बांग्लादेश क्रिकेट टीम (फोटो-सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

बांग्लादेश ने वेस्टइंडीज में किया नागिन डांस, कैरेबियाई टीम को 27 रनों से रौंदकर सीरीज किया अपने नाम

बांग्लादेश ने इस मुकाबले को जीतकर 2018 के बाद वेस्टइंडीज में पहली टी20 सीरीज जीती है। बांग्लादेश ने पहले टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज को 7 रनों से हराया था। जबकि दूसरे मुकाबले में 27 रन से मुकाबले को जीत लिया।

उज्जवल सिन्हा

स्पोर्ट्स डेस्क: वेस्टइंडीज में खेले जा रहे तीन मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में बांग्लादेश ने वेस्टइंडीज को 27 रनों से हराकर सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। इसके साथ ही वो टी20 सीरीज पर अपना कब्जा भी जमा लिया है। सीरीज का तीसरा मुकाबला 20 दिसंबर को खेला जाएगा। बांग्लादेश की नजरें क्लीन स्वीप पर होगी।

वेस्टइंडीज ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की टीम 129 रन ही बना सकी। बांग्लादेश की शुरुआत अच्छी नहीं रही। लिटन दास 3 रन बनाकर आउट हो गए। उसके बाद तंजिद हसन भी 2 रन बनाकर चलते बने। सौम्य सरकार ने 11, मेहदी हसन मिराज ने 26, जाकेर अली ने 21 और अंत में शमीम हुसैन ने 35 रनों की पारी खेलकर टीम को 129 रनों तक पहुंचाया। इसके बीच में मेहदी हसन ने 11 और तनजीम हसन साकिब ने 9 रनों का योगदान दिया। वेस्टइंडीज के लिए गेंदबाजी करते हुए गुडकेश मोती ने 2, मकॉए ने 1, अल्जारी जोसेफ ने 1, रॉस्टन चेज ने 1 और अकील हुसैन ने 1 विकेट चटकाए।

जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने सभी विकेट खोकर 102 रन ही बना सकी। जिसमें अकील हुसैन ने 31, रॉस्टन चेज ने 32 जॉनसन चार्ल्स ने 14 रन बनाए। इस दौरान आठ बल्लेबाज दहाई अंक तक भी नहीं पहुंच सके। चार बल्लेबाज तो खाता खोलने में भी नाकाम रहे। बांग्लादेश के लिए तसकीन अहमद ने 3 विकेट लेकर वेस्टइंडीज के बल्लेबाजी क्रम को झकझोर के रख दिया। उसके बाद तनजीम हसन ने 2, महेदी हसन ने 2, और रियाद हुसैन ने 2 विकेट लेकर जीत लगभग सुनिश्चित कर दी। हसन महमूद ने 1 विकेट लिए।

2018 के बाद वेस्टइंडीज में जीती टी20 सीरीज

बांग्लादेश ने इस मुकाबले को जीतकर 2018 के बाद वेस्टइंडीज में पहली टी20 सीरीज जीती है। बांग्लादेश ने पहले टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज को 7 रनों से हराया था। जबकि दूसरे मुकाबले में ज्यादा स्कोर नहीं होने के बावजूद भी 27 रनों से जीत हासिल करने में सक्षम रहें। बांग्लादेश ने सीरीज का दोनों मुकाबला जीतकर सीरीज अपने नाम कर लिया है।

PM आवास के पास स्थित रेस कोर्स मस्जिद पर नहीं चलेगा बुलडोजर, हाई कोर्ट में केंद्र सरकार ने क्या कहा?

IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस में लालू यादव को राहत, दिल्ली हाई कोर्ट ने ED को जारी किया नोटिस

पुलिस की लाठियों की चिंता मत करो, राहुल गांधी की जनता से अपील, कहा- 1 नवंबर को दिल्ली चलो मार्च में शामिल हो

बिहार म्यूजियम ने पेरिस के लूव्र और न्यूयॉर्क के द मेट को पछाड़ा, विश्व के टॉप 10 लिस्ट में शामिल

PM Kisan 24th Installment: दिवाली से पहले किसानों को तोहफा, कल पीएम किसान की 24वीं किस्त जारी करेंगे PM मोदी