क्रिकेट

BCCI ने गठित की नई Cricket Advisory Commitee, इस कमिटी में भारत में 3 पूर्व खिलाड़ियों के नाम हैं शामिल, जानिए कौन हैं वो मेंबर्स और कब होगी T20 World Cup, 2022 में खिलाड़ियों के प्रदर्शन की रिव्यू मीटिंग

नवभारत डेस्क

-विनय कुमार

BCCI में टीम सिलेक्शन कमिटी की इंटरव्यू कराने के लिए Cricket Advisory Committee का बड़ा रोल होता है। एडवाइजरी कमिटी की सलाह पर ही BCCI टीम सेलेक्टर्स चुनती है। ताजा खबरब्ये है कि BCCI ने नई सिलेक्शन कमिटी से पहले क्रिकेट एडवाइजरी कमिटी गठित करने का फैसला किया और यह प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई। इस कमिटी में 3 पूर्व भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं। 

BCCI की तरफ से जारी की गई जानकारी के मुताबिक, 3 सदस्यीय समिति में अशोक मल्होत्रा, जतिन परांजपे और सुलक्षणा नाइक के नाम शामिल हैं। गौरतलब है कि अशोक मल्होत्रा ने देश के लिए 7 टेस्ट मैच और 20 वनडे इंटरनेशनल मैच खेले हैं। साथ ही, अशोक मल्होत्रा Cricket Association के अध्यक्ष भी रहे हैं। जतिन परांजपे ने भारतीय टीम के लिए 4 वन्दे मैच खेले हैं। और, सुलक्षना नाइक (Sulakshana Naik) ने भारतीय टीम के लिए 2 टेस्ट, 46 वनडे मैच और 31 T20 मैच खेले हैं।

https://twitter.com/BCCI/status/1598271957069606913?t=jO560BARfOd4sqWKv6rRug&s=19

चेतन शर्मा के नेतृत्व वाली सिलेक्शन कमिटी के बाद अब नई सिलेक्शन कमिटी बनाई जाएगी। नए चयनकर्ताओं के लिए BCCI ने एप्लीकेशन मंगाए थे, जिसकी मियाद ख़त्म हो चुकी है। अब देखना ये है कि इसके लिए किन लोगों ने अप्लाई लिया। वैसे खबर ये भी है कि चेतन शर्मा (Chetan Sharma) ने सिलेक्शन कमिटी के लिए एक बार फिर अप्लाई किया है।

ग़ौरतलब है कि BCCI ने टीम इंडिया के हालिया प्रदर्शन और आने वाले प्रोग्राम्स के लिए रिव्यू मीटिंग लेने का फैसला किया था, लेकिन अब खबरबये है कि इसे आगे के लिए मुल्तवी किया गया हैं। BCCI का मानना है कि सिलेक्शन कमिटी और क्रिकेट एडवाइजरी कमिटी से अगले साल होने जा रहे ICC ODI World Cup, 2023 को लेकर इनपुट मिलेंगे। इसलिए पिछले ICC T20 World Cup, 2022 और हालिया प्रदर्शन को लेकर रिव्यू मीटिंग कुश समय बाद होगी।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद तिरुप्परनकुंद्रम पहाड़ी पर नहीं जला दीप, पुलिस से भिड़े हिंदू संगठन

कहीं इंडिया गेट तो कहीं पवई झील के ऊपर दिखा चांद का जादू, 8 तस्वीरों में देखें Full Moon का नजारा

UP Politics: विधानसभा चुनाव 2027 के लिए समाजवादी पार्टी की पहली सूची जारी, जानिए किस सीट से किसे मिला टिकट

कार्तिक पूर्णिमा पर दिल्ली से मुंबई तक आसमान में चमका चांद, वीडियो में देखें देशभर का खूबसूरत नजारा

Trump Tariff Plan: भारत और चीन पर फिर टैरिफ बम फोड़ने की तैयारी में ट्रंप, जानिए किस देश पर कितनी पड़ेगी मार