फिल सिमंस (फोटो- सोशल मीडिया) 
क्रिकेट

IND vs BAN: 'हर टीम में भारत को हराने की क्षमता...', मुकाबले से पहले बांग्लादेशी कोच के बड़े बोल

Asia Cup 2025 India vs Bangladesh: एशिया कप सुपर-4 में बुधवार को दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारत और बांग्लादेश के बीच मैच बेहद अहम मुकाबला खेला जाना है।

संजय सिंह बिष्ट

IND vs BAN: एशिया कप 2025 के सुपर-4 में आज यानी 24 सितंबर को भारत और बांग्लादेश के बीच मुकाबला खेला जाना है। ये मुकाबला दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। फाइनल की रेस के लिए ये मैच दोनों टीमों के लिए काफी अहम होने वाला है। इस अहम मुकाबले से पहले बांग्लादेश के मुख्य कोच फिल सिमंस का बड़बोलापन सामने आया है। उन्होंने कहा है कि भारतीय टीम को कोई भी दूसरी टीम हरा सकती है।

हर टीम में भारत को हराने की क्षमता- फिल सिमंस

फिल सिमंस ने कहा, "बांग्लादेश टूर्नामेंट की पसंदीदा टीम को परखने के लिए उत्सुक है। हर टीम में भारत को हराने की क्षमता है। भारत ने टूर्नामेंट में अब तक कैसे खेला ये अहम नहीं है। मैच के साढ़े तीन घंटे अहम होंगे। हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे और भारत की कमिंया ढूंढने की कोशिश करेंगे। इसी तरह हम मैच जीतते हैं। भारत दुनिया की नंबर एक टी20 टीम है। इसलिए उनके साथ होने वाले मैच की हाइप होती है। हम उसी हाइप का फायदा उठाना चाहते हैं।"

उन्होंने कहा, “लगातार टी20 और वनडे मैच खेलना बेहद मुश्किल है। इससे शारीरिक तनाव बढ़ता है, लेकिन हमने कड़ी मेहनत की है और खिलाड़ी पूरी तरह फिट हैं। हालांकि, किसी भी टीम के लिए लगातार टी20 मैच खेलना ठीक नहीं है। यह लोगों की सोच से कहीं ज्यादा मुश्किल है।”

टी20 क्रिकेट आंकड़ों पर आधारित हो रहा है- फिल सिमंस

मुख्य कोच ने कहा, "टी20 क्रिकेट तेजी से आंकड़ों पर आधारित होता जा रहा है। यह अत्यधिक जोखिम लेने के बजाय स्पष्टता और निरंतरता पर केंद्रित है। मैं जब से यहां हूं, हमने यह सुनिश्चित करने की कोशिश की है कि हम इसी तरह खेलना चाहते हैं। हमने इस तरह खेलने के लिए सही खिलाड़ियों को चुना है और अब तक, इससे हमें फायदा हुआ है। यह अच्छा चल रहा है।" मुस्तफिजुर रहमान की तारीफ करते हुए फिल सिमंस ने कहा कि उनकी टीम सिर्फ श्रीलंका के खिलाफ मैच जीतने के इरादे से यहां नहीं आई है। हम टूर्नामेंट जीतने के लिए यहां आए हैं।

भारत और बांग्लादेश दोनों ही बुधवार को एशिया कप सुपर-4 का अपना दूसरा मैच खेलेंगे। बांग्लादेश ने अपने पहले मैच में श्रीलंका को हराय था, जबकि भारत ने पाकिस्तान को शिकस्त दी थी। ऐसे में दोनों टीमों के लिए ये मुकाबला बेहद अहम है। जीतने वाली टीम का फाइनल में पहुंचना लगभग तय हो जाएगा। टी20 में भारत का पलड़ा बांग्लादेश पर बहुत भारी है। अब तक खेले गए 17 मैचों में 16 बार भारतीय टीम जीती है। बांग्लादेश को सिर्फ एक मैच में सफलता मिली है।

एजेंसी इनपुट के साथ

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा