बाबर आज़म और शाहीन अफरीदी (सौजन्यः सोशल मीडिया)  
क्रिकेट

शाहीन को कराहते देखकर रंजिशें भूल गए बाबर आजम, मैदान पर फिजियो बन बैठे बॉबी, देखिए वीडियो

बाबर आजम और शाहीन अफरीदी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें शाहीन दर्द से कराहते हुए दिखाई दे रहे थे और तभी बाबर आजम उनकी मदद करने पहुंचे।

मृणाल पाठक

स्पोर्ट्स डेस्क, नवभारत: पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर इतिहास रच दिया है। पाक टीम ने मोहम्मद रिजवान की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया को वनडे सीरीज में 2-1 से मात दी है। सीरीज का आखिरी मुकाबला काफी शानदार रहा था। जिसमें टीम के पूर्व कप्तान बाबर आजम को शाहीन शाह अफरीदी के लिए परेशान होते देखा गया, जबकि ऐसी खबरें हैं कि उन दोनों के बीच कुछ भी अच्छा नहीं चल रहा है।

दरअसल, ऐसी खबरें हैं कि बाबर आजम और तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी के बीच रिश्ते बहुत अच्छे नहीं रहे हैं। लेकिन ऑस्ट्रेलिया दौरे पर दोनों खिलाड़ियों के बीच दोस्ती होते देखी गई। @cricketcomau ने सोशल मीडिया पर दोनों खिलाड़ियों का एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें देखने मिला कि साथी खिलाड़ी के थ्रो पर शाहीन चोटिल हो गए और दर्द से कराहने लगे। तभी उन्हें देखकर सबसे पहले बाबर आजम उनके पास पहुंचे और उनका हाथ सहलाकर उन्हें राहत देने की कोशिश की।

यह वाकया पाकिस्तान की गेंदबाजी के दौरान 26वें ओवर का है। हालांकि बाद में मैदान पर टीम के फिजियो आ गए थे। यहां उन्होंने पाया कि शाहीन की चोट गंभीर नहीं है। जिसके बाद उन्होंने शुरुआती उपचार के तौर पर उनके हाथ में दर्द से राहत देने के लिए स्प्रे लगाया और उन्हें राहत पहुंचाने का काम किया। हालांकि जब फिजियो शाहीन की चोट की जांच कर रहे थे, तब कमेंटेटर बात कर रहे थे कि अगर बाबर ने तुरंत शाहीन के अंगूठे को खींचकर सहलाया नहीं होता तो उनकी चोट गंभीर हो सकती थी।

जानकारी के लिए बता दें कि पाकिस्तान टीम मोहम्मद रिजवान की कप्तानी में संभलती दिखाई दे रही है। रिजवान की कप्तानी में ही पाकिस्तान ने इतिहास रचते हुए कंगारुओं को करारी शिकस्त दी है। पाक टीम ने 22 साल बाद ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर सीरीज जीती है। इससे पहले उन्होंने 2002 में यह कारनामा किया था।

मिमिक्री से मनोरंजन होता है…राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम पर MLA राम कदम का बड़ा हमला

पहाड़ों से रेगिस्तान तक भारत-अमेरिका की सेनाओं का ‘युद्ध अभ्यास’, अल्ट्रा लाइट होवित्जर से LIVE फायरिंग

West Bengal SIR: बंगाल में 42 चुनाव ट्रिब्यूनल गठन करने की मांग, निर्वाचन आयोग का सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा

सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर चाहिए? 1 अक्टूबर से पहले पूरा करें यह जरूरी काम, वरना रिफिल में हो सकती है परेशानी

मिडिल ईस्ट में सैन्य टकराव के बीच अलर्ट, US ने अपने नागरिकों के लिए चेतावनी जारी की