बिग बैश लीग (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

भारत में बिग बैश लीग की एंट्री...IPL से पहले खेला जाएगा मैच? इस शहर में हो सकता है पहला मुकाबला

Big Bash League In India: भारत में जल्द IPL के साथ BBL का रोमांच भी भारत में देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया 2026-27 BBL का पहला मैच भारत में कराने पर विचार कर रहा है।

संजय सिंह बिष्ट

BBL in India: दुनियाभर में टी20 क्रिकेट का विस्तार तेजी से हो रहा है। इंडियन प्रीमियर लीग की सफलता के बाद कई देशों ने अपनी-अपनी फ्रेंचाइजी आधारित लीग शुरू की। अब हालात ऐसे हैं कि इन विदेशी लीग में भी IPL फ्रेंचाइजी मालिकों की दिलचस्पी बढ़ रही है। इसी कड़ी में ऑस्ट्रेलिया की मशहूर बिग बैश लीग भी भारतीय बाजार की ओर कदम बढ़ाने की तैयारी में है।

भारत में हो सकता है BBL का ओपनिंग मैच

ऑस्ट्रेलियाई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया BBL 2026-27 सीजन के पहले मुकाबले को भारत में आयोजित करने पर विचार कर रहा है। बताया जा रहा है कि ऑस्ट्रेलियाई बोर्ड के दो अधिकारियों ने हाल ही में भारत का दौरा कर संभावित आयोजन, लॉजिस्टिक्स और अन्य जरूरी पहलुओं का जायजा लिया। अगर यह योजना अमल में आती है तो BBL का उद्घाटन मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के बजाय भारत में खेला जाएगा। इसका मकसद भारतीय फैंस के बीच लीग की लोकप्रियता बढ़ाना और IPL फ्रेंचाइजी मालिकों को निवेश के लिए आकर्षित करना है।

चेन्नई बन सकता है मेजबान शहर

रिपोर्ट के मुताबिक, BBL के नए सीजन का पहला मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में आयोजित किया जा सकता है। हालांकि इस बारे में अभी तक BBL की आठों फ्रेंचाइजी को आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। माना जा रहा है कि मौजूदा चैंपियन पर्थ स्कॉर्चर्स का पहला मैच चेन्नई में कराया जा सकता है। इसकी एक वजह पर्थ और भारत के समय क्षेत्र में समानता भी बताई जा रही है। इस योजना को लेकर वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट एसोसिएशन के अधिकारी खासे उत्साहित बताए जा रहे हैं।

निवेश आकर्षित करने की रणनीति

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की इस पहल के पीछे एक बड़ा व्यावसायिक मकसद भी है। बोर्ड BBL की आठ में से कम से कम दो क्लबों में हिस्सेदारी बेचने की योजना बना रहा है। इसके लिए IPL फ्रेंचाइजी मालिकों को आकर्षित करने की कोशिश की जा रही है। हाल ही में IPL फ्रेंचाइजी मालिकों ने इंग्लैंड की ‘द हंड्रेड’ लीग में भी हिस्सेदारी खरीदी थी, जिससे यह साफ है कि भारतीय निवेशक अब वैश्विक टी20 बाजार में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

अगर BBL का मैच भारत में आयोजित होता है तो यह पहली बार होगा जब किसी विदेशी टी20 लीग का आधिकारिक मुकाबला भारतीय धरती पर खेला जाएगा। इससे न सिर्फ लीग की ब्रांड वैल्यू बढ़ेगी, बल्कि भारतीय दर्शकों को भी एक नया क्रिकेट अनुभव मिलेगा।

नाना पाटेकर के निधन पर PM नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, बोले- उनके जैसी दमदार मौजूदगी बहुत कम अभिनेताओं में

Munshi Premchand: सरकारी नौकरी छोड़ी, साहित्य को बनाया समाज की आवाज; जानें उपन्यास सम्राट का सफर

Indian Air Force Day: वायुयोद्धा को देश कर रहा सलाम, पीएम मोदी ने वीडियो संदेश के जरिए कही मन की बात

Weather Today: उत्तराखंड से केरल-तमिलनाडु तक भारी बारिश, आंधी और बिजली का अलर्ट, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम

चुनाव आयोग की नियुक्ति से जुड़े कानून पर CJI सूर्यकांत का संकेत! क्या अब पलट सकता है कानून?