आईपीएल 2026 
क्रिकेट

बांग्लादेश में नहीं होगा आईपीएल 2026 का प्रसारण, मिनिस्ट्री के यू-टर्न के बाद ब्रॉडकास्टर ने लिया बड़ा फैसला

IPL in Bangladesh: आईपीएल 2026 का प्रसारण बांग्लादेश में नहीं होगा। जियोस्टार ने इस पर अंतिम फैसला ले लिया है। कई दिनों से चल रही चर्चा के बाद अब स्थिति साफ हो गई है।

संजय सिंह बिष्ट

IPL telecast in Bangladesh: इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल दुनिया की सबसे लोकप्रिय क्रिकेट लीग मानी जाती है। दुनिया भर के क्रिकेट फैंस इस टूर्नामेंट का बेसब्री से इंतजार करते हैं। बांग्लादेश में भी आईपीएल की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है, लेकिन इस बार वहां के दर्शकों को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि आईपीएल 2026 का प्रसारण बांग्लादेश में नहीं किया जाएगा।

जियोस्टार ने लिया बड़ा फैसला

आईपीएल 2026 के प्रसारण को लेकर बांग्लादेश में लंबे समय से चर्चा चल रही थी, लेकिन अब इस पर अंतिम फैसला आ गया है। ब्रॉडकास्टर जियोस्टार ने बांग्लादेश के साथ अपना करार रद्द कर दिया है। इस फैसले के बाद साफ हो गया है कि इस बार बांग्लादेश के फैंस आईपीएल के मुकाबले टीवी या आधिकारिक प्लेटफॉर्म पर नहीं देख पाएंगे।

सरकार के रुख के बावजूद बंद हुए रास्ते

कुछ समय पहले बांग्लादेश सरकार ने संकेत दिए थे कि वह आईपीएल प्रसारण पर लगे पुराने प्रतिबंध पर दोबारा विचार कर सकती है। इससे उम्मीद जगी थी कि इस बार टूर्नामेंट का प्रसारण फिर से शुरू हो सकता है। हालांकि, जियोस्टार के करार खत्म करने के फैसले ने इन सभी संभावनाओं पर विराम लगा दिया।

पहले क्यों लगा था बैन?

बांग्लादेश में आईपीएल प्रसारण पर रोक पहले राजनीतिक कारणों से लगाई गई थी। हाल के समय में भारत और बांग्लादेश के संबंधों में आई तल्खी को इसका प्रमुख कारण माना गया था। इसी वजह से सरकार ने प्रसारण पर रोक लगाई थी, हालांकि बाद में इस फैसले पर पुनर्विचार की बात सामने आई थी।

रॉयटर रिपोर्ट में हुआ खुलासा

समाचार एजेंसी रॉयटर की रिपोर्ट के मुताबिक जियोस्टार ने अपने पत्र में साफ तौर पर कहा है, "करार को तुरंत प्रभाव से रद किया जाता है।" इस बयान से यह स्पष्ट हो गया कि कंपनी ने बांग्लादेश में प्रसारण को लेकर पूरी तरह से पीछे हटने का फैसला कर लिया है।

करार टूटने की असली वजह

जियोस्टार ने अपने पत्र में यह भी बताया कि उनकी पार्टनर कंपनी लगातार करार की शर्तों का पालन करने में विफल रही। खासकर भुगतान से जुड़े नियमों का उल्लंघन किया गया, जिसके चलते यह सख्त कदम उठाना पड़ा। इस फैसले में विमेंस प्रीमियर लीग के प्रसारण अधिकार भी शामिल हैं।

पूरे मामले को देखने पर यह साफ होता है कि आईपीएल का प्रसारण न होने का मुख्य कारण राजनीतिक नहीं, बल्कि व्यावसायिक विवाद है। जियोस्टार और बांग्लादेश की पार्टनर कंपनी टीस्पोर्ट्स के बीच मतभेद इस फैसले की जड़ में हैं। इस फैसले से बांग्लादेश के क्रिकेट फैंस को बड़ा नुकसान हुआ है, जो हर साल आईपीएल का आनंद लेते थे। अब उन्हें इस बार अपने पसंदीदा टूर्नामेंट से वंचित रहना पड़ेगा।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा