टीम इंडिया (सोर्स- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

BCCI का बड़ा ऐलान, भारतीय टीम हुआ मालामाल, चैंपियंस ट्रॉफी जीतने का दिया बड़ा इनाम

BCCI Announced Prize Money For Team India: बीसीसीआई ने ऐलान किया है कि चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के लिए टीम इंडिया को 58 करोड़ रुपये का नगद पुरुस्कार दिया जाएगा।

मृणाल पाठक

BCCI Announced Prize Money: चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद अब बीसीसीआई ने अपने भारतीय खिलाड़ियों पर पैसों की बारीश की है। बीसीसीआई ने ऐलान किया है कि चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के लिए टीम इंडिया को 58 करोड़ रुपये का नगद पुरुस्कार दिया जाएगा।

बीसीसीआई ने इनाम का ऐलान करते हुए ये साफ किया है कि ये वित्तीय सम्मान खिलाड़ियों, कोचिंग और सहयोगी स्टाफ और पुरुष चयन समिति को सम्मानित करता है, जिसका मतलब है कि ये 58 करोड़ रुपये इन सभी के बीच बांटे जाएंगे।

बीसीसीआई के चेयरमैन श्री रोजर बिन्नी ने भारतीय टीम के बारे में कहा, "लगातार आईसीसी खिताब जीतना विशेष है और यह पुरस्कार वैश्विक मंच पर टीम इंडिया के समर्पण और उत्कृष्टता को मान्यता देता है। नकद पुरस्कार पर्दे के पीछे सभी की कड़ी मेहनत का प्रमाण है। 2025 में आईसीसी अंडर-19 महिला विश्व कप जीतने के बाद यह हमारी दूसरी आईसीसी ट्रॉफी भी थी और यह हमारे देश में मौजूद मजबूत क्रिकेट पारिस्थितिकी तंत्र को दर्शाता है।"

जानकारी के लिए बता दें कि रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीतने में सफलता हासिल की। ​​फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार खिताब जीतने की उपलब्धि हासिल की। ​​टीम ने अपने अभियान की शुरुआत बांग्लादेश को छह विकेट से हराकर की, फिर पाकिस्तान के खिलाफ छह विकेट की शानदार जीत हासिल की। ​​सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को चार विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर खिताब जीता।

ज्ञात हो कि चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल की बात करें तो भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने 76 रनों की पारी खेली और भारत को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई। रोहित की पारी के दम पर भारत ने मैच 4 विकेट से जीत लिया। रोहित शर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया।

Jantar Mantar Protest LIVE: जंतर मंतर पर बवाल, 500 से अधिक लोग डीटेन; डीसीपी बोले- कुछ लोगों को चोटें आईं

सही कदम न उठाते तो पता नहीं क्या होता... पीएम मोदी ने की जांबाज पायलट कैप्टन स्मित की  प्रशंसा

Gandhian Freedom Struggle: महात्मा गांधी के वो आंदोलन जिन्होंने हिला दी थी ब्रिटिश हुकूमत की नींव

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची याचिका, SIT जांच से फॉरेंसिक ऑडिट तक, 5 अक्टूबर को होगी सुनवाई

आकाश आनंद ने फिर खेला बुआ कार्ड, मायावती से मांगी माफी, कहा- कभी किसी और पार्टी में नहीं जाऊंगा