अरुण जेटली स्टेडियम (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

BCCI ने बदला दो टेस्ट मैच का वेन्यू, अब इस ग्राउंड पर खेला जाएगा मुकाबला

बीसीसीआई ने सोमवार को घोषणा करते हुए साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच को दिल्ली से कोलकाता स्थानांतरित कर दिया गया है। वहीं कोलकाता के मैच को दिल्ली शिफ्ट कर दिया गया है।

उज्जवल सिन्हा

मुंबई: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2025 के अंतरराष्ट्रीय घरेलू सत्र और साउथ अफ्रीका ए टीम के भारत दौरे के कार्यक्रम में कुछ अहम बदलावों की घोषणा की है। पुरुष सीनियर टीम इस सत्र में वेस्ट इंडीज और साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट, वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेलेगी।

वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 2 अक्टूबर 2025 को अहमदाबाद में खेला जाएगा। वहीं सीरीज का दूसरा टेस्ट जो पहले कोलकाता के ईडन गार्डन्स में आयोजित किया जाना था, अब यह मुकाबला नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा।वेस्टइंडीज के बाद भारतीय टीम का सामना साउथ अफ्रीका से होगा। इस सीरीज का पहला टेस्ट मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाना था। जिसे बदलकर अब कोलकाता के ईडन गार्डन्स में आयोजित किया जाएगा।

महिला टीम के मैचों का भी बदला स्थान

MA चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई में आउटफील्ड और पिचों के नवीनीकरण के चलते महिला टीम के ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली  वनडे सीरीज को चेन्नई से स्थानांतरित कर दिया गया है। अब सीरीज के पहले दो मुकाबले न्यू पीसीए स्टेडियम, न्यू चंडीगढ़ में खेले जाएंगे, जबकि अंतिम वनडे मैच नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा।

दिनांक दिन समय मैच स्थान
14 सितम्बर 2025 रविवार दोपहर 1:30 बजे पहला वनडे न्यू चंडीगढ़
17 सितम्बर 2025 बुधवार दोपहर 1:30 बजे दूसरा वनडे न्यू चंडीगढ़
20 सितम्बर 2025 शनिवार दोपहर 1:30 बजे तीसरा वनडे नई दिल्ली

भारत ए और साउथ अफ्रीका ए के स्थानों में भी हुआ बदलाव

साउथ अफ्रीका ए टीम 30 अक्टूबर 2025 से भारत दौरे पर आएगी और भारत ए के खिलाफ दो मल्टी-डे और तीन एकदिवसीय मैच खेलेगी। मल्टी-डे मुकाबले पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में ही होंगे, जबकि एकदिवसीय मुकाबलों को एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम से स्थानांतरित कर सौराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम, राजकोट में आयोजित किया जाएगा।

साउथ अफ्रीका ए बनाम भारत ए – मल्टी-डे मैचों का कार्यक्रम

दिनांक (कब से) दिनांक (कब तक) दिन मैच समय स्थान
30 अक्टूबर 2025 2 नवम्बर 2025 गुरुवार – रविवार पहला मल्टी-डे सुबह 9:30 बजे बीसीसीआई सीओई, बेंगलुरु
6 नवम्बर 2025 9 नवम्बर 2025 गुरुवार – रविवार दूसरा मल्टी-डे सुबह 9:30 बजे बीसीसीआई सीओई, बेंगलुरु

साउथ अफ्रीका ए बनाम भारत ए – वनडे मैचों का कार्यक्रम

दिनांक दिन मैच समय स्थान
13 नवम्बर 2025 गुरुवार पहला वनडे दोपहर 1:30 बजे राजकोट
16 नवम्बर 2025 रविवार दूसरा वनडे दोपहर 1:30 बजे राजकोट
19 नवम्बर 2025 बुधवार तीसरा वनडे दोपहर 1:30 बजे राजकोट

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा

किसानों को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा, MSP में बढ़ोतरी की मंजूरी; ₹2.79 लाख करोड़ के पैकेज का ऐलान

पंजाब में चिट्टे पर गरमाई सियासत! शाह का मान पर वार, बोले- पंजाब को नशा मुक्त करके रहेंगे