नजमुल हुसैन शांतो (फोटो-एक्स / ट्विटर) 
क्रिकेट

BAN vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज शुरू होने पर पहले बांग्लादेश को लगा एक और झटका, कप्तान हुए बाहर

वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बीच आगामी टेस्ट सीरीज के लिए बांग्लादेश को करारा झटका लगा है। अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के निर्णायक मैच से पहले ही नजमुल हुसैन चोटिल हो गए थे।

उज्जवल सिन्हा

स्पोर्ट्स डेस्क :  वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बीच आगामी टेस्ट सीरीज के लिए बांग्लादेश को करारा झटका लगा है। मुस्ताफिजुर रहमान रहीम के बाद कप्तान नजमुल हुसैन शांतो भी वेस्टइंडीज के खिलाफ बांग्लादेश की दो मैचों की टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के निर्णायक मैच से पहले ही नजमुल हुसैन चोटिल हो गए थे। दूसरे मैच के दौरान ही उन्हें कमर पर चोट लगी थी, जिसके बाद उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा।

बीसीबी ने यह भी पुष्टि की है कि नजमुल इस महीने के अंत में शुरू होने वाले वेस्टइंडीज टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। नजमुल को दूसरे मैच में फील्डिंग करते समय चोट लगी, जिसके कारण उन्हें उसी समय मैदान छोड़ना पड़ा, जिसके बाद मेहदी हसन ने टीम की कमान संभाली।

बीसीबी के मुख्य चयनकर्ता गाजी अशरफ हुसैन ने सोमवार को एक मीडिया से बात करते हुए बताया कि कमर की चोट के कारण नजमुल अफगानिस्तान के खिलाफ आखिरी मैच नहीं खेल पाएंगे। नजमुल ने दूसरे मैच में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, क्योंकि उनकी 76 रनों की पारी ने बांग्लादेश को सीरीज बराबर करने में मदद की।

बीसीबी के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. देबाशीष चौधरी ने कहा, "शांतो का कल शारजाह में एमआरआई हुआ था। रिपोर्ट के मुताबिक, उनके बाएं कमर में हल्का खिंचाव (ग्रेड II) है। इसके लिए उन्हें आराम और इलाज की जरूरत होगी। इसलिए वे अफ़गानिस्तान के खिलाफ़ तीसरे वनडे और वेस्टइंडीज़ के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ से बाहर हो गए हैं। हम दो हफ्ते बाद उनकी स्थिति का पुनः मूल्यांकन करेंगे। वो बांग्लादेश वापस लौट गए हैं।"

मेहदी अफ़गानिस्तान के खिलाफ़ तीसरे मैच में बांग्लादेश की कप्तानी करेंगे और नजमुल की अनुपस्थिति में उनके वेस्टइंडीज़ में टेस्ट टीम की कप्तानी करने की भी उम्मीद है। बांग्लादेश पहले से ही मौजूदा वनडे सीरीज़ में मुशफिकुर रहीम के बिना है और यह अनुभवी खिलाड़ी वेस्टइंडीज में खेलने वाली टेस्ट टीम का भी हिस्सा नहीं होंगे।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन