बांग्लादेश मीडिया (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

बांग्लादेशी मीडिया का ICC के साथ खेल जारी, T20 World Cup एक्रिडिटेशन के लिए फिर से करना होगा अप्लाई

Media Accreditation for T20 World Cup: बांग्लादेशी मीडिया का आईसीसी के साथ 'एक्रिडिटेशन ड्रामा' जारी है। टी20 वर्ल्ड कप कवर करने वाले पत्रकारों को अब फिर से आवेदन करना होगा।

उज्जवल सिन्हा

ICC Reviewing the Media Accreditation of Bangladeshi Journalists: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) भारत में होने वाले टी20 विश्व कप को कवर करने के इच्छुक बांग्लादेशी पत्रकारों के लिए मीडिया एक्रिडिटेशन प्रक्रिया पर फिर से काम कर रहा है। बांग्लादेश ने सुरक्षा चिंताओं के चलते टूर्नामेंट से हटने का फैसला लिया था।

आईसीसी ने आवेदन प्रक्रिया में बदलाव किया है क्योंकि कुछ बांग्लादेशी पत्रकारों ने दावा किया था कि उनके एक्रिडिटेशन अनुरोध को खारिज कर दिया गया। आईसीसी सूत्रों ने पीटीआई को बताया, “प्रक्रिया पर फिर से काम किया जा रहा है क्योंकि अनुरोधों की संख्या और टूर्नामेंट कार्यक्रम में बदलाव हुआ है। एक्रिडिटेशन सूची उसी अनुसार तैयार की जा रही है।”

80-90 पत्रकारों ने मीडिया एक्रिडिटेशन के लिए किया था अप्लाई

सूत्रों के अनुसार, बांग्लादेश से लगभग 80-90 पत्रकारों ने मीडिया एक्रिडिटेशन के लिए आवेदन किया था। भले ही उनकी टीम आईसीसी टूर्नामेंट में भाग ले रही होती, फिर भी सभी अनुरोध पूरे नहीं किए जा सकते थे। देश के कोटे के अनुसार 40 से अधिक को अनुमति नहीं दी जा सकती। आईसीसी घरेलू बोर्ड की सिफारिशों के आधार पर ही आवेदन पर फैसला करता है।

ढाका में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के मीडिया समिति चेयरमैन अमजद हुसैन ने कहा कि उन्होंने इस मामले को आईसीसी के समक्ष उठाया है। उन्होंने पत्रकारों से कहा, “यह फैसला कल ही आया और हमने स्पष्टीकरण मांगा है। यह एक अंदरूनी मामला है, लेकिन संक्षेप में हम जानना चाहते थे कि ऐसा क्यों किया गया।”

अब बांग्लादेशी मीडिया के सदस्यों को एक्रिडिटेशन के लिए फिर से आवेदन करना होगा और उनके अनुरोध का मूल्यांकन किया जाएगा। एक सीनियर पत्रकार ने कहा, “मैंने आठ से नौ आईसीसी विश्व कप कवर किए हैं। यह पहली बार था जब मेरा आवेदन खारिज हुआ। हम फिर से आवेदन करने से पहले बीसीबी से स्पष्टता का इंतजार कर रहे हैं।”

बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को किया गया शामिल

आईसीसी के अनुसार बांग्लादेश क्रिकेट टीम को भारत में सुरक्षा का कोई खतरा नहीं था, लेकिन देश के बोर्ड ने फिर भी यात्रा न करने का फैसला लिया। इसके बाद आईसीसी ने टूर्नामेंट में बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को शामिल किया गया। जिसके बाद स्कॉटलैंड ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी टीम का ऐलान भी कर दिया है।

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी