एशिया कप ट्रॉफी (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

टी20 एशिया कप में सबसे शानदार औसत वाले 6 बल्लेबाज, जानिए कौन हैं वो स्टार खिलाड़ी

Asia Cup 2025: एशिया कप की शुरुआत 9 सितंबर से होने वाली है। इसी कड़ी में आइए जान लेते हैं कि एशिया कप टी20 फॉर्मेट में सबसे बढ़िया औसत के साथ बल्लेबाजी करने वाले वो 6 बल्लेबाज कौन हैं।

संजय सिंह बिष्ट

Virat Kohli Record: एशिया कप 2025 की शुरुआत इस महीने के 9 सितंबर से होने वाली है। इस दौरान टीम इंडिया अपना पहला मुकाबला 10 सितंबर को यूएई के खिलाफ खेलेगा। वहीं, 14 सितंबर को टीम इंडिया का सामना अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान से होने वाला है। गौरतलब है कि एशिया कप पहले वनडे फॉर्मेट में खेला जाता था, लेकिन बीते कुछ सालों से ये टी20 फॉर्मेट में खेला जाने लगा है।

जब से एशिया कप टी20 फॉर्मेट में खेला जा रहा है, तब से यहां पर बल्लेबाजों का जलवा देखने को मिला है। टी20 मुकाबले में बल्लेबाज जल्दी रन बनाने की होड़ में होते है। ऐसे में उनके औसत पर काफी प्रभाव पड़ता है। आज हम ऐसे छह बल्लेबाजों के बारे में जानते हैं, जिन्होंने एशिया कप को टी20 फॉर्मेट में खेले जाने के बाद बढ़िया औसत के साथ बल्लेबाजी की है। इस लिस्ट में पहले स्थान पर विराट कोहली का नाम शामिल हैं।

विराट कोहली

टी20 फॉर्मेट के एशिया कप में सर्वाधिक रन बनाने के मामले में विराट कोहली अव्वल हैं। कोहली के नाम सबसे शानदार औसत के साथ बल्लेबाजी का रिकॉर्ड भी दर्ज है। कोहली ने एशिया कप (टी20 फॉर्मेट) में कुल 10 मुकाबले खेले, जिसकी नौ पारियों में 85.80 की औसत के साथ 429 रन बनाए। इस दौरान विराट कोहली के बल्ले से एक शतक और तीन अर्धशतक भी देखने को मिले। टी20 फॉर्मेट के एशिया कप में कोहली ने 40 चौके और 11 छक्के भी लगाए। विराट कोहली 8 सितंबर 2022 को अफगानिस्तान के खिलाफ एशिया कप के मुकाबले में 122 रन की नाबाद पारी खेल चुके हैं। इस पारी में कोहली ने 61 गेंदों का सामना करते हुए छह छक्के और 12 चौके लगाए थे। टीम इंडिया ने 212/2 का स्कोर बनाने के बाद 101 रन से जीत दर्ज की थी। एशिया कप (टी20 फॉर्मेट) में ठीक इतनी ही रन की पारी हांगकांग के बाबर हयात भी खेल चुके हैं, जिन्होंने 19 फरवरी 2016 को ओमान के विरुद्ध 60 गेंदों में 122 रन बनाए थे।

इब्राहिम जादरान

टी20 फॉर्मेट के एशिया कप में सबसे बेहतरीन औसत के मामले में दूसरे स्थान पर अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान का नाम शामिल है, जिन्होंने पांच मुकाबलों में 65.33 की औसत के साथ 196 रन बनाए।

शोएब मलिक

तीसरे स्थान पर पाकिस्तान के शोएब मलिक हैं, जिन्होंने चार मुकाबलों में 60.50 की औसत के साथ 121 रन अपने नाम किए। ठीक इतने ही मुकाबले में इसी औसत के साथ पाकिस्तान के सरफराज अहमद ने भी बल्लेबाजी की।

महमुदुल्लाह रियाद

एशिया कप में सबसे बढिया औसत के साथ बल्लेबाजी करने के मामले में बांग्लादेश के मोहम्मद महमुदुल्लाह रियाद लिस्ट में पांचवें पायदान पर हैं, जिन्होंने सात मुकाबलों में 57.66 की औसत के साथ कुल 173 रन जुटाए।

मोहम्मद रिजवान

इनके अलावा, मोहम्मद रिजवान 50 से ज्यादा की औसत के साथ बल्लेबाजी करने वाले छठे और अंतिम बल्लेबाज हैं। इस पाकिस्तानी खिलाड़ी ने छह मुकाबलों में 56.20 की औसत के साथ 281 रन अपने खाते में जुटाए।

एजेंसी इनपुट के साथ

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान