयस अय्यर पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। आईपीएल द्वारा जारी बयान में कहा गया, "यह आईपीएल के कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.22 के तहत उनकी टीम का इस सीजन का पहला उल्लंघन था, जो न्यूनतम ओवर-रेट अपराधों से संबंधित है। इसलिए कप्तान पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।"

मैच के दौरान अय्यर को लगी चोट

मैच के दौरान श्रेयस अय्यर को गंभीर चोट का भी सामना करना पड़ा। नॉन स्ट्राइक पर खड़े श्रेयस अय्यर के दाएं हाथ की कलाई में कूपर कोनोली का एक तेज शॉट आकर लगा। चोट की गंभीरता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि अय्यर तुरंत क्रीज पर ही लेट गए। मेडिकल टीम के उपचार के बाद वह बल्लेबाजी के लिए तैयार हुए लेकिन जल्द ही अपना विकेट गंवा बैठे।

मुकाबले का हाल

मैच की बात करें तो, पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस (जीटी) को 20 ओवर में 6 विकेट पर 162 रन पर रोक दिया था। जीटी की तरफ से कप्तान शुभमन गिल ने 27 गेंदों पर 39 और जोस बटलर ने 33 गेंदों पर 38 रन बनाए। ग्लेन फिलिप्स ने 17 गेंदों पर 25 रन की पारी खेली। हालांकि, बाकी बल्लेबाज प्रभावित नहीं कर सके। पंजाब के लिए शानदार गेंदबाजी करते हुए विजय कुमार वैशाक ने 3, युजवेंद्र चहल ने 2 और मार्को यानसन ने 1 विकेट लिए।

पंजाब ने 19.1 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाकर मैच 3 विकेट से जीता। पंजाब के लिए कूपर कोनोली ने नाबाद 72 रनों की पारी खेली और प्लेयर ऑफ द मैच रहे। हालांकि, एक समय ऐसा लग रहा था कि कहीं पंजाब ये मैच गंवा ना दे लेकिन कूपर कोनोली की पारी ने टीम को जीत दिला दी। जीटी के लिए प्रसिद्ध कृष्णा ने 4 ओवर में 29 रन देकर 3 विकेट लिए। रबाडा, अशोर शर्मा, राशिद खान और वाशिंगटन सुंदर को 1-1 विकेट मिला।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा