-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Punjab Kings Win Gujarat Titans Cooper Connolly Debut Hero 72 Runs Match Report Ipl 2026
IPL 2026 के अपने डेब्यू मुकाबले में हीरो बनकर उभरे कूपर कोनोली, जीता ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का खिताब
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
Cooper Connolly 72* Runs: आईपीएल के अपने डेब्यू मैच में ही कूपर कोनोली ने सबको प्रभावित किया। गुजरात टाइटंस के खिलाफ इस मैच में उन्होंने 44 गेंद में 72 रन की मैच जीताऊ पारी खेली।

कूपर कोनोली (फोटो- @IPL)
Cooper Connolly Named Player of the Match in His IPL Debut Match: आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स ने जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की। मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए चौथे मुकाबले में पंजाब ने गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हराया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात की टीम ने निर्धारित ओवरों में 6 विकेट खोकर 162 रन बनाए। जवाब में पंजाब ने आखिरी ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया।
कूपर कोनोली बने जीत के नायक
पंजाब की जीत में युवा बल्लेबाज कूपर कोनोली का सबसे बड़ा योगदान रहा। 22 साल के इस खिलाड़ी ने अपने पहले ही मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए 44 गेंदों में 72 रन की नाबाद पारी खेली। एक समय पंजाब का स्कोर 118 रन पर 6 विकेट हो गया था और टीम दबाव में थी। ऐसे में कोनोली ने संयम और आक्रामकता का बेहतरीन संतुलन दिखाया। उन्होंने पहले मार्को यानसेन के साथ 26 रन की अहम साझेदारी की और फिर जोवियन बार्टलेट के साथ मिलकर टीम को जीत की ओर बढ़ाया। बार्टलेट ने भी 5 गेंदों में 11 रन का योगदान दिया, जिससे दबाव कम हुआ और पंजाब जीत के करीब पहुंच गया।
The debutant seals it in style! 💪@PunjabKingsIPL clinch a thriller in New Chandigarh to get their campaign going with a win ❤️ Scorecard ▶️ https://t.co/75rCxTCOL1#TATAIPL | #KhelBindaas | #PBKSvGT pic.twitter.com/WqBQNjuvA1 — IndianPremierLeague (@IPL) March 31, 2026
डेब्यू में ही जीता ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का खिताब
कूपर कोनोली ने अपने पहले ही मुकाबले में शानदार खेल दिखाते हुए ‘प्लेयर ऑप द मैच’ का पुरस्कार अपने नाम किया। उनकी इस पारी ने न केवल टीम को जीत दिलाई, बल्कि दर्शकों का दिल भी जीत लिया।
पुरस्कार मिलने के बाद कूपर कोनोली ने कहा, “मैं बस दुनिया के बेहतरीन खिलाड़ियों के साथ खेलने का इंतज़ार कर रहा था। टीम का प्रदर्शन शानदार रहा। (छक्के लगाने के बारे में) मैं ज़्यादातर टेम्पो प्लेयर हूँ। रिकी के साथ काम करना बहुत अच्छा रहा। बाकी टूर्नामेंट का बेसब्री से इंतज़ार है। ज़्यादा कुछ बात नहीं हुई, मैं काफी रिलैक्स था। मार्को शांत था और ज़ेवियर भी। यह पहली बार था जब मैं उसके खिलाफ खेला और मैं बस खेल का मज़ा लेने की कोशिश कर रहा था।”
सम्बंधित ख़बरें
ICC T20 रैंकिंग में बड़ा उलटफेर: अभिषेक शर्मा को पछाड़कर नंबर वन बने ईशान किशन, बुमराह व गिल का भी जलवा
बारिश में धूल गया इंडिया vs इंग्लैंड T20 सीरीज का पहला मुकाबला, अभिषेक-अय्यर की मेहनत पर फिरा पानी!
Asian Games 2026: टीम इंडिया में चंडीगढ़ की इस जांबाज खिलाड़ी की एंट्री, भारत को करेगी रिप्रेजेंट!
IND vs ENG 1st T20: आयरलैंड का जख्म भूल इंग्लैंड पर पलटवार करने उतरेगी टीम इंडिया, वैभव सूर्यवंशी पर नजर
A memorable start for the young Australian in the @PunjabKingsIPL colors 😍 Cooper Connolly is adjudged the Player of the Match on his #TATAIPL debut 🌟 Scorecard ▶️ https://t.co/75rCxTCOL1#KhelBindaas | #PBKSvGT pic.twitter.com/5JmVoTz6DW — IndianPremierLeague (@IPL) March 31, 2026
अन्य बल्लेबाजों का योगदान
कूपर कोनोली के अलावा प्रभसिमरन सिंह ने 24 गेंदों में 37 रन बनाकर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। हालांकि, कप्तान श्रेयस अय्यर ज्यादा देर टिक नहीं सके और 18 रन बनाकर आउट हो गए। मध्यक्रम में कुछ विकेट जल्दी गिरने से टीम पर दबाव बढ़ा, लेकिन अंत में कोनोली की पारी ने सब संभाल लिया।
गुजरात के गेंदबाजों का प्रयास
गुजरात टाइटंस की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 29 रन देकर 3 विकेट लिए। इसके अलावा कगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, राशिद खान और वाशिंगटन सुंदर को एक-एक विकेट मिला, लेकिन वे टीम को जीत नहीं दिला सके।
इस मुकाबले में गुजरात की बल्लेबाजी उम्मीद के मुताबिक नहीं रही। टीम का कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। कप्तान शुभमन गिल ने 39 रन बनाए, जबकि जोस बटलर ने 38 रन की पारी खेली। इसके अलावा ग्लेन फिलिप्स ने 25, वाशिंगटन सुंदर ने 18 और साई सुदर्शन ने 13 रन बनाए।
ये भी पढ़ें: मुल्लांपुर में कूपर कोनोली की दहाड़, गिल की गुजरात ने टेके घुटने, IPL 2026 में PBKS का जीत के साथ हुआ श्रीगणेश
पंजाब के गेंदबाजों का दमदार प्रदर्शन
पंजाब किंग्स की ओर से विजयकुमार वैशाक ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके। उनके अलावा युजवेंद्र चहल ने 2 विकेट लिए, जबकि मार्को यानसेन को 1 सफलता मिली। गेंदबाजों के इस प्रदर्शन ने गुजरात को बड़े स्कोर तक पहुंचने से रोक दिया। कुल मिलाकर, यह मुकाबला काफी रोमांचक रहा, जिसमें पंजाब किंग्स ने दबाव के बीच शानदार खेल दिखाकर जीत हासिल की और अपने अभियान की मजबूत शुरुआत की।
Punjab kings win gujarat titans cooper connolly debut hero 72 runs match report ipl 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
भोपाल: सरकारी स्कूलों की बदहाली पर हाईकोर्ट के नोटिस के बाद गरमाई सियासत, उमंग सिंघार ने सरकार पर बोला हमला
Jul 02, 2026 | 02:36 PMहाई कोर्ट के आदेश पर आचार संहिता का बहाना नहीं चलेगा! नागपुर मनपा आयुक्त को अवमानना का नोटिस, अदालत की फटकार
Jul 02, 2026 | 02:34 PMभारत-जापान की मेगा डील! डिफेंस से फार्मा तक हुए बड़े समझौते, जानें इंडो-पैसिफिक में अब कैसे होगा बदलाव?
Jul 02, 2026 | 02:32 PMमुंबई मेट्रो-1 यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत; घाटकोपर-अंधेरी के बीच शुरू होगी ‘मिक्स्ड लूप’ सेवा, भीड़ होगी कम
Jul 02, 2026 | 02:23 PMभारतीय इकोनॉमी की ऊंची उड़ान, जून में रिकॉर्ड 1.94 लाख करोड़ रुपये रहा GST कलेक्शन; जानें कितनी हुई बढ़ोतरी
Jul 02, 2026 | 02:22 PMवर्धा में महावितरण कार्यालय पर विकास समिति का हल्लाबोल: बढ़े बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के खिलाफ फूंकी प्रतियां
Jul 02, 2026 | 02:21 PMनागपुर के विकास के लिए बजट की बौछार: नाग-पीली नदी की सफाई के लिए 2400 करोड़ व गड्ढा मुक्ति के लिए 300 करोड़
Jul 02, 2026 | 02:20 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














